Uses of computer in Hindi | कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों आज कंप्यूटर का यूज चिकित्सा के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, डिजिटलीकरण के फील्ड में और भी अनेकों फील्ड में किया जा रहा है। क्या आपको पता है कि आज कंप्यूटर का उपयोग कहां कहां पर हो रहा है ( Uses of computer in Hindi ) आज अगर कंप्यूटर ना हो तो डेवलपमेंट की गति कम हो सकती है और तेजी से होने वाले कार्य सटीक तरीके से नहीं हो पाएंगे।

आपने देखा होगा कि आज हर एक व्यक्ति के पास कंप्यूटर है क्योंकि वह उसके उपयोग को भली भांति जानता है। अगर आपको कहीं पर प्राइवेट या गवर्नमेंट फील्ड में नौकरी करनी है तो ऐसी परिस्थिति में भी आपको कंप्यूटर से संबंधित आवश्यक जानकारी होनी चाहिए इसीलिए हम चाहते हैं कि आप आज कंप्यूटर की उपयोगिता को समझें और कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त करें। 

यूजेस ऑफ कंप्यूटर इन हिंदी? के बारे में आज हम आपको नीचे विस्तार पूर्वक कंप्लीट और डिटेल में जानकारी देने वाले हैं इसीलिए हम चाहते हैं कि आज आप हमारे इस लेख को अंतिम तक पढ़े और भविष्य में कंप्यूटर की क्या मांग रहने वाली है या फिर इससे आने वाला भविष्य कैसा होने वाला है इसके बारे में लेख को पढ़कर अंदाजा लगा है।

अनुक्रम दिखाएँ

कंप्यूटर क्या है 

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है और इसे हिंदी में संगणक के नाम से भी जाना जाता है। दोस्तों आज से पहले जब कंप्यूटर का आविष्कार किया गया था तब इसे केवल गणना करने के लिए ही उपयोग में लिया जाता था परंतु आज के इस एडवांस समय में कंप्यूटर भी आधुनिक तकनीक से लैस हो चुके हैं और आप कंप्यूटर में गणना करने के अलावा भी अनेकों प्रकार के कार्य कर सकते हो।
आज के इस आधुनिक जमाने में आप कंप्यूटर का यूज करके सॉफ्टवेयर डेवलप कर सकते हो, आवश्यक अली सर्च कर सकते हो और इतना ही नहीं अनेकों प्रकार के कार्यों को तीव्रता से एवं सटीकता से कर सकते हो। आज कंप्यूटर का उपयोग हर एक फील्ड में किया जा रहा है क्योंकि कंप्यूटर लगभग हर एक फील्ड में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कंप्यूटर के महत्वपूर्ण पार्ट से मिलकर बना है जैसे सीपीयू, मॉनिटर और भी कई अन्य महत्वपूर्ण पाठ कंप्यूटर को पूरा बनाते हैं और तभी कंप्यूटर सटीकता एवं तीव्रता से कार्य कर पाता है।

आधुनिक टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर के प्रकार ? ( In current Technology types of computer in Hindi)

पहले के समय में कंप्यूटर केवल डेक्सटॉप और अपने हैवी हैवी रूप में इस्तेमाल किया जाता था परंतु आज के इस आधुनिक टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर की उपयोगिता को देखते देखते इसे और भी आसान रूप में डिजाइन कर दिया गया है। आइए आप लेख में आगे की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं, कि आधुनिक टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर के कुल कितने प्रकार मौजूद है? जिसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित।

  1. डेस्कटॉप कंप्यूटर

 डेस्कटॉप कंप्यूटर कंप्यूटर के कई सारे अलग-अलग पार्ट  के जरिए कस्टमाइज किया जाता है। डेक्सटॉप कंप्यूटर पोर्टेबल नहीं होते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आपको टेबल या फिर एक फिक्स जगह का इस्तेमाल करना पड़ता है। मगर हां दोस्तों डेक्सटॉप कंप्यूटर के अलग-अलग पार्ट को आप अपने आवश्यकतानुसार अपडेट कर सकते हैं। पोर्टेबल कंप्यूटर के कई सारे फायदे हैं और आप चाहे तो अपने ऑफिस में पोर्टेबल कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. लैपटॉप कंप्यूटर

डेस्कटॉप कंप्यूटर के मुकाबले लैपटॉप कंप्यूटर बहुत ही कम  वजन के होते हैं और उन्हें कहीं पर भी आसानी से अपने आवश्यकतानुसार ले जाया जा सकता है और इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। प्ले के मुकाबले आज के समय में लैपटॉप कंप्यूटर काफी बड़ी संख्या में बाजार में बिकने लगे हैं और अब तो हाई ग्राफिक और हाई ऑपरेटिंग सिस्टम के बाजार में लैपटॉप कंप्यूटर उपलब्ध है, जिनका इस्तेमाल आप अपने सभी प्रकार के मल्टीटास्किंग कामों के लिए कर सकते हैं।

