UP Ganna Parchi Calendar Online kaise check kare in Hindi- उत्तरप्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखे?

UP Ganna Parchi Calendar Online kaise check kare in Hindi:- नमस्कार दोस्तो आज हम आपके लिए इस आर्टिकल के माध्यम से UP Ganna Parchi Online Calendar kaise check kare के बारे में जानकारी साझा करने वाले हैं। जो लोग गन्ने की खेती करते है उन लोगों के लिए यह जानकारी बहुत ही इम्पोर्टेन्ट होने वाली है।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने राज्य में गन्ना खेती करने वाले किसानों के लिए Ganna Parchi Calendar देखने की सुविधा को ऑनलाइन कर दिया है। जिसके लिए राज्य सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल लाँच किया है। इस ऑनलाइन पोर्टल की मदद से राज्य का कोई भी गन्ने की खेती करने वाला किसान अपने गन्ना सप्लाई से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी जैसे- चीनी मिल सर्वे, तौल भुकतान, विकास आदि से जुड़ी सभी जानकारी को ऑनलाइन देख सकते हैं।

इस पोर्टल के लाँच होने से गन्ना खेती करने वाले किसानों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि इससे पहले यह सब जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को चीनी मील में जाना पड़ता था और कई घण्टो तक इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब किसानों को कही भी जाने की कोई आवश्यकता नही है। अब किसान भाई अपने घर बैठे बैठे इंटरनेट की मदद से अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप के द्वारा आसानी से UP Ganna Parchi Calendar Online देख सकते हैं।

इससे किसानों के समय की भी बचत होगी। और कई अन्य तरह के लाभ प्राप्त होंगे। यदि आप UP Ganna Parchi Calendar Online चेक करने के इछुक है तो आप इस आर्टिकल को पूरा शुरू से अंत तक जरूर पढ़े।

UP Ganna Parchi Calendar kya hai-

दोस्तो क्या आप जानते है कि Ganna Parchi Calendar क्या होती है और यह किस काम आती है यो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि Ganna Parchi Calendar के तहत चीनी मील सभी गन्ना खेती करने वाले किसानों के खेत और उनकी फसलों का सर्वे करती हैं और अपनी क्षमतानुसार किसानों से गन्ना खरीदती है।

चीनी मील एक साथ एक दिन में सभी किसानों का गन्ना नही खरीद सकती है। इसलिए चीनी मील के द्वारा किसानों के लिए पर्ची जारी की जाती है जिसमे किसानों के फसल की जानकारी और फसल तौल की तारीख दी होती है। इसके बाद किसान अपनी फसल को पर्ची में दी गयी तारिक पर चीनी मील में लेजाकर बेचता है।

इसके बाद चीनी मिल द्वारा प्रति वर्ष एक कैलेंडर जारी करता है जिसमे किसानों ने कितना गन्ना लिया गया है, उसका भुकतान हुआ है या अभी नही, किसानों के पास कृषि करने योग्य भूमि है या नही आदि जानकारी Ganna Parchi Calendar में दी होती है। जिससे आप अब ऑनलाइन देख सकते हैं।

UP Ganna Parchi Calendar ka uddeshya-

जैसा कि आप सभी जानते ही है कि किसान भाइयों को चीनी मील में गन्ना बेचने के बाद उसका भुकतान प्राप्त करने के लिए काफी समस्यओं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है और सरकारी दफ्तरों में बार बार चक्कर लगाने पड़ते है। जिस कारण किसानों के धन के साथ साथ समय का भी नुकसान होता है।

और सही समय पर गन्ने का पेमेंट न मिलने से किसानों की फसलों पर भी इसका बुरा असर होता है। किसानों की इन सभी समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अपने राज्य के किसान भईयों को गन्ना पर्ची ऑनलाइन देखने की सेवा की शुरुआत की है। इसके बाद कोई भी किसान घर बैठे इंटरनेट के द्वारा ऑनलाइन UP Ganna Parchi Calendar देख सकते हैं।

UP Ganna Parchi Calendar Online kaise check kare-

दोस्तो यदि आप UP Ganna Parchi Calendar Online देखना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिनकी जानकारी हम आपके लिए नीचे उपलब्ध करा रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से UP Ganna Parchi Calendar Online देख पाएंगे।

Step1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप यहाँ क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Step2. ऊपर उपस्थित लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।

Step3. इस पेज पर आपको किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करें का एक ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा।

UP Ganna Parchi Calendar Online kaise check kare in Hindi

Step4. इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपसे कुछ पर्सनल जानकारी भरने को कहा जायेगा। दी गयी सभी जानकारी भरने के बाद आपको View के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

UP Ganna Parchi Calendar Online kaise check kare in Hindi

Step5. इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जायेगा। यहाँ इस पेज पर आपको 4 ऑप्शन दिखाई देंगे।

Step6. जिसमे आपको गन्ना कैलेंडर के ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपके सामने UP Ganna Parchi Calendar ओपन हो जाएगा।

UP Ganna Parchi Calendar Online kaise check kare in Hindi

Mobile App se UP Ganna Parchi Calendar kaise check kare-

यदि आप चाहे तो UP Ganna Parchi Calendar को मोबाइल ऐप के द्वारा भी ऑनलाइन देख और डाऊनलोड सकते हैं इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना है।

Step1. इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। ऑफिशियल वेबसाइट पर डारेक्ट जाने के लिए हम आपको नीचे लिंक दे रहे हैं।

Step2. इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको अपने एंड्राइड मोबाइल फोन पर नीचे बटन से डाऊनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

UP Ganna Parchi Calendar Online kaise check kare in Hindi

Step3. क्लिक करने के बाद आप आपके मोबाइल में एप डाऊनलोड होने लगेगा। एप डाऊनलोड होने के बाद आपको इससे इंस्टॉल कर लेना है।

Step4. इसके बाद आप इस ऐप की मदद से UP Ganna Parchi Calendar को आसानी से देख सकते हैं ।

दोस्तो आज की हमारी पोस्ट कैसी लगी में आप लोगो से उम्मीद करता हूँ। की आपके लिए हमारी पोस्ट UP Ganna Parchi Calendar Online kaise check kare in Hindi- उत्तरप्रदेश गाना पर्ची कैलेंडर कैसे देखे? जानकारी पूरी तरह समझ मे आ गई होगी। यदि आपके लिए किसी प्रकार की प्रोब्लेम्स हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स कंमेंट कर के जरूर पूछे हम आपकी पूरी तरह से मदद करेंगे। यह पोस्ट की जानकारी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को facebook ,whatsapp par ज़रूर शेयर करें ताकि आपके दोस्त और रिश्तेदार भी इस UP Ganna Parchi Calendar Online kaise check kare in Hindi- उत्तरप्रदेश गाना पर्ची कैलेंडर कैसे देखे? का लाभ उठा सके ।।धन्यवाद।।

Leave a Comment