vahan registration details kaise nikale |वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल कैसे निकाले 2021

vahan registration details कैसे निकाले? अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है तो दोस्तों आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं आज सब कुछ ऑनलाइन हो चुका है और आप अब अपने वाहन की रजिस्ट्रेशन डिटेल एवं उससे जुड़ी हुई अन्य डिटेल को घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। किसी भी गाड़ी के पूरी जानकारी को जानने के लिए हमें वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकालने की सबसे पहली जरूरत होती है और उसके बाद ही हम किसी भी गाड़ी के जानकारी के बारे में पता कर पाते हैं। 

आज हम आपको जो भी तरीका बताने वाले हैं। उस तरीकों को फॉलो करके आप किसी भी प्रकार के वाहन की जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। आज के इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानने हेतु आपको हमारा आज का यह आर्टिकल शुरू से लेकर अंत तक पूरा पढ़ना होगा और तभी आपको आज की यह जानकारी समझ में आ पाएगी।

Vahan registration detail क्या है 

वाहन रजिस्ट्रेशन के अंदर सभी प्रकार की चलने वाली वाहन की सारी जानकारी दर्ज की गई होती है और इससे वाहन को भी एक पहचान सर्टिफिकेट प्राप्त होता है। वाहन रजिस्ट्रेशन में गाड़ी के मालिक का नाम, गाड़ी रजिस्ट्रेशन की डिटेल, गाड़ी की सारी जानकारी, गाड़ी के इंश्योरेंस की जानकारी, गाड़ी किस कंपनी की है इसकी जानकारी और साथ ही में वाहन के मालिक का पूरा पता दर्ज किया गया होता है। व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से ही आप उस वाहन की संपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं और किसी प्रक्रिया को पूरा करके ट्रैफिक पुलिस चालान भी आजकल काटा जाता है।

वाहन की डिटेल देखने के लिए आवश्यक दस्तावेज – Required document for checking vehicle details in Hindi 2021

वाहन की जानकारी को निकालने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और उनकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

  • आप इसके लिए व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  •  वाहन की डिटेल को चेक करने के लिए ड्राइवरी लाइसेंस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  •  वाहन का इंश्योरेंस नंबर भी इस काम में यूज़ किया जा सकता है।
  • गाड़ी का चेचिस नंबर भी गाड़ी की सारी जानकारी निकालने में उपयोग किया जाता है।

वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स ऑनलाइन कैसे निकाले – How to check vahan registration detail online in Hindi 2021

वाहन रजिस्ट्रेशन की डेट अलका ऑनलाइन देखने के लिए आपको सबसे पहले कुछ आसान स्टेप को फॉलो करना होगा और वह सभी स्टेप क्या होंगे इसकी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप तरीके से विस्तार पूर्वक बताई गई है, कृपया नीचे दी गई जानकारी को पूरा पढ़ें।

STEP 1. वाहन रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन डिटेल निकालने के लिए सबसे पहले आपको परिवहन निगम के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

STEP 2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे और इनमें से आपको ‘ऑनलाइन सेवाएं’ नामक ऑप्शन का चुनाव करना है और इस पर आपको क्लिक कर देना है।

Vahan registration detail क्या है 
Vahan registration detail क्या है 

STEP 3. अब इतना करने के बाद आपके सामने एक बार फिर से कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे और इनमें से आपको ‘व्हीकल रजिस्ट्रेशन स्टेटस’ नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा और आपको किसी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

STEP 4. अब आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुलकर आएगा और यहां पर आपको ‘व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर’ दर्ज करने के लिए कहा जाएगा  और आपको वहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर देना है।

STEP 5.  इतना करने के बाद आपको यहां पर ‘कैप्चा कोड सॉल्व’ करने के लिए कहा जाएगा और आपको कैप्चा कोड सॉल्व कर देना है और उसके बाद ‘वाहन सर्च’ के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

STEP 6. अब इतना प्रोसेस कंप्लीट करते ही आपके स्क्रीन के सामने आपके वाहन की सारी डिटेल दिखाई देने लगेगी और आप चाहे तो किसी जगह से दिखाई जा रही वाहन की डिटेल को डाउनलोड भी कर सकते हैं और वहां पर आपको इसका ऑप्शन भी मिल जाएगा।

वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स एसएमएस कैसे देखें – How to check vahan detail using SMS in Hindi 2021

दोस्तों अगर आप अपने वाहन की डिटेल ऑनलाइन नहीं देखना चाहते हैं और इसे आप ऑफलाइन देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप एसएमएस सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें आपको क्या करना होगा इसकी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप विस्तार पूर्वक पर बताई गई है।

STEP 1. S.m.s. के माध्यम से वाहन की डिटेल को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में एसएमएस को ओपन कर लेना है।