  1. टेबलेट कंप्यूटर

डेक्सटॉप एवं लैपटॉप कंप्यूटर के मुकाबले टेबलेट कंप्यूटर और भी ज्यादा पोर्टेबल होते हैं, परंतु दोस्तों इस प्रकार के कंप्यूटर में आप लैपटॉप एवं डेस्कटॉप के मुकाबले ज्यादा हैवी काम नहीं कर पाते हैं। टेबलेट कंप्यूटर इतना ज्यादा पोर्टेबल होता है कि आप इसे अपने पॉकेट में भी रख कर ले जा सकते हैं और दोस्तों इस प्रकार के कंप्यूटर में आप लगभग इंटरनेट के या फिर अन्य कंप्यूटर संबंधित कार्यों को कर सकते हैं, परंतु ज्यादा हैवीवेट के लिए इस प्रकार का कंप्यूटर डिजाइन नहीं किया गया है। प्रकार के कंप्यूटर के भंडारण क्षमता भी कम होती है और साथ ही में मेमोरी रैम भी हमें कम मिलता है और यह ज्यादा फास्ट वर्क नहीं कर पाते हैं।

  1. हैंडहेल्ड कंप्यूटर

यह एक प्रकार का सबसे छोटा कंप्यूटर होता है और इसमें अपने व्यक्तिगत डेटा प्रबंधन के कार्यों को आसानी से किया जा सकता है और यह तो सबसे आसानी से  पोर्टेबल रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंडहेल्ड कंप्यूटर के अंदर डेक्सटॉप कंप्यूटर और टेबलेट कंप्यूटर के मुकाबले काफी कम विशेषताएं होती हैं, परंतु हां अपना आप छोटा और आसान काम कंप्यूटर से संबंधित इसमें आसानी से कर सकते हैं। ज्यादातर ट्रेवलिंग करने वाले लोग इस प्रकार के कंप्यूटर को अपने पर्सनल कामों के लिए इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इस प्रकार के कंप्यूटर को मोबाइल फोन एवं कैमरे के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी जाने

कंप्यूटर का उपयोग कौन-कौन से क्षेत्र में किया जा रहा है ? (Information about uses of computer in Hindi)

Computer uses in Hindi : आज के समय में कंप्यूटर का प्रचलन इतना अत्यधिक हो चुका है, कि आज लोग अपने भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए कंप्यूटर का ही सहारा लेना पसंद करते हैं। आज computer ke upyog लगभग शिक्षक, लेखक, चिकित्सक एवं अन्य प्रकार के कार्यों को कंप्यूटर की सहायता से किया जा रहा है। आइए आप आगे जानते हैं, कि कंप्यूटर का उपयोग आज के जमाने में कौन कौन से क्षेत्र में अत्यधिक किया जा रहा है।

घर के कार्यों में कंप्यूटर का उपयोग ( computer uses for home in Hindi) :

  • आज हालात ऐसे हैं, कि कंप्यूटर का इस्तेमाल अत्यधिक अब लोग घरों में ही कर रहे हैं। कोरोना संकट की वजह से अब अत्यधिक ऑफिस एम्पलाइज अपना ऑफिस का कार्य घर पर ही कंप्यूटर के माध्यम से कर रहे हैं। आज के समय में ऑफिस एम्पलाई लोगों के लिए ही कंप्यूटर एक प्रकार से घर पर ही ऑफिस का कार्य पूरा करने में सहायक हो रहा है। यदि आज के समय में कंप्यूटर नहीं होता, तो इस महामारी में जो लोग घर बैठे काम कर रहे हैं, वह भी बेरोजगार हो चुके होते। कंप्यूटर अन्य प्रकार के घरों के कार्यों में भी सहायक है जैसे कि :- घर का बजट तैयार करने में, एंटरटेनमेंट करने में, वीडियोस – मूवी डाउनलोड करने में एवं घर पर ही ऑफिस के सभी लोगों के साथ वीडियोस कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग करने में भी काफी सहायक है।

बिजनेस के क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल ( computer uses for business work field in Hindi) :

