कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें – 3 बेस्ट तरीके कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के

Computer Me Hindi Typing Kaise Kare आजकल इसके बारे में भी लोग इंटरनेट पर जानकारी सर्च कर रहे हैं क्योंकि अब टाइपराइटर मशीन की जगह पर कंप्यूटर के जरिए भी हिंदी इंग्लिश और अन्य भाषा में टाइपिंग की जा सकती है। मोबाइल में हिंदी कैसे लिखते हैं? लगभग इसके बारे में तो सभी को पता होता है परंतु कंप्यूटर की बात जब आ जाती है तो यहां पर कुछ लोगों को समस्या होने लगती है। 

सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से लेकर कंप्यूटर में कुछ हिंदी में लिखने के लिए कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे की जाती है? इसके बारे में जानना बेहद आवश्यक है। आज के इस लेख में हम आप सभी लोगों को कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के तरीके बताने वाले हैं और आज का यह लेख आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है और अगर आप हिंदी टाइपिंग कंप्यूटर में करना चाहते हैं तो इसे अंतिम तक अवश्य पढ़ें।

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए क्या चाहिए

जो लोग कंप्यूटर में पहली पहली बार हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं उनके मन में सवाल उठता है कि क्या हिंदी टाइपिंग कंप्यूटर में करने के दौरान किसी चीज की जरूरत भी पड़ती होगी। हम आपको बता दें कि कुछ ऐसे कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने का मेथड है जिनमें आपको इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता पड़ सकती है और आपको किसी भी अतिरिक्त चीज की आवश्यकता कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग के लिए नहीं होगी। परंतु कुछ एक्सटेंशन और सॉफ्टवेयर भी आप इसके लिए इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके बारे में आगे हम विस्तार से बताएंगे।

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें

दोस्तों अगर आप कंप्यूटर का कोर्स कहीं पर करते हैं तो वहां पर बेसिकली हिंदी टाइपिंग कृति देव हिंदी फॉन्ट के जरिए सिखाया जाता है। मगर इसके अलावा भी दो तरीके और भी हैं जिनके जरिए आप कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। कृति देव हिंदी फॉन्ट को आपको सबसे पहले उपयोग करना सीखना होता है मगर जो अगले दो तरीके हैं उनमें आप बड़ी ही आसानी से हिंगलिश टाइपिंग के जरिए हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे। कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के कुल मिलाकर 3 तरीके हैं जिनके बारे में आगे हम विस्तारपूर्वक से जानने वाले हैं।

  1. गूगल इनपुट टूल के जरिए
  2. गूगल डॉक्यूमेंट एप्लीकेशन या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 
  3. कंप्यूटर में सेटिंग के जरिए

ध्यान दें

हम आपको इन 3 तरीकों के जरिए कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने का पूरा कंपलीट प्रोसेस बताएंगे और बस आपको उन तरीकों को ध्यान से पढ़ना है और उन्हें फॉलो करना है फिर आप बड़ी ही आसानी से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर पाएंगे।

गूगल इनपुट टूल के जरिए कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें

आप बड़ी ही आसानी से गूगल इनपुट टूल के जरिए कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। गूगल ने खुद कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग को आसान बनाने के लिए इस टूल का निर्माण किया था  और आप इसका इस्तेमाल बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं बस आपको इसका कुछ क्रोम ब्राउज़र का एक्सटेंशन इंस्टॉल करना होगा और इसे सेट अप करना होगा। चलिए अब इसे यूज करने के कंपलीट प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप के रूप में जान लेते हैं जो कि नीचे निम्नलिखित रुप में बताए गए हैं।

STEP 1. सबसे पहले आपको अपने क्रोम ब्राउज़र में गूगल इनपुट के एक्सटेंशन को इंस्टॉल करना होगा और इसके लिए आप अपने क्रोम ब्राउजर की ‘सेटिंग’ में जाकर गूगल इनपुट टूल को सर्च करें और वहां से इसका एक्सटेंशन डाउनलोड कर ले।

STEP 2. इसके अलावा आप डायरेक्ट गूगल के सर्च बॉक्स में जाइए और वहां पर गूगल इनपुट टूल’ लिखकर सर्च कर दीजिए।

STEP 3. अब आपको जो पहला लिंक दिखाई देगा आपको उसी लिंक पर क्लिक कर देना होगा।

STEP 4. अब आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस को लेकर आएगा और यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे परंतु आपको इनमें से ‘Try It Out’ नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा और आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

STEP 5.  अब आपके सामने अलग-अलग प्रकार की कई सारी भाषा आ जाएगी और यहां पर आपको ‘हिंदी भाषा’ का चुनाव का लेना है और इस पर आपको क्लिक कर देना है।