STEP 2. अब इसके बाद आपको वहां पर  VAHAN<SPACE>VEHICLE NUMBER कुछ इस फॉर्मेट में आपको जानकारी को दर्ज करना होगा।

STEP 3.  आगे आपको अपने द्वारा दर्ज की गई जानकारी को 7738299899 इस नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेज देना है।

STEP 4. अब इतना करने के बाद बस कुछ ही मिनट के अंदर अंदर आपके मोबाइल पर s.m.s. के माध्यम से वाहन की सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

STEP 5. इतनी प्रोसेस को कंप्लीट करने के बाद आप ऑफलाइन अपने वाहन की डिटेल को चेक कर पाएंगे।

READ Also – online national permit पेमेंट कैसे करें |नेशनल परमिट रेट लिस्ट 2021।

एमपरिवहन एप के जरिए वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे देखें 2021 –  How to check vahan registration details using MParivahan app in Hindi 2021

दोस्तों परिवहन मंत्रालय की तरफ से सभी सर्विस को डिजिटली कर दिया गया है और अब आप एमपरिवहन एप के माध्यम से भी अपने वाहन रजिस्ट्रेशन की सारी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। चलिए अब इस जानकारी को भी स्टेप बाय स्टेप तरीके से विस्तार से समझ लेते हैं जो इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

STEP 1. इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल के प्ले स्टोर में चले जाना है और उसके सर्च बॉक्स में आपको एमपरिवहन लिखकर सर्च कर देना है।

STEP 2. अब आपके सामने आधिकारिक एप्लीकेशन आ जाएंगे और आपको उस एप्लीकेशन को अपने फोन में इंस्टॉल कर लेना है।

STEP 3. एप्लीकेशन डाउन हो जाने के बाद आपको इसे ओपन करना है और अब आपसे यह पंजीकरण करने के लिए कहेगा।

STEP 4.  एप्लीकेशन में पंजीकरण करने के लिए आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और उसके बाद इसमें साइन अप कर लेना है।

STEP 5.  अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा और आपको उस ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है।

STEP 6. ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद आपका अकाउंट इसमें सफलतापूर्वक से बन जाता है और फिर आपके सामने एप्लीकेशन का डैशबोर्ड ओपन होकर आ जाता है।    

STEP 7. अब आपको यहां पर अपने वाहन की डिटेल को चेक करने के लिए ‘आरसी नंबर’ दर्ज करने के लिए कहा जाएगा और आपको यहां पर अपना आरसी नंबर दर्ज कर देना है। 

STEP 8. अब इसके बाद आपको यहां पर ‘गेट डिटेल’ का ऑप्शन आएगा और आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा। 

STEP 9. बस अब कुछ ही सेकेंड के अंदर अंदर आपके स्क्रीन पर आपके वाहन की सारी जानकारी दिखाई देने लगेगी।

FAQ about vahan registration detail Kaise nikale 2021

Q: क्या वाहन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है?

ANS:- जी हां बिल्कुल आप के प्रत्येक वाहन का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है अन्यथा आपके ऊपर कानूनी कार्यवाही हो सकती है और आपका वाहन भी जप्त किया जा सकता है।

Q: वाहन रजिस्ट्रेशन कहां से और कैसे करवाएं?

 ANS:- वाहन रजिस्ट्रेशन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से कर सकते हैं और इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करने के लिए परिवहन निगम के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी आरटीओ ऑफिस में जाना होगा।

Q: क्या वाहन रजिस्ट्रेशन करवाने पर कोई शुल्क देना होता है?

ANS:- प्रत्येक राज्यों में इसका अलग-अलग नियम है और हो सकता है कि आपको थोड़ा बहुत रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पड़े।

Q: वाहन रजिस्ट्रेशन का उपयोग कहां किया जाता है?

ANS:- वाहन रजिस्ट्रेशन का उपयोग वाहन की जानकारी को प्राप्त करने के लिए और अगर आपका वाहन चोरी हो जाता है तो ऐसे में उसके कंप्लेन पुलिस थाने में करवाने के लिए पढ़ती है।

Q: वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स ऑनलाइन कैसे निकाले?

ANS:- वाहन निगम के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इसकी ऑनलाइन डिटेल देख सकते हैं और अगर आप इसके कंप्लीट स्टेप के बारे में जानना चाहते हैं तो आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़े।

निष्कर्ष:-

आज हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में आप सभी लोगों को वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल कैसे निकाले 2021? के बारे में पूरी विस्तार पूर्वक पर जानकारी  प्रदान की है और हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की यह जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल सिद्ध होगी।

अगर आपके मन में आज के इस विषय से संबंधित कोई भी सवाल है या फिर आप कोई सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तब आप इसके लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको आज का हमारा या लेख जरा सा भी हेल्पफुल लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना ना भूलें धन्यवाद। आपका कीमती समय शुभ हो।

Leave a Comment