  • आज के समय में बिजनेस को एक नया मॉडल प्रदान करने में कंप्यूटर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।कंप्यूटर के ही सहायता से आज बिजनेस करने का नया-नया एवं आसान सटीक तरीका लोग अपना रहे हैं। आप अपने बिजनेस को कहीं पर भी कंप्यूटर के माध्यम से हैंडल कर सकते हैं और उससे जुड़े हुए कार्यों को आसानी से कर सकते हैं
  • कंप्यूटर की सहायता से आप बिजनेस से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों को कर सकते हैं जैसे कि :- अपने कर्मचारियों का रिकॉर्ड, उत्पादन, बिक्री विवरण, स्टॉप आदि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को एक स्थान पर सुरक्षित एवं आसानी से मैनेज कर सकते हैं। यही कारण है कि आज के समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल ऑफिस में अत्यधिक रूप से किया जाता है और बिना कंप्यूटर के तो कोई ऑफिस आपको कार्य करते हुए दिखेगा ही नहीं।

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का सहयोग ( uses of computer for education field in Hindi) :

  • आज हालात ऐसे बन चुके हैं, कि लगभग सभी छात्रों की पढ़ाई पर कोरोना संकट की वजह से काफी असर पड़ा है। आज के इस विषम परिस्थिति में कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। आज लगभग अधिकतम संख्या में छात्र अपनी पढ़ाई को ऑनलाइन रूप में घर बैठे ही पूरा कर रहे हैं।
  • इसके अतिरिक्त कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में अपना अन्य महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है जैसे कि :- सिर्फ एक क्लिक पर हजारों कॉलेज यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी हासिल करना, यूनिवर्सिटी या कॉलेज के कोर्सेज के बारे में जानकारी हासिल करना, ऑनलाइन रूप में किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने हेतु आवेदन करना आदि अनेकों प्रकार के शिक्षा से संबंधित कार्य कंप्यूटर की सहायता से ही छात्र आसानी से कर रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से उनका अत्यधिक समय भी बच जाता है और उनका कार्य सटीक और सही रूप में पूरा हो पाता है।

कंप्यूटर का इस्तेमाल चिकित्सा क्षेत्र में ( uses of computer in hospital in Hindi)

  • आज चिकित्सा के क्षेत्र में भी तकनीकी का खूब सहारा लिया जा रहा है, क्योंकि इसके पीछे सटीक परिणाम और सही रोग का पता लगाने में किया जाता है। आज चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर अपने अनेकों रूप में कार्य करता हुआ नजर आता है, आपने देखा होगा, कि अल्ट्रासाउंड, एक्सरा मशीन को कंप्यूटर की सहायता से ऑपरेट किया जाता है एवं इसके अतिरिक्त भी ऐसे कई चिकित्सीय कार्यों में कंप्यूटर का इस्तेमाल अनेक रूप में किया जाता है। कंप्यूटर की सहायता से मरीजों का रिकॉर्ड रखने में भी कंप्यूटर की मदद ली जाती है।

उत्पादन के क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल (uses of computer in manufacturing field in Hindi) :

  • आज हम इतने आधुनिक जमाने में जी रहे हैं, कि हमें अपने कार्यों को करने के लिए अनेकों प्रकार के उत्पादों की आवश्यकता पड़ती है। सुबह से लेकर शाम तक एवं यात्रा करने तक हम ना जाने कितने ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, जिसका यदि उत्पादन न किया जाए, तो हमें अपने जीवन को जीने में परेशानियां होने लगेंगे। हम जो भी रोजमर्रा के इस्तेमाल में एवं अपने कार्यों को करने में उत्पाद का सहारा लेते हैं, वह सभी उत्पाद किसी न किसी कंपनी के द्वारा ही निर्मित किए जाते हैं।
  • आज सभी प्रकार के उत्पाद के क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में उत्पादन कार्य किया जा रहा है। जब किसी भी उत्पाद का अत्यधिक मात्रा में उत्पादन किया जाता है, तब उसे हम मास प्रोडक्शन कहते हैं।जब किसी भी कंपनी में मांस प्रोडक्शन का कार्य करता है, तब वह केवल वर्कर के ऊपर ही नहीं निर्भरता इस प्रकार के प्रोडक्शन में हमें अनेकों प्रकार की मशीनों का भी सहारा लेना ही पड़ता है, ऐसे में कंप्यूटर ही एकमात्र ऐसा विकल्प है, जो मांस प्रोडक्शन में अपनी अहम भूमिका निभाता है।
  • मास प्रोडक्शन में किसी भी उत्पादन का प्रोडक्शन करने के लिए कंप्यूटर में उसके उत्पादन से संबंधित प्रोग्रामिंग कर दी जाती है और फिर कंप्यूटर ऑटोमेटिक ही उस प्रोग्रामिंग की मदद से आसानी से प्रोडक्शन कार्य को बिल्कुल सही और सटीक रूप में अंजाम देता है। कंप्यूटर इतनी शुद्धता से कार्य करता है, इतनी शुद्धता से मानव भी उस कार्य को आसानी से एवं कम समय में नहीं कर सकता है।

