Bhoomi Rashi Portal kya hai :- हमारे देश में भारत सरकार नए हाईवे या नए रोड को बनाने के लिए समय-समय पर बहुत सी परियोजनाएं लाती रहती है। ऐसी योजनाओं को भारत में भारत सरकार के आदेश पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा लाया जाता है।
ऐसी योजनाओं को जब सरकार द्वारा संचालित कर दिया जाता है , हम तो सबसे पहले हाईवे यार रोड बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य करना होता है। यह कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल का काम होता है , इस कारण से इसमें बहुत समय लग जाता है।
इनकी समस्याओं को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने एक आधिकारिक पोर्टल सुविधा आरंभ की है , जिसका नाम भूमि राशि पोर्टल है। तो आइए जानते हैं कि भूमि राशि पोर्टल क्या है, भूमि राशि पोर्टल की अधिग्रहण स्टेटस को कैसे चेक करें , इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है इत्यादि। इस महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए कृपया लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Table of Contents
भूमि राशि पोर्टल क्या है ? Bhoomi Rashi Portal kya hai
यह योजना भारत में परिवहन विभाग के द्वारा जारी किया गया है। इस योजना के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को जमीन अधिग्रहण का मूल्य और उस जमीन से संबंधित व्यक्ति की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है।
भूमि राशि पोर्टल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सड़क पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को कठिनाई से मुक्त करना है , जिससे हाईवे , रोड जल्द से जल्द बन सके। यह भूमि राशि पोर्टल अधिग्रहण मामलों की प्रोसेसिंग पूरी तरह से डिजिटल रूप में होता है। भूमि राशि पोर्टल से भूमि अधिग्रहण मामलों को त्वरित भ्रष्टाचार मुक्त और दोषमुक्त तरीके से बड़ी ही आसानी से निपटा जा रहा है।
इस पोर्टल में लगभग 700000 गांव के राजस्व रिकॉर्ड को एकत्रित किया गया है। पहले के समय में जब यह काम कागजों के द्वारा होता था , तब लगभग इसी काम को करने में 3 से 6 महीने लग जाते थे , परंतु अब इस काम को करने के लिए ज्यादा से ज्यादा एक-दो सप्ताह ही लगते हैं।
पहले के समय में मुआवजा प्रदान कराने से पहले मुआवजा राशि को भूमि अधिग्रहण के अधिकारी के समक्ष रखनी होती थी , लेकिन भूमि राशि पोर्टल के आ जाने पर पैसा वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से सीधे व्यक्ति के खाते में जमा करा दी जाती है।
भूमि राशि पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट :-

आप के समय में भारत सरकार जब भी किसी प्रकार की योजना लागू है , तो उस योजना को ऑनलाइन तरीके से ही लोगों के समक्ष लाती है। ऐसे में भारत सरकार ने भूमि राशि पोर्टल को भी ऑनलाइन तरीके से ही लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर हम बहुत से कार्य कर सकते हैं , जैसे कि :-
- भूमि अधिग्रहण स्टेटस को चेक करना
- अपनी शिकायत दर्ज करना
- Website :- bhoomirashi.gov.in
भूमि राशि पोर्टल योजना का लाभ :-
- इस योजना के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की जाने की प्रक्रिया में बहुत ही ज्यादा सरलता आ चुकी है।
- ये योजना के आने से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया बहुत जल्द हो जाती है।
- इस योजना के माध्यम से मुआवजा का पैसा व्यक्ति के अकाउंट में ई – ट्रांसफर के माध्यम से कर दिया जाएगा।
- वह व्यक्ति जो भूमि मालिकों को पैसा प्रदान कराता था , वह भूमि मालिकों से कुछ पैसा लेता था।
- अब भूमि मालिक किसी भी फ्रेंड से बच पाएंगे और भूमि मालिकों को उनके जमीन का उचित मूल्य मिलेगा।
- इस योजना के माध्यम से किसानों को एवं भूमि मालिकों को भ्रष्टाचार से बचा जा सकता है।
- इसमें बिचौलियों की मनमानी और बेईमानी पर रोक लगाया जा सकता है।
भूमि अधिग्रहण स्टेटस कैसे चेक करें :-
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
bhoomirashi.gov.in - आप ऊपर दिए गए लिंक से भी इस वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं।
- वेब वेबसाइट जैसे ही ओपन हो जाती है तो आपके सामने बहुत से ऑप्शन दिखाई देते हैं।
- आपको यहां से सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको एक फॉर्म फिल अप करना होगा।
- इस फोन में आपको सबसे पहले state , district , Sub district , highway , land requirement इत्यादि को चुनना होगा।
- यहां पर मांगी गई सभी जानकारियों को आपको भरना होगा।
- इतना करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद जमीन से संबंधित जानकारी आपके सामने आ जाती है।
निष्कर्ष :-
यहां पर हमारे द्वारा आपको भूमि राशि पोर्टल से जुड़ी लगभग सभी जानकारियां बताई गई हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से सरकारी कर्मचारी भूमि अधिग्रहण संबंधित जानकारियां प्राप्त करते हैं और जल्द से जल्द कार्यवाही करके सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर देते हैं।
PM WANI Yojana Free Wifi Advantages Features And Registration Online 2020
Nice Article sir ji