Grade Pay Kya Hota Hai जाने विस्तार पूर्वक से जानकारी यहां पर

Grade Pay Kya Hota Hai किसी भी सरकारी नौकरी में आपकी तनख्वाह को बढ़ाने के लिए ग्रेड पे काफी मायने रखता है इस वजह से ग्रेड पे क्या होता है यह जानना हर उस व्यक्ति के लिए आवश्यक है जो भविष्य में सरकारी नौकरी करना चाहता है। 

सरकारी नौकरी में  एक बार में पूरा पैसा नहीं दिया जाता। ग्रेड पे, बेसिक सैलेरी और भी अन्य प्रकार के भत्ते होते है जिनका इस्तेमाल करके पूरी तनख्वाह बनती है। अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो यह आवश्यक है कि आप ग्रेड पे क्या होता है के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल करें ताकि आप मिलने वाली तनख्वाह के बारे में सटीक अनुमान और हिसाब किताब कर सकें। 

आपने अक्सर सुना होगा कि 4200 ग्रेड पे या 6400 ग्रेड पे की नौकरियों की बहाली या भर्ती निकली है इन सभी शब्दों का क्या अर्थ होता है इस लेख में हम उसके बारे में ही चर्चा करेंगे। 

 ग्रेड पे क्या होता है – Grade Pay Kya Hota Hai

जब कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में काम करता है तो उसके काम करने के अनुसार उसको basic pay दिया जाता है साथ ही वह जिस ओहदे पर काम कर रहा है उसके लिए उसे grade pay दिया जाता है। कहने का तात्पर्य है कि ग्रेड पे एक खास किस्म की रकम है जिसे सरकार के द्वारा इसलिए दिया जाता है क्योंकि आप एक ओहदे पर है और अपने नीचे वाले कर्मचारी के कम की देख रेख कर रहे हैं। 

आपको यह भी पता होना चाहिए कि ग्रेड पे 2016 तक मान्य था 2016 के बाद 7th पे कमीशन आया जिसके अंतर्गत ग्रेड पे को निलंबित कर दिया गया और इसकी जगह पर पे मैट्रिक्स चालू किया गया है। मगर आज भी बहुत सारे राज्यों में ग्रेड पे के अनुसार ही पेमेंट दिया जा रहा है। 

जैसा कि आपको पता चला कि ग्रेड पे ओहदे के अनुसार मिलता है तो आपको यह पता होगा कि सरकारी नौकरी में चार प्रकार के ओहदे रखे गए है – ग्रुप डी, ग्रुप सी,  ग्रुप बी और ग्रुप ए। 

जब आप कोई भी सरकारी नौकरी करते है चाहे वह बैंक में हो, सरकारी अस्पताल में हो या किसी सरकारी स्कूल में हो आप इन्हीं चार में से किसी एक ग्रुप का हिस्सा होते है। और आपके ग्रुप के अनुसार आपको खास किस्म का रकम दिया जाता है जिसे हम ग्रेड पे कहते हैं। 

इसे भी पड़े 1 Million कितना होता है? -1 मिलियन भारतीय रुपए में कितना होता है?।

ग्रेड पे से तनख्वाह कैसे बनती है

जैसा कि अब तक आप समझ गए होंगे कि ग्रेड पे की आवश्यकता तनख्वाह बनाने के लिए होती है। सरल भाषा में अगर हम आपको समझाएं तो मान लीजिए कि कोई व्यक्ति पुलिस महात्मे में सिपाही के ओहदे पर काम करता है। उसके काम करने की तनख्वाह ₹6000 है मगर जब आप उससे महीने की तनख्वाह पूछेंगे तो वह ₹6000 नहीं कहेगा क्योंकि यह एक बेसिक सैलरी है बेसिक सैलरी के बाद ग्रेड पे मिलता है और उसके आधार पर बाकी भत्ते मिलते है जैसे DA और HRA। 