STEP 6.  अब आप नॉर्मल जिस प्रकार से व्हाट्सएप पर चैटिंग करते हैं अर्थात हिंगलिश टाइपिंग करेंगे अपने आपको हिंदी टाइपिंग होने लगेगा और यह  तरीका सबसे बेस्ट है कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने का अचूक इसके लिए आपको कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए प्रैक्टिस करने की आवश्यकता भी नहीं है।

ध्यान दें

ठीक इसी प्रकार से आप गूगल इनपुट टूल को अपने क्रोम ब्राउज़र के एक्सटेंशन में इंस्टॉल कर लीजिए और आगे का प्रोसेस आपको इसी प्रकार पर एक्सटेंशन में भी पूरा करना है और फिर अपने आप आप कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग चाहे जब कर सकते हैं परंतु जब भी आप करेंगे तब आपको आपका कंप्यूटर इंटरनेट से कनेक्ट करना होगा।

गूगल डॉक्यूमेंट एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर के जरिए कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें

दोस्तों आप बिल्कुल फ्री में गूगल के ही एक और बेहतरीन प्रोडक्ट गूगल डॉक्यूमेंट के जरिए आप बड़ी ही आसानी से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। शायद ही किसी को गूगल डॉक्यूमेंट के जरिए कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करनी आती हो परंतु आज हम आपको यहां पर इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस विस्तार से प्रोसेस बताने वाले हैं जो कि नीचे निम्नलिखित रुप में बताई गई है। बस आप नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करें और फिर आप बड़ी ही आसानी से गूगल डॉक्यूमेंट के जरिए कंप्यूटर में अपने आप टाइपिंग कर पाएंगे। 

STEP 1. सबसे पहले आप गूगल के सर्च बॉक्स में चले जाएंगे और वहां पर आप ‘गूगल डॉक्यूमेंट’ लिख कर सर्च कर दीजिए। 

STEP 2.  अब आपको गूगल पर आपके द्वारा सर्च किया गया परिणाम दिखाई देने लगेगा और आपको पहले ही लिंक पर क्लिक कर देना है। 

STEP 3. अब आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खोल कर आएगा और यहां पर आपको ‘ब्लैंक’ नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा और आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

STEP 4. अब आपके सामने टाइपिंग करने के लिए एक नया पेज खोलकर आएगा और आपको यहां पर ऊपर बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।

STEP 5. आपको ऊपर जितने भी ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं उनमें से ‘टूल्स’ नामक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर आपके सामने कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।

STEP 6. अब आपको यहां पर दिखाई दे रहा है कई सारे ऑप्शन में से ‘वॉइस टाइपिंग’ नामक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

STEP 7. अब आपके सामने वॉइस टाइपिंग का एक ‘आइकन’ दिखाई देगा और यहां पर आपको लैंग्वेज बदलने के लिए भी एक छोटा सा ऑप्शन ‘एरो डाउन’ का दिखाई देगा और आपको इस पर क्लिक करना होगा।

STEP 8. अब यहां पर आप ‘हिंदी लैंग्वेज’ का चुनाव कर ले और उसके बाद फिर वॉइस टाइपिंग के आइकन पर क्लिक करके हिंदी में बोलना शुरू करें और फिर यह अपने आप ही आपके कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने लगेगा।

ध्यान दें

गूगल डॉक्यूमेंट के एप्लीकेशन के जरिए भी आप अपने मोबाइल में या फिर अपने सिस्टम में हिंदी टाइपिंग आसानी से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आपको हम बता दें कि गूगल के किसी भी प्रोडक्ट को यूज करने के लिए आपके पास गूगल का अकाउंट होना चाहिए। इसीलिए अगर आपके पास गूगल डॉक्यूमेंट को यूज करने के लिए गूगल का कोई भी अकाउंट नहीं है तो सबसे पहले गूगल में अपना अकाउंट बनाएं और उसके बाद ही इस फीचर का इस्तेमाल करें।

इसे भी जाने –

कंप्यूटर की विशेषता – कंप्यूटर के विशेषताओं की पूरी जानकारी

कंप्यूटर में सेटिंग के जरिए हिंदी टाइपिंग कैसे करें 

मेरे दोस्तों आजकल जितने भी नए कंप्यूटर आ रहे हैं उनके अंदर अब बस कुछ सेटिंग को कंप्लीट करने के बाद आप आसानी से बिना किसी सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन या एक्सटेंशन के जरिए कंप्यूटर में आसानी से हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। इसके लिए हमने नीचे कुछ आसान स्टेप बताएं हैं जिन्हें फॉलो करके आप बड़ी ही आसानी से अपने कंप्यूटर में कुछ सेटिंग को बदलकर आसानी से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं जिसकी जानकारी नीचे विस्तार से बता दी गई है।