खेलकूद के क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल (uses of computer in sports field in Hindi)

  • आज खेलकूद से संबंधित सही परिणाम को एवं इससे संबंधित शेड्यूल को तैयार करने में कंप्यूटर का ही मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर की सहायता से आपने देखा होगा, कि अंपायर अपना सटीक एवं सही निर्णय खेल के मैदान में दे पाते हैं। इसके अतिरिक्त खेल को लाइव ब्रॉडकास्ट करने के लिए भी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर के माध्यम से ही हमारे टीवी स्क्रीन पर खिलाड़ियों की जानकारियां सही रूप से प्रदर्शित की जाती हैं।

वैज्ञानिक और अनुसंधान क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल ( science and research field computer is uses in Hindi) :

  • आज रोज किसी ने किसी विषय पर वैज्ञानिक अपनी रिसर्च को अंजाम देते हैं और हमारे सामने कुछ नया और बेहतर प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आज हम जितने भी संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह वैज्ञानिक अनुसंधानों वजह से ही संभव हो सका है। आज जितने भी अनुसंधान कार्य वैज्ञानिकों के माध्यम से किए जा रहे हैं, वह सभी अनुसंधान कार्य कंप्यूटर की सहायता से ही किए जा रहे हैं, जिसके वजह से वैज्ञानिकों का कम समय और आसान कार्य हो जाता है। आज अंतरिक्ष में अनेकों प्रकार के उपग्रहों एवं स्पेस शटल को हमारी पृथ्वी से नियंत्रित करने में कंप्यूटर ही सहायक है।

बैंकिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल ( in field of banking uses of computer in Hindi) :

  • आज लगभग सभी लोगों का खाता बैंक में तो होता ही है और सभी लोग अपने बैंकों के कार्यों को करने के लिए बैंक में प्रतिदिन जाते रहते हैं और आपने देखा होगा, कि किसी भी प्रकार के बैंक से संबंधित कार्यों को करने में कंप्यूटर का अत्यधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।आज बैंक में आपके खाते से संबंधित सभी प्रकार के विवरण को सुरक्षित रखने में कंप्यूटर सहायक है यहां तक कि बैंक में खाता खोलने हेतु कंप्यूटर का ही सहारा लिया जाता है।
  • पहले जब computer ka upyog बैंक में नहीं किया जाता था तब बैंकों से संबंधित सभी प्रकार के विवरण को सुरक्षित रखने में बैंक कर्मचारियों को काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कभी-कभी रिकॉर्ड खो जाते थे, जिसकी वजह से कर्मचारियों को काफी ज्यादा समस्याएं भी आती थी। आज बैंक से जुड़े सभी प्रकार के कार्यों को कंप्यूटर बहुत ही सटीक और सही रूप में अंजाम देता है, जिसकी वजह से आज कंप्यूटर का इस्तेमाल बैंकिंग क्षेत्र में अत्यधिक किया जाता है।

 गवर्नमेंट के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग? ( Computer used in government field in Hindi)

  • आज हमारे देश का प्रशासन भी डिजिटल रूप में कार्य करने पर जोर दे रहा है। ई-गवर्नेंस के अंतर्गत सभी प्रकार के कार्यों को कंप्यूटर की सहायता से ही अंजाम दिया जाते हैं। सरकार सभी प्रकार की योजनाओं नियम अन्य सरकारी लाभों को जरूरतमंद तक पहुंचाने में एवं लाभार्थी के रिकॉर्ड को रखने में कंप्यूटर की ही सहारा लेती है। आज कंप्यूटर के वजह से ही भ्रष्टाचार जैसे कार्यों में भी काफी ज्यादा गिरावट आई है। सरकारी कार्यों में कंप्यूटर के प्रचलन से अब भ्रष्टाचार में लगभग कमी आई है, यह सब कुछ केवल कंप्यूटर के उपयोग से ही संभव हो सका है।

रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग? (Research and development field computer uses in Hindi)