जब हम ग्रेड पे से तनख्वाह बनाते है तो सबसे पहले व्यक्ति की बेसिक सैलरी, उसके बाद वह जिस ओहदे पर है उस हिसाब से उसका ग्रेड पे और ग्रेड पे का 160% DA होता है और 20% HRA होता है अंत में यह सब जोड़कर के 1 महीने की तनख्वाह बनती है। 

अगर आप सोच रहे है कि आप किसी भी सरकारी कर्मचारी की तनख्वाह पता कर लेंगे तो उससे पहले आपको पता होना चाहिए कि ग्रेड पे कितने तरह के होते है या फिर किस ग्रुप वाले कर्मचारी को कितना ग्रेड पर मिलता है। 

किस ग्रुप का कितना ग्रेड पे होता है

रोजाना न्यूज़ में आता है कि विभिन्न प्रकार की सरकारी नौकरियों में भर्तियां निकली है। कभी आपने ग्रुप डी की भर्ती देखी होगी तो कभी ग्रुप बी की आखिर इन सभी ग्रुप की तनख्वाह कितनी होती है। 

जैसे अभी हाल ही में SSC CGL का फॉर्म निकला था। अगर आप इस फॉर्म को भरते है तो आप Group B के सरकारी कर्मचारी बनेंगे चाहे वह किसी भी विभाग में हो। मगर आपकी तनख्वाह कितनी होगी यह ग्रुप बी के ग्रेड पे पर निर्भर करता है। 

ग्रेड पे को नंबर के अनुसार जाना चाहता है या फिर हम यूं कहें कि मिलने वाली ग्रेड पे की रकम से उसे प्रकार का पता चलता है। 

  • ग्रुप डी को 1800 ग्रेड पे की तनख्वाह दी जाती है। 
  • ग्रुप सी को 2000 ग्रेड पे की तनख्वाह दी जाती है। 
  • ग्रुप बी को 4200 ग्रेड पे की तनख्वाह दी जाती है। 
  • ग्रुप ए को 5400 ग्रेड पे की तनख्वाह दी जाती है। 

ऊपर बताए गए जानकारी के अनुसार जब कोई व्यक्ति ग्रुप डी की भर्ती में पास होता है और वह ग्रुप डी के किसी ओहदे पर नौकरी हासिल करता है तो सरकार के द्वारा उसे ₹1800 ग्रेड पे के नाम पर मिलते है ठीक उसी तरह अगर वह ग्रुप बी की नौकरी में चुनाता है तो उसे ₹4200 ग्रेड पे के नाम पर दिए जाते हैं। 

इसे भी जाने 1K Kitna Hota Hai जाने 1K का मतलब

ग्रेड पे जुड़ने के बाद सरकारी नौकरी में तनख्वाह कितनी हो जाती है

ऊपर बताई सभी जानकारियों को पढ़ने के बाद अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर तनख्वाह कितनी मिलेगी। किस सरकारी नौकरी में आप को कितनी तनख्वाह दी जाएगी इसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है। 

पूरा हिसाब किताब समझाने से पूर्व हम आपको यह बता देना चाहते है कि 2016 के बाद ग्रेड पे को बंद कर दिया गया है अर्थात 2016 के बाद किसी भी व्यक्ति की अगर सरकारी नौकरी लगती है तो उस के तनख्वाह में ग्रेड पे नहीं जोड़ा जाएगा उसके जगह पर pay matrix लाया गया है दोनो एक जैसी ही जीज है मगर इसके बारे में हम किसी और लेख में बताएंगे। 

इस वक्त हम आपको 6th पे कमिशन के आधार पर सरकारी नौकरी की तनख्वाह कैसे मिलती है उसकी चर्चा करेंगे। 

किसी भी व्यक्ति की तनख्वाह पता करने से पूर्व आपको उस व्यक्ति की बेसिक सैलरी और उसके ओहदे या ग्रुप की जानकारी होना आवश्यक है। 

