Diet Full Form In Hindi – डाइट का फुल फॉर्म क्या है

नमस्कार दोस्तों अगर आप शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए D.led में एडमिशन लेंगे तो Diet शब्द को जानना पड़ेगा। जब मैंने भी पहली बार DIET वर्ड का नाम सुना था तो थोड़ा कंफ्यूज हो गया था कि आखिर DIET होता क्या है। क्योंकि Diet वर्ड तो हम Daily Life में सुनते आ रहे है जिसका मतलब Diating, हेल्दी फूड इत्यादि से होता है। लेकिन इस DIET का मतलब खानपान वाले DIET से बेहद ही अलग है। 

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Diet Full Form, Diet Full Form In Hindi, About Diet इत्यादि के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। जिसे पढ़ कर आप अपनी Confusion को हमेशा के लिए दूर कर पाएंगे इसलिए ध्यानपूर्वक हमारी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। 

तो चलिए एजुकेशन सेक्टर वाले DIET शब्द के Full Form के बारे में पहले जानकारी प्राप्त कर लेते है। 

अनुक्रम दिखाएँ

Diet क्या है? 

डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग या जिसे शॉर्ट्स फॉर्म में Diet भी कहा जाता है। यह एक भारत सरकार का शैक्षणिक संस्थान है जो देश के सभी जिलों में संचालित किया जाता है। यह संस्थान जिला स्तर पर सरकारी शिक्षा नीतियों को लागू करने और समन्वय करने में मदद करता है इसके अलावा जिले के सभी प्राथमिक शिक्षकों को School स्तर पर आधारित पाठ्यक्रम अनुसंधान कार्यक्रम तथा प्रयोगात्मक कार्यक्रम एवं School के अनुशासन नियम समझाने और प्रशिक्षण के लिए जिम्मेदार होता है। DIET जिले में शिक्षा प्रणाली के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

यह संस्थान जिले में बेहतर शिक्षा सुधार के लिए नए नए शोध करते रहते हैं। इस संस्थान की शुरुआत भारत सरकार ने साल 1987-1988 में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (1986) के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा को विकसित करने के लिए किया था। 

Diet Full Form क्या होता है? 

Diet Full Form – District Institute Of Education And Training होता है। 

Diet Full Form in Hindi – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान होता है। 

Diet Full Form जानने के बाद अब आपको DIET के बारे में कुछ जानकारी बताते हैं जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। 

इसे भी पढ़े –

DIET का उद्देश्य 

DIET का मुख्य उद्देश्य जिला में शिक्षा के स्तर को बेहतर करना होता है और शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले बदलाव और Innovation से शिक्षकों को अवगत कराना होता है क्योंकि समय समय में शिक्षा में सुधार और टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ता जा रहा है। 

कई ऐसे शिक्षक होते हैं जो नए-नए टेक्नोलॉजी को समझ नहीं पाते हैं ऐसे में DIET का उद्देश्य उन शिक्षकों को उन टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देना होता है। 

DIET का कार्य 

DIET का कार्य निम्नलिखित होते हैं जिसके बारे में नीचे दर्शाया जा रहा है। 

  • शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले नए Innovation से शिक्षकों को अवगत कराना 
  • सरकार द्वारा जारी योजनाओं एवं नियमों को स्कूल स्तर पर लागू कराना। 
  • स्कूल में कार्यरत शिक्षकों को ट्रेनिंग प्रदान करना 
  • शिक्षक बनने के लिए पढ़ रहे छात्रों को ट्रेनिंग देना (बीएड और डीएलएड के छात्र छात्राओं को) 
  • प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए नए-नए Innovation करना 
  • शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग होने वाले सामग्री का विस्तार करना 
  • स्थानीय क्षेत्र के अनुकूल पाठ्यक्रम बनाना 
  • केंद्र सरकार द्वारा जारी सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा देना 
  • कार्यरत शिक्षकों को नए-नए स्किल्स सिखाने के लिए सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन करना

DIET के संगठन 

  • प्रधानाचार्य
  • उप प्रधानाचार्य 
  • वरिष्ठ व्याख्याता 
  • व्याख्याता 
  • लेखाकार 
  • व.लिपिक 
  • क. लिपिक 
  • टेक्नीशियन 
  • पुस्तकालय अध्यक्ष 

DIET Dipartment (विभाग)

Diet संस्थान के अंतर्गत 8 से 9 डिपार्टमेंट होते हैं जिसके कुछ डिपार्टमेंट के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है। 

सेवा पूर्व शिक्षक प्रशिक्षण | PSTE (Pre Service Teacher Education) 

इस डिपार्टमेंट के अंतर्गत शिक्षक बनने वाले स्टूडेंट को प्राइमरी स्तर की शिक्षा का ट्रेनिंग दिया जाता है। 

1. जिला संसाधन इकाई विभाग | DRU (District Resource Unit) 

इस विभाग का काम जिला के सभी स्कूल को रिसोर्स संबंधित जानकारी पहुंचाना होता है। 

2. पाठ्यक्रम शिक्षण सामग्री विकास एवं मूल्यांकन | CMDE (Karikulam Material Development And Evaluation)

जिले के सभी शिक्षण संस्थान को स्टडी मैटेरियल पहुंचाने का कार्य इस विभाग के अंतर्गत आता है। 

3. कार्यानुभव विभाग | WE (Work Experience)

इस विभाग का मुख्य काम वर्क एक्सपीरियंस संभाला होता है जिसमें सभी DIET संस्थान के शिक्षकों का लेखा जोखा प्राप्त करना होता है। 

4. शैक्षिक प्रौद्योगिकी विभाग  | ET (Educational Technology)

DIET में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नए-नए टेक्नोलॉजी का अनुसंधान होते रहता है तो उन टेक्नोलॉजी को सभी संस्थान को जानकारी और उपयोग बताना इस विभाग का कार्य होता है। 

5. नियोजन एवं प्रबंधक विभाग | P&M (Planning And Management) 

सरकार द्वारा चलाई जा रही है शिक्षा संबंधित योजनाओं और नीतियों को सही तरीके से मैनेज और प्लान करना इस विभाग की के अंतर्गत आता है। 

6. सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण | IFIC (Ine-Service Programs Field Interaction Innovation And Coordination)

इस विभाग का कार्य पहले से कार्यरत शिक्षकों के शैक्षणिक विकास हेतु ट्रेनिंग देना होता है ताकि वे नए नए तरीके से लोगों को ज्ञान दे।

इसे भी जाने –

Diet से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. DIET का मतलब क्या होता है?

DIET एक शिक्षण संस्थान है जिससे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भी कहा जाता है।

Q. DIET की स्थापना कब हुई थी

भारत के राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) के अंतर्गत 1987-88 में DIET का स्थापना हुआ था।

Q. DIET के कुल कितने विभाग होते हैं?

मुख्य रूप से DIET के 8-9 विभाग होते हैं जो ऊपर पोस्ट में दर्शाए गए।

Q. राजस्थान में कुल कितने DIET है?

राजस्थान के सभी जिलों में 33 DIET मौजूद है।

Q. DIET का मुख्य उद्देश्य क्या है?

DIET का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर प्राथमिक शिक्षा के स्तर को विकसित करना है।

Leave a Comment