STEP 1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में दिखाई दे रहे ‘स्टार्ट मेनू’ पर क्लिक कर देना है।

STEP 2. अब आपको यहां पर एक ‘सेटिंग’ का ऑप्शन दिखाई देगा और आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

STEP 4. अब इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे और आपको यहां पर ‘टाइम एंड लैंग्वेज’ नामक दिखाई दे रहे हैं ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

STEP 5. अब आपके सामने एक नया इंटरफेस खुलेगा और यहां पर आपको टॉप लेफ्ट साइड कार्नर में दूसरे नंबर पर ‘Region and Language‘ नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा और आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा। 

STEP 6. अब आपके सामने एक बार फिर से नया पेज खुलेगा और यहां पर आपको ‘Add Language’ नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा और आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

STEP 7. अब यहां पर आपको बहुत सारी भाषाएं दिखाई देंगी और आपको यहां पर हिंदी भाषा का चुनाव कर लेना है और उस पर क्लिक कर देना है।

STEP 8. हिंदी लैंग्वेज सिलेक्ट करने के बाद इंग्लिश के नीचे हिंदी लिखा होगा, उस पर क्लिक कीजिये।

STEP 9. यहां आपको ‘Options’ के नाम से एक विकल्प दिया गया होगा, उस पर क्लिक कीजिये।

STEP 10. इसके बाद ‘Add Keyboard’ ऑप्शन पर करना है और ‘Hindi India Devnagri inscript‘ सिलेक्ट करना है।

STEP 11. बस इस प्रकार से आप अपने कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कुछ सेटिंग को बदलकर आसानी से कर सकते हैं।

FAQ About Computer Me Hindi Typing Kaise Kare

Q: लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे करें?

ANS जिस प्रकार से आप कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर पाएंगे ठीक उसी प्रकार से आप लैपटॉप में भी हिंदी टाइपिंग कर पाएंगे।

Q: हिंदी में टाइपिंग करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

ANS कम्प्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए सबसे पहले एक IME Tool को Download करना है। इस टूल को डाउनलोड करने के बाद आप आसानी से तेज गती से Hindi Typing कर पाएंगे।

Q: एक्सेल में हिंदी टाइपिंग कैसे करें?

ANS सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Administrator वाले अकाउंट से लॉग इन करें। अब गूगल पर जाकर खोजें “Google Input Typing Tool“. इसके बाद आपको ये सॉफ्टवेर मिल जाएगा जिसे डाउनलोड कर के इन्स्टाल करें। अब अपने कंप्यूटर के कंट्रोल पैनल में जाएँ और Clock, Language and Region पर क्लीक करें।

Q: इंग्लिश कीबोर्ड को हिंदी कीबोर्ड में कैसे बदलें?

ANS अगर आपने Google input tools को अपने कंप्यूटर में इनस्टॉल कर लिए है तो कीबोर्ड बदलने के लिए left alt + shit दबाये। अगर मोबाइल में बदलना चाहते है तो gboard का इस्तेमाल करे और space button के साइड में circle पर क्लिक कक्रके कीबोर्ड चेंज कर सकते है।

Q: क्या मै hindi typing keyboard chart की help से जल्दी हिंदी में टाइपिंग करना सिख सकता हु?

ANS हमारे experience से बताये तो आपको hindi typing code की जरुरत नहीं है Because आप अपने Computer या Laptop के Keyboard से भी जान सकते है। आपको सिर्फ एक कागज लेना है और हर Word जो Keyboard पर है उसे एक-एक type करके देख लेना है की किस button पर कौनसा Word है। बस यह सभी शब्दों को एक कागज पर लिख ले और हिंदी टाइपिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दे जल्दी ही आपको बिना चार्ट के लिखना आ जायेगा।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आप सभी लोगों को Computer Me Hindi Typing Kaise Kare इस विषय पर विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की हुई है। इस लेख में हम ने कुल कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के 3 तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की हुई है।

 हमें उम्मीद है कि आप इस लेख को पढ़कर बड़े ही आसानी से कंप्यूटर में अब हिंदी टाइपिंग कर पाएंगे और आपके लिए आज का हमारा यह लेख काफी ज्यादा हेल्पफुल और यूज़फुल रहा होगा। अगर आपको लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले ताकि आप जैसे लोगों को आपके माध्यम से जानकारी मिल सके।

अगर आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और हम आपके द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे। इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आपका शुभ हो।

Leave a Comment