  • ग्रुप डी की बेसिक सैलरी ₹4000 होती है। 
  • ग्रुप सी की बेसिक सैलरी ₹4000 से ₹9000 के बीच होती है। 
  • ग्रुप बी की बेसिक सैलरी ₹9000 से ₹13500 के बीच में होती है। 
  • ग्रुप ए की बेसिक सैलरी 13500 से कितनी भी ऊपर हो सकती है। 

अब आपको पता चल गया है की सरकारी नौकरी में विभिन ग्रुप में बेसिक और ग्रेड पे की कितनी सैलरी होती है। अब आपको तनख्वाह का हिसाब किताब करना नीचे सीखने जा रहे है। 

उदाहरण से समझे ग्रेड पे से तनख्वाह कैसे मिलती है

उदाहरण के तौर पर – 

मान लीजिए की कोई व्यक्ति केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली संस्था में सिपाही के तौर पर नियुक्त होता है तो जैसा कि आपको पता होगा कि सिपाही को ग्रुप सी की नौकरी कहा जाता है। 

अब ग्रुप सी की बेसिक सैलेरी ₹4000 से ₹9000 होती है। पर यहां हमें मालूम है की एक सिपाही की बेसिक सैलरी ₹6000 होती है जो वक्त के अनुसार बढ़ती जाती है। आपको यह भी ऊपर बताया गया कि ग्रुप सी की ग्रेड पे सैलरी ₹2000 होती है। 

अब उस व्यक्ति की बेसिक सैलरी ₹6000 और ग्रेड पे ₹2000 मिलाकर ₹8000 होते है इसे हम gross salary कहते है। 

DA = gross salary का 160% = ₹12800

HRA = gross सैलरी का 20% = ₹1600

अब कुल सैलरी को जोड़ने पर ₹22400 आते है, जिसे हम नेट सैलेरी कहते हैं अर्थात अगर आप ग्रुप सी की कोई नौकरी करते हैं तो भर्ती के बाद आपकी तनख्वाह ₹22400 से शुरू होगी। 

दूसरा उदाहरण – 

अब जैसा कि हमने आपसे एक ग्रुप बी की नौकरी के बारे में ऊपर जिक्र किया था। जिसका नाम था कि एसएससी सीजीएल की फॉर्म अभी हाल ही में निकली है तो मान लीजिए की अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करते है और नियुक्त होते है तो आप ग्रुप बी की किसी ओहदे पर विराजमान किया जायेगा। 

अगर हम किसी भी ग्रुप बी श्रेणी के नौकरी की तनख्वाह निकालना चाहते है तो मान लेते है – सब इंस्पेक्टर। आपको SSC CGL से विभिन्न विभागों में नौकरी मिलती है मगर सभी विभागों में आपको ग्रुप बी श्रेणी की ही नौकरी मिलेगी सब इंस्पेक्टर एक ग्रुप बी श्रेणी की नौकरी है इस वजह से हम इसका उदाहरण ले रहे हैं। 

जैसा क्या आपको बताया गया ग्रुप भी श्रेणी के नौकरी की बेसिक सैलरी 9000 से 13500 के बीच होती है। हमें मालूम है कि एक नए सब इंस्पेक्टर की बेसिक सैलरी ₹10000 होती है। 

जैसा की हमने आपको बताया ग्रुप बी के श्रेणी में आने वाले नौकरी को ₹4200 ग्रेड पे के नाम पर मिलते हैं। 

इससे एक ग्रुप बी के श्रेणी में काम कर रहे हैं व्यक्ति की ग्रॉस सैलेरी ₹14200 जाती है। 

DA = ग्रॉस सैलेरी का 160% = ₹22720

HRA = ग्रॉस सैलेरी का 20% = ₹2840

इसी के साथ ग्रुप बी के कर्मचारी की कुल नेट सैलेरी हो जाती है = ₹39760

अर्थात अगर आप ग्रुप भी में किसी भी विभाग में नौकरी करते है तो आप की शुरुआती सैलरी लग भाग ₹40000 प्रति माह से शुरू होगी। जो वक्त के साथ बढ़ती रहती है। 