  • आज आपने देखा है, कि रक्षा के क्षेत्र में भी काफी ज्यादा एडवांस तकनीकी का इस्तेमाल किया जाता है। अपने दुश्मनों का सटीक पता लगाने के लिए कंप्यूटर के इस्तेमाल से दुश्मन को ट्रैक किया जाता है और यदि कोई दुश्मन किसी भी देश की सीमा को लगता है, तो वह आसानी से पकड़ में आ जाता है, फिर वह देश आसानी से अपने दुश्मन के ऊपर आवश्यक कार्यवाही करता है।
  • बड़ी-बड़ी मिसाइलों को अपने टारगेट पर निशाना लगाने के लिए कंप्यूटर के ही सहायता ली जाती है। कंप्यूटर के इस्तेमाल से किसी भी प्रकार के डिफेंस रणनीति को बनाया जाता है और उस पर सटीक रूप में अमल किया जाता है। यहां तक, कि आज परमाणु परीक्षण भी कंप्यूटर की सहायता से किए जा रहे हैं।

बिजनेस के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग ? (Computer uses in business field in Hindi)

  • आज के समय में हर एक छोटे बड़े बिजनेस को करने के लिए कंप्यूटर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
  •  ऑनलाइन बिजनेस से लेकर ऑफलाइन बिजनेस में कंप्यूटर की सहायता से काफी आसानी से काम किए जा रहे हैं।
  • हर एक छोटे बड़े बिजनेस में उसके उतार-चढ़ाव एवं प्रॉफिट लॉस के डाटा को मैनेज करने के लिए कंप्यूटर का सहारा लिया जा रहा है।
  •  बिजनेस के फील्ड में अपने सभी एंप्लाइज के वर्किंग शेड्यूल एवं उनके पेमेंट को क्लियर करने के लिए कंप्यूटर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
  •  आज के समय में जो स्मार्ट बिजनेसमैन है, वह सभी लोग अपने कंप्यूटर में अपने व्यवसाय को बड़ा करने के लिए कई सारे छोटे बड़े सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं और उसी के आकलन के अनुसार अपनी बिजनेस  स्ट्रेटजी का निर्माण करते हैं।
  •  कुल मिलाकर आज व्यापारिक क्षेत्र में भी कंप्यूटर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और आगे भी निभाता रहेगा।

कंप्यूटर के बारे में रोचक तथ्य? ( Interesting fact about computer in Hindi)

कंप्यूटर अपने आप में ही आधुनिक टेक्नोलॉजी का जनक माना जाता है और इतना ही नहीं दोस्तों कंप्यूटर से जुड़े हुए कई सारे रोचक तथ्य भी है, तो चलिए जान लेते हैं, कंप्यूटर से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जो इस प्रकार से नीचे पॉइंट के माध्यम से बताए गए हैं।

  1. वर्ल्ड 1832 से लेकर वर्ष 1964 के बीच में जितने भी कंप्यूटर का आविष्कार किया गया उन सभी कंप्यूटर में कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल नहीं किया जाता था।
  2. कंप्यूटर में पहली बार माउस के इस्तेमाल के लिए इसका आविष्कार 1964 में किया गया था और उस दौरान कंप्यूटर माउस को लकड़ी के सहायता से डिजाइन किया गया था और इसे ‘Doug Engelbart’ ने किया था।
  3. कंप्यूटर का हिंदी में नाम ‘संगणकहै।
  4.  सबसे पहले विश्व में एक ऐसा कंप्यूटर बनाया क्या था, जिस की स्टोरेज क्षमता केवल 5MB  की थी ।
  5. वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व भर में करीब 1 अरब से भी ज्यादा माउस की बिक्री की जा चुकी है।
  6. दुनिया के सबसे पहले कंप्यूटर मॉनिटर का उपयोग वर्ष 1980 में किया गया था। 
  7. कंप्यूटर में कीबोर्ड का पहला उपयोग वर्ष 1968 में किया गया था।
  8. आमतौर पर कोई भी इंसान अपनी आंखों की पलकों को आमतौर पर 20 से भी अधिक बार बार छक्का था झपकाता है और वही कंप्यूटर के सामने बैठने पर वह व्यक्ति केवल 7 या फिर 8 बार से ज्यादा अपने आंखों के पलकों को नहीं झपकाता है।
  9. एक टीवी यानी कि 1000gb के हार्ड डिक्स का आविष्कार सबसे पहले ‘Hitachi’ कंपनी के द्वारा वर्ष  2007 में किया गया था।
  10. सबसे पहले कंप्यूटर में लैंग्वेज का उपयोग मशीन लैंग्वेज के रूप में किया गया था।
  11. हर महीने विश्व भर में करीब 5000 से भी अधिक कंप्यूटर वायरस का निर्माण किया जाता है।
  12.  भारत का सबसे पहला कंप्यूटर कृत प्रदूषण रहित पेट्रोल पंप मुंबई के महाराष्ट्र में स्थित है।
  13. पहले के समय के सभी प्रकार के कंप्यूटर डीओसी (doc) पर आधारित होते थे।
  14. वर्तमान कंप्यूटर के मुकाबले पहले के कंप्यूटर का आकार लगभग कई हजारों और लाखों गुना बड़ा होता था। पहले के समय का कंप्यूटर लगभग 1 बड़े के कमरे के साइज का आता था।
  15. आपको पता है पहले क्या कंप्यूटर में सिर्फ 45 केवी के  राम चिप का इस्तेमाल किया जाता था।

