KFC का फुल क्या है – KFC का इतिहास जाने हिंदी में

वर्तमान समय में लोगों को अपने खान-पान को बहुत ही बढ़िया रखना पड़ता है ताकि उनके शरीर में किसी भी विटामिन की कमी ना हो और उन्हें कोई रोग न हो। अपने शरीर को फिट रखने के लिए और अपने शरीर में सभी विटामिन की मात्रा सही तरीके से बनाए रखने के लिए लोग मांसाहारी भोजन भी कर रहे हैं।

ऐसे में अगर आप भी मांसाहारी भोजन करते हैं और चिकन खाना पसंद करते हैं तो आप कहीं ना कहीं केएफसी के बारे में जरूर सुने होंगे। अगर आप KFC Ka Full Form Kya Hai के बारे में नहीं जानते हैं तो आप इस वक्त बिल्कुल सही जगह पर हैं।

क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से केएफसी के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं। तो अगर आप केएफसी के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

kfc ka full form kya hai
kfc ka full form kya hai

KFC क्या है

केएफसी एक रेस्टोरेंट है जो नॉन वेजिटेरियन खाना देने के लिए जानी जाती है। यह कंपनी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के एक मशहूर शहर Kentucky से प्रेरित है और उसी के नाम पर इस कंपनी का नाम रखा गया है। यह कंपनी मुख्य रूप से फ्राइड चिकन देने के लिए जानी जाती है।

और अपने बेहतरीन फ्राइड चिकन की वजह से यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है और दुनिया भर में इस कंपनी के अपने स्टोर्स हैं। पूरे विश्व में केएफसी कंपनी के 20 हजार से ज्यादा स्टोर्स है जो दुनिया भर के सभी लोगों को फ्राइड चिकन प्रदान करते हैं और लोगों को फ्राइड चिकन का लुफ्त उठाने में मदद करते हैं।

यह कंपनी भारत में भी प्रसिद्ध है और पहली बार 1995 में केएफसी कंपनी का रेस्टोरेंट्स भारत के मशहूर शहर बेंगलुरु में स्थित किया गया था। देखते देखते इस कंपनी का रेस्टोरेंट भारत के सभी बड़े बड़े शहरों में खुलने लगा और वर्तमान समय में भारत के बड़े-बड़े शहरों से लेकर हर छोटे शहर में इस कंपनी का रेस्टोरेंट हैं और भारत के सभी जगहों पर लोग इस फ्राइड चिकन का मजा ले रहे हैं। केएफसी कंपनी का मुख्य कार्यालय लुइविल संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

KFC फुल फॉर्म

KFC एक शॉर्ट फॉर्म है। इसका फुल फॉर्म Kentucky Fried Chicken है। यह दुनिया का सबसे मशहूर फ्राइड चिकन है और दुनिया के सभी देशों के लोग इस फ्राइड चिकन को खाना पसंद करते हैं। वर्तमान समय में दुनिया के सभी देश में सभी फ्राइड चिकन में यह फ्राइड चिकन सबसे बढ़िया माना जा रहा है और लोग इसका सेवन कर रहे हैं।

वर्तमान समय में पूरी दुनिया में हजारों ऐसे स्टोर्स है जहां पर आपको Kentucky Fried Chicken मिल जाएगा या फिर आप उन स्टोर्स के माध्यम से अपने घर ऑनलाइन ऑर्डर कर यह फ्राइड चिकन मंगवा सकते हैं।

KFC का इतिहास

केएफसी कोई नई कंपनी नहीं है बल्कि इस कंपनी का शुरुआत 1930 में उस वक्त हुआ था जब पूरे विश्व में महामंदी चल रही थी। उस वक्त जब पूरे विश्व में महामंत्री चल रही थी और लोग भूखे मर रहे थे उस दौरान संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के एक व्यक्ति जिनका नाम हेलेंड सेंडर्स है उन्होंने अपना एक व्यापार शुरू किया ताकि वह अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। क्योंकि उस समय पूरे विश्व में बेरोजगारी की दर बढ़ गई थी और उस समय वह भी बेरोजगार थे।

उन्होंने पहली बार 1930 में अपने होम टाउन यानी की Kentucky से अपना व्यापार शुरू किया। इस शहर में वह पहली बार फ्राइड चिकन बेचना शुरू किया और उनके द्वारा जो फ्राइड चिकन बनाया जाता था वह लोगों को काफी पसंद आने लगा। धीरे-धीरे उनके फ्राइड चिकन की मांग बढ़ती गई और पूरे शहर में उनका फ्राइड चिकन फेमस हो गया।

1963 आते आते इनका रेसिपी लगभग 600 से ज्यादा रेस्टोरेंट से जुड़ चुका था। इनका रेसिपी यहीं रुका नहीं बल्कि लगातार बढ़ता गया और इसको लगातार फेमस होते देख सेंडर्स कंपनी के द्वारा इसे 2 मिलियन डॉलर में खरीद लिया गया। जब सेंडर्स कंपनी इसे खरीदा तो इसका नाम बदलकर केएफसी रख दिया और उसके बाद 1970 में 40 से अधिक देशों में 3000 से अधिक स्टोर्स के साथ इसे खोला गया। वर्तमान समय में केएफसी कंपनी पूरी दुनिया के लगभग सभी देशों में कार्यरत है और लगभग सभी देशों के लोग किस कंपनी से फ्राइड चिकन खरीदते हैं। वर्तमान समय में इस कंपनी के प्रेसिडेंट Tony Lowlings हैं।