ग्रेड पे का फायदा

ग्रेड पे किसी सरकारी कर्मचारी को इसलिए दिया जाता है जिससे यह पता चले कि वह एक ऊंचे ओहदे पर है। एकदम सरल भाषा में आप यह समझ लीजिए कि जब कोई व्यक्ति पढ़ लिख कर एक ऊंची श्रेणी के नौकरी हासिल करता है तो सरकार उसे उसकी मेहनत के नाम पर ग्रेड पे देती है। यह क्यों रखा गया इसके लिए कुछ फायदे है आपको नीचे बताए गए हैं। 

  • ग्रेड पे मालूम होने से हम उस कर्मचारी कर रहे है पता कर सकते हैं। 
  • हर विभाग में एक श्रेणी में काम करने वाले कर्मचारी एक समान है यह दर्शाने के लिए ग्रेड पे को लागू किया गया। 
  • बढ़ती हुई महंगाई के अनुसार उन्हें सटीक तनख्वाह मिल सके इसके लिए ग्रेड पे बनाया गया। 

ग्रेड पे क्या होता है? से संबंधित पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न एवं उत्तर 

यहां पर हमने ग्रेड पे के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। 

Q. ग्रेड पे से क्या मालूम होता है?

ग्रेड पे से व्यक्ति किस श्रेणी में सरकारी नौकरी कर रहा है यह मालूम होता है।

Q. ग्रेड पे कर्मचारी को क्यों दिया जाता है?

विकास ओहदे पर काम करते हुए अपने नीचे काम कर रहे लोगों की देखरेख करना और उनसे अच्छे से काम करवाने की वजह से ग्रेड पे दिया जाता है।

Q. इस वक्त भारत में ग्रेड पे कितना मिलता है?

आपको बता दें कि ग्रेड पे का प्रचलन आप भारत में रोक दिया गया है उसके बावजूद कुछ राज्यों में ग्रेड पे चल रहा है मगर केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली नौकरियों में ग्रेड पे को पूर्ण तरीके से हटा दिया गया है और सेवंथ पे कमिशन लाया गया है।

Q. ग्रेड पे कौन सी कमीशन का हिस्सा है?

ग्रेड पे केंद्र सरकार के 6th पे कमिशन का हिस्सा है।

Q. ग्रेड पे कितना मिलता है?

विभिन्न कर्मचारियों को उनके श्रेणी के अनुसार विभिन्न ग्रेड पर दिया जाता है सबसे अधिक ग्रेड पे ग्रुप ए के कर्मचारियों को दिया जाता है और सबसे कम ग्रेड पे ग्रुप डी के कर्मचारियों को दिया जाता है।

निष्कर्ष 

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को Grade Pay Kya Hota Hai? से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की हुई है। अक्सर कई सारे लोगों के मन में ग्रेड पे से संबंधित जानकारी नहीं होती और कई सारे सवाल भी होते हैं जिन्हें हमने ध्यान में रखकर आज के इस पोस्ट को आपके समक्ष प्रस्तुत किया है।

उम्मीद है कि ग्रेड पे के ऊपर प्रस्तुत की गई विस्तारपूर्वक से यह जानकारी आपके लिए काफी ज्यादा यूज़फुल रही होगी और अगर आपको हमारा आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले ताकि अन्य महत्वपूर्ण लोगों को भी इस विषय पर जानकारी आप के जरिए पता चल सके और उन्हें इसके बारे में जानने के लिए कहीं और भटकने की आवश्यकता ना हो।

आपके मन में हमारे आज के इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हो हम आपके द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे और हमारे इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आपका कीमती समय शुभ हो। 

1 thought on “Grade Pay Kya Hota Hai जाने विस्तार पूर्वक से जानकारी यहां पर”

Leave a Comment