इसे भी पढ़े –

कंप्यूटर के फायदे 

दोस्तों क्या आपको कंप्यूटर के फायदे के बारे में पता है क्या फिर क्या आप कंप्यूटर के उपयोग करने के फायदे जानते हो। अगर आप कंप्यूटर के फायदों के बारे में नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए अब हम आपको आगे कंप्यूटर उपयोग करने के कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में नीचे पॉइंट के माध्यम से जानकारी को समझाते हैं बस आप नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें।

  • कंप्यूटर बहुत ही तीव्रता से कार्य कर सकता है। आज अगर मैन्युफैक्चरिंग या फिर फास्ट प्रोडक्शन की बात करें तो सभी बड़े-बड़े कंपनियां कंप्यूटर के सहारे ही फास्ट मैन्युफैक्चरिंग एवं प्रोडक्शन का काम कर पाती है।
  • एक बार मनुष्य किसी भी कार्यों को करने में थोड़ी बहुत गलती कर सकता है फिर चाहे वह कितना ही बड़ा एक्सपीरियंस वाला ही क्यों ना हो परंतु अगर आप कंप्यूटर को किसी कार्य को करने के लिए लगाते हो और उस कार्य को करने से संबंधित सभी आवश्यक इंस्ट्रक्शन दे देते हो तो कंप्यूटर बहुत ही सटीकता से आपके द्वारा दिए गए टास्क को बिना गलती किए कर सकता है।
  • दोस्तों पहले के जमाने में किसी भी काम को करने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वर्कर और मजदूरों की जरूरत पड़ती थी जिससे खर्चा काफी ज्यादा बढ़ जाता था परंतु आज 100 लोगों का कार्य एक कंप्यूटर कर सकता है इसीलिए आज कंप्यूटर के सहारे किसी भी कार्य को करके हम अपना होने वाला अतिरिक्त खर्चा बचा सकते हैं।
  • आज आप कंप्यूटर के सहारे घर बैठे किसी भी प्रकार के फॉर्म का आवेदन घर बैठे आसानी से कर सकते हो।
  • आज के समय में घर घर शिक्षा पहुंचाने के लिए कंप्यूटर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है कंप्यूटर के सहारे आप किसी भी जगह से बड़ी से बड़ी डिग्री को हासिल कर सकते हो और अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हो फिर आपके सामने कितने ही बाधाएं क्यों ना है जैसे कोरोनावायरस की वजह से शिक्षा से लेकर व्यवसाय सब पर भारी प्रभाव पड़ा था परंतु घर बैठे अनेकों प्रकार के कार्यों को कंप्यूटर के माध्यम से निरंतर रूप से बिना किसी रूकावट के किया जाता रहा और यह सब कुछ कंप्यूटर की वजह से ही संभव हो पाया था।
  • आप अपने कंप्यूटर में आवश्यक डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रख सकते हो क्योंकि इसमें भंडारण संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है क्योंकि आजकल कंप्यूटर में भंडारण के लिए काफी ज्यादा स्पेस दिया जा रहा है।
  • ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए आज के समय में कंप्यूटर काफी ज्यादा उपयोगी है आज ब्लॉगिंग एवं यूट्यूब पर कई सारे लोग कंप्यूटर के जरिए ही काम कर रहे हैं और लाखों रुपया कमा रहे हैं।
  • आजकल के कंप्यूटर इतने ज्यादा एडवांस हो चुके हैं कि एक बार अगर आप इन्हें कोई इंस्ट्रक्शन दोगे तो वह उसी इंस्ट्रक्शन पर निरंतर बिना रुके काम करते रहेंगे और आपको कुछ करने की भी आवश्यकता नहीं है।
  • आज के समय में अगर हम कई फील्ड में बात करें तो किसी भी व्यक्ति को कोई काम सौंपा जाएगा तो वह अपने कार्य क्षमता के आधार पर ही कार्य कर सकता है परंतु कंप्यूटर में इन सभी चीजों का कोई लेना देना नहीं है मतलब कंप्यूटर पर आप कितना भी कार्य का भार दे दीजिए वह आसानी से उस कार्य को सटीकता से कर सकता है।
  • अगर कोई काम 100 लोग मिलकर 1 घंटे में कर रहे हैं तो कंप्यूटर उस कार्य को अकेले ही 20 से 30 मिनट में बिना गलती किए निपटा सकता है और इससे हमारा काफी समय बच सकता है जो हम किसी और कार्यों को करने में लगा सकते हैं।
  • रिसर्च और डेवलपमेंट के फील्ड में कंप्यूटर काफी ज्यादा उपयोग में लिया जा रहा है क्योंकि कंप्यूटर के जरिए इन फील्ड में उन सभी कार्यों को आज किया जा रहा है जो कई वर्षों पहले असंभव हुआ करते थे।