यह कंपनी पहली बार भारत में 1995 में आई थी और बेंगलुरु में अपना पहला कार्यालय खोली थी। उसके बाद भारत में भी यह कंपनी प्रसिद्ध होती गई और धीरे-धीरे यह कंपनी भारत के बड़े-बड़े शहरों के साथ-साथ हर छोटे-छोटे शहरों में अपना रेस्टोरेंट खोलने में कामयाब हो गई है।

KFC मे क्या मिलता है

केएफसी एक बहुत पुरानी कंपनी है और यह कंपनी जितनी पुरानी है उतनी ज्यादा प्रसिद्ध भी है। यह कंपनी मुख्य रूप से नॉनवेजिटेरियन खाना के लिए जानी जाती है। ऐसे में अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इस कंपनी के रेस्टोरेंट में कौन-कौन सी चीज मिलती हैं जिसे आप खा सकते हैं। तो आइए हम आपको नीचे इस रेस्टोरेंट में मिलने वाले कुछ बेहतरीन प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जिस का लुफ्त आप अच्छे से उठा सकते हैं।

  • Fried Chicken ( फ्राइड चिकन)
  • French Fries (फ्रेंच फ्राइज)
  • Milk Shakes (मिल्क शेक्स)
  • Salads (सलाद)
  • Desserts (डिजर्ट)
  • Breakfast (ब्रेकफास्ट)
  • Hamburger ( हैमबर्गर)
  • Chicken Sandwich (चिकन सैंडविच)
  • Wraps (रेप्स)
  • Soft Drinks (सॉफ्ट ड्रिंक)

केएफसी ऐप में अकाउंट कैसे बनाएं

यदि आपके केएफसी में अकाउंट बनाना चाहते हो तो इस ऐप में अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको यह एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेना है डाउनलोड कर लेने के बाद आपको हमने नीचे कुछ स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया हुआ है जिसे कि आप फॉलो करके बहुत ही आसानी से एक केएफसी ऐप में अपना अकाउंट बना सकते हो।

  • सबसे पहले आप केएफसी ऐप को डाउनलोड कर ले।
  • डाउनलोड कर लेने के बाद आपको यह एप्लीकेशन ओपन कर लेना है।
  • एप्लीकेशन को ओपन कर लेने के बाद आपको साइड में थ्री डॉट देखने को मिल रहे होंगे ऐसे में आप थ्री डॉट पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा कर देने पर आपके सामने एक नया पेज खुलता है जिस पर आपको प्रोफाइल से संबंधित कुछ जानकारी देखने को मिलती हैं ऐसे में आप साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें
  • साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे ऑप्शन आ जाते हैं जिसमें से आपको फोन नंबर का ऑप्शन सेलेक्ट कर लेना है यहां पर आप अपना फोन नंबर डालकर वेरीफाई के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • कुछ ही क्षण बाद आप के फोन पर ओटीपी आता है और आपको उस ओटीपी को अपने फोन में वेरीफाई कर देना है।
  • इतना प्रोसेस पूरा कर लेने के बाद आपका अकाउंट बन जाता है।

केएफसी में खाना ऑर्डर कैसे करें

अभी तक आपने केएफसी ऐप के बारे में बहुत कुछ जानकारी प्राप्त कर लि है अब हम बात करेंगे कि केएफसी से खाना ऑर्डर कैसे करें केएफसी से खाना ऑर्डर करने के लिए हमने नीचे कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हुई हैं जो कि आपके लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी साबित हो सकती हैं ऐसे में आप हमारे द्वारा दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • केएफसी से फूड ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आप केएफसी ऐप ओपन करें।
  • केएफसी ऐप ओपन कर लेने के बाद आपको जो भी फूड ऑर्डर करना होता है उस फूड को सिलेक्ट कर ले।
  • सिलेक्ट कर लेने के बाद आपको अपना लोकेशन डालना होता है ऐसे में आप जो भी लोकेशन डालना चाहते हो उस लोकेशन को डालकर वेरीफाई के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपसे कुछ जरूरी जानकारी पूछी जाएगी आपको उन जानकारियों को सबमिट कर देना है।
  • जब आप पूरी जानकारी को भर देते हो तो आप के फोन पर ओटीपी आता है और आपको उसको डीपी को सबमिट कर देना है।
  • ओटीपी सबमिट कर देने के बाद आपको अपने आर्डर का पेमेंट पे करना होता है।
  • पेमेंट पर कर देने के बाद आपका ऑर्डर आपके दिए हुए समय पर आ जाता है इस तरीके से केएफसी एप से फूड ऑर्डर कर सकते हो।

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से KFC क्या है के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक दी है। हमने आपको बताया है कि केएफसी क्या है, केएफसी का फुल फॉर्म क्या होता है, केएफसी का इतिहास क्या है और केएफसी कंपनी में क्या-क्या मिलता है।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पढ़ने के बाद केएफसी कंपनी से संबंधित सारी जानकारी आपको अच्छे से प्राप्त हो गई होगी।  अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया और इस आर्टिकल में दी गई केएफसी कंपनी के बारे में सारी जानकारी पसंद आई तो आप इसे अपने सोशल मीडिया के साथ-साथ अपने दोस्तों के पास भी शेयर कर सकते हैं। ताकि आपके दोस्त भी केएफसी कंपनी के रेस्टोरेंट के माध्यम से फ्राइड चिकन मंगवा सके और उसका मजा ले सकें।

संबंधित लेख भी जरूर पढ़ें

Leave a Comment