कंप्यूटर के नुकसान

दोस्तों जब किसी चीज का अपना बहुत सारा फायदा होता है तो उसका कुछ नुकसान भी जरूर होता ही है। आज कंप्यूटर का उपयोग सभी मायनों में काफी फायदेमंद है परंतु दूसरे पहलू में देखा जाए तो कंप्यूटर के उपयोग के अपने कई सारे बहुत महत्वपूर्ण नुकसान है जी हां दोस्तों महत्वपूर्ण नुकसान ही चलिए हैं कि इससे आपको काफी ज्यादा हानि हो सकती है जो आपने कभी सोचा ही नहीं होगा। तो चलिए आगे जानते हैं कि कंप्यूटर के क्या नुकसान है? जिसके बारे में नीचे हमने पॉइंट के माध्यम से आपको जानकारी दी हुई है और आप कंप्यूटर के नुकसान अवश्य पढ़ें।

  • जहां आज के समय में हम कंप्यूटर के जरिए अपने अनेकों कार्य आसानी से कर सकते हैं वहीं कई सारे हैकर कंप्यूटर का उपयोग करके गलत कार्यों को करके पैसा कमा रहे हैं और इतना ही नहीं किसी भी कंप्यूटर को हैक करके उसका डाटा चुरा कर लोगों को परेशान कर रहे हैं।
  • अगर आपने गौर किया होगा तो आज के समय में ऑनलाइन साइबर क्राइम काफी ज्यादा बढ़ चुका है और यह सब कुछ कंप्यूटर के वजह से ही हो रहा है क्योंकि ऑनलाइन साइबर क्राइम को कंप्यूटर के जरिए ही अंजाम दिया जाता है।
  • जो लोग ज्यादा से ज्यादा समय तक कंप्यूटर पर बैठकर कार्य करते हैं अक्सर उन लोगों को हेल्थ संबंधित कई सारी प्रॉब्लम हो सकती है जैसे कि सिर दर्द होना, डिप्रेशन का शिकार होना, कमर एवं पीठ में दर्द होना और इतना ही नहीं आंखों की रोशनी पर भी कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग से काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है।
  • ऐसा कि हमने आपको कंप्यूटर के फायदे में बताया कंप्यूटर अकेले ही 100 लोगों के कार्यों को कर सकता है तो इस वजह से अनइंप्लॉयमेंट की समस्या पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ गई है। कंप्यूटर अनेकों लोगों के मैनुअली काम पर सांप की तरह बैठ गया है मतलब अब किसी भी कार्य को करने के लिए ज्यादा लोगों की आवश्यकता नहीं है जिससे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
  • आज लोग कंप्यूटर का उपयोग अपने कार्यों को करने के लिए नहीं बल्कि सोशल मीडिया और अन्य वेस्ट ऑफ टाइम वाले कार्यों को करने में बिताते हैं। इसीलिए आज कंप्यूटर का अत्यधिक उपयोग समय की बर्बादी भी कहलाने लगा है।
  • अब ज्यादातर कार्यों को कंप्यूटर की सहायता से ही किया जा रहा है इसीलिए शारीरिक गतिविधि हमें बहुत ही कम करने की आवश्यकता पड़ती है जिससे हमें कई अन्य संबंधित समस्या हो सकती है। एक जगह पर कई घंटों तक बैठे रहने से आपको कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में डाल सकता है।
  • पहले के समय में जब कोई टीचर किसी भी चीज को पढ़ाया करते थे तो लोग बड़े ही ध्यान से पढ़ा करते थे और उनका पूरा ध्यान टीचर के एक-एक शब्द पर हुआ करता था परंतु आज कंप्यूटर की सहायता से पड़ने वाले लोगों को ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि में जानते हैं वह एक बार नहीं हजार बार एक ही चीज को पढ़ सकते हैं क्योंकि कंप्यूटर आज उनके लिए इस फील्ड में काफी सरल ताला चुका है और इसीलिए आज के छात्रों में रीडिंग एलिजिबिलिटी की प्रॉब्लम हो रही है।
  • कंप्यूटर से जुड़े हुए कार्यों को करने के लिए ऑपरेटर को शांत और स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता होती है जो कि उसे मिलना आज के इस शोरगुल के समय में असंभव हो चुका है।

FAQ’s :

  1. Q. क्या कंप्यूटर का उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में किया जाना सही है? 

    हां बिल्कुल कंप्यूटर का उपयोग चिकित्सा के फील्ड में किया जाना काफी ज्यादा उपयोगी है।

  2. Q. क्या शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग अनिवार्य है?

    जी हां बिल्कुल कंप्यूटर का उपयोग शिक्षा के फील्ड में भी किया जाना काफी अनिवार्य है क्योंकि इससे जहां शिक्षा नहीं पहुंच सकती है वहां पर भी पहुंचाया जा सकता है और छात्रों को अच्छे से किसी विषय पर पढ़ाया जा सकता है।

  3. Q. क्या कंप्यूटर की वजह से बेरोजगारी बढ़ी है?

    जी हां बिल्कुल जिस कार्य को करने के लिए 10 लोगों की आवश्यकता हुआ करती थी आज सिर्फ एक लोग कंप्यूटर को ऑपरेट करके 10 लोगों के कार्य को आसानी से कर सकते हैं और इसकी वजह से बेरोजगारी बढ़ रही है।

  4. Q. क्या किसी भी कार्य को सटीकता और तीव्रता से करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग जरूरी है?

    इस दृष्टिकोण से कंप्यूटर का उपयोग बेहद अनिवार्य है।

  5. Q. क्या फ्यूचर में कंप्यूटर का उपयोग और भी ज्यादा होगा?

    जी हां बिल्कुल जैसे जैसे टेक्नोलॉजी विकसित होती जाएगी वैसे वैसे कंप्यूटर का उपयोग फ्यूचर में काफी ज्यादा होता जाएगा।

  6. Q. क्या कंप्यूटर के बारे में सबको जानकारी होनी चाहिए?

    कंप्यूटर हमारे जीवन में दिन-प्रतिदिन उपयोगी बनता जा रहा है और इस दृष्टिकोण से हर किसी को कंप्यूटर की थोड़ी बहुत जानकारी होना अनिवार्य है।

  7. Q. कंप्यूटर का प्रमुख उपयोग क्या है?

    कंप्यूटर का उपयोग किसी भी कार्य को कम समय में और बिना गलती यह पूरा करना ही कंप्यूटर का मुख्य उपयोग है।

  8. Q. कंप्यूटर से क्या क्या काम कर सकते हैं?

    आज आप कंप्यूटर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हो, किसी भी फील्ड में रिचार्ज कर सकते हो, अपनी पढ़ाई कर सकते हो, कंप्यूटर के फील्ड में अनेकों अच्छी जॉब को कर सकते हो और भी कंप्यूटर के जरिए आप आवश्यक कार्यों को कर सकते हो।

  9. Q. कंप्यूटर की विशेषता क्या है?

    कंप्यूटर बिना गलती के किसी भी कार्य को कर सकता है और यही इसकी विशेषता है।

  10. Q. कंप्यूटर का पहला नाम क्या था?

    कंप्यूटर का पुराना नाम अबेकस है।

  11. Q. भारत का प्रथम कंप्यूटर कौन सा है?

    भारत का प्रथम कंप्यूटर सिद्धार्थ है।


  12. Q. कंप्यूटर का आविष्कार कब और किसने किया था?

    कंप्यूटर का आविष्कार 1830 ईस्वी में चार्ल्स बैबेज के द्वारा किया गया था।

निष्कर्ष :-

आज जैसे-जैसे जमाना आधुनिक तकनीकीओं तकनीकी की ओर बढ़ रहा है, वैसे वैसे ही कंप्यूटर का इस्तेमाल भी अनेकों कार्यों में किया जा रहा है। आज के समय में लगभग एक घर में कंप्यूटर देखने को मिलता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल ही दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

दोस्तों हमने अपने इस लेख में कंप्यूटर के विभिन्न इस्तेमाल या उपयोग के बारे में आपको विस्तार पूर्वक जानकारी दी है, हमें उम्मीद है, कि अब इस लेख को पढ़ने के बाद आपको किसी अन्य लेख को पढ़ने की आवश्यकता, इस विषय पर नहीं होगी।

यदि आज का हमारा यह लेख Uses of computer in Hindi आपको पसंद आया हो तो कृपया आप इसे अपने मित्र जन एवं परिजन के साथ अवश्य साझा करें।यदि आज के हमारे इस विषय से संबंधित आपके मन में कोई सवाल या विचार है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।

1 thought on “Uses of computer in Hindi | कंप्यूटर का उपयोग”

Leave a Comment