UP FIR Online Status kaise check kare 1 minute mai

UP FIR Online Status  kaise check kare  – यूपी (उत्तरप्रदेश) भारत के बड़े राज्यों में से एक हैं। यहाँ की जनसंख्या भी बहुत ज्यादा है। क्राइम की बात करें तो यूपी में सबसे ज्यादा क्राइम होता है। ऐसे में यूपी सरकार ने क्राइम कम करने के लिए अनेक कदम उठायें हैं। इन्ही कदमो में से एक हैं E-FIR यानि यूपी के लोगों के लिए ऑनलाइन FIR दर्ज करने की सुविधा प्रदान की है। जैसा की हम सभी जानते हैं

उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा क्राइम होते हैं, यही वजह है की पुलिस स्टेशन में भीड़ लगी रहती है। अपनी FIR का Status जानने के लिए लोगों का काफी समय बर्बाद होता है। इसी समय को कम करने के लिए यूपी सरकार ने ऑनलाइन ई-एफआईआर की सुविधा शुरू की है। यहाँ हम आपको ऑनलाइन FIR स्टेटस चैक कैसे करें के बारें में बतायेंगे और UP E-FIR से जुड़ी अन्य जानकारी भी देंगे।

UP E-FIR क्या है ? What is UP E-FIR?

यूपी में बढ़ते क्राइम को देखते हुए, यूपी सरकार ने ऑनलाइन ई-एफआईआर सर्विस लॉन्च की है। यूपी पहला राज्य है जिसने यह सर्विस लॉन्च की है। UP E-FIR की मदद से यूपी के लोग ऑनलाइन अपनी FIR दर्ज कर सकते है और Online ही अपनी FIR का Status घर बैठे देख सकते हैं। इस सुविधा के माध्यम से ऑनलाइन FIR करना बहुत आसान हो गया है, वहीं जिन लोगों पर FIR ना करने का दबाव होता है वे भी ऑनलाइन आसानी से अपनी FIR दर्ज करवा सकते हैं।

UP E-FIR लॉन्च करने का उद्देश्य क्या है ? What is the purpose of launching UP E-FIR?

UP सरकार ने यूपी में क्राइम कम करने के लिए E-FIR लॉन्च किया है। यूपी मे यह सर्विस पिछले 7 महीनो से जारी की गई है। इसके पीछे उद्देश्य है की लोगों को FIR करने के लिए पहले पुलिस स्टेशन जाना पड़ता था, और FIR का Status चैक करने के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़ते थे। अब ऐसा नहीं है, अब आसानी से कोई भी अपनी FIR दर्ज करवा सकता है और ऑनलाइन आसानी से घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपनी FIR का Status देख सकते हैं।

यूपी FIR Status चैक करने के लिए जरुर चीजें – check UP FIR Status

यदि आप यूपी FIR पोर्टल पर FIR दर्ज करना चाहते है या फिर FIR का Status चैक करना चाहते है तो आपके पास निम्न चीजें होनी चाहिए –

  • ईमेल
  • मोबाइल नंबर
  • आपका (cctnsup.gov.in) पर अकाउंट होना चाहिए।

यदि आपके पास यह दो चीजें हैं, तो आप UP FIR Status Online जांच सकते हैं।

UP FIR Online Status चैक करने के लिए अकाउंट कैसे बनाएं – How to create an account to check UP FIR Online Status

यूपी ऑनलाइन E-FIR स्टेटस देखने के लिए आपका यूपी पोर्टल (ऑफिसियल वेबसाइट) पर अकाउंट होना चाहिए। यदि आपका अकाउंट नहीं है तो आप इस तरह बना सकते हैं।

How to create an account to check UP FIR Online Status
How to create an account to check UP FIR Online Status
  • सबसे पहले cctnsup.gov.in पर विजिट करें।
  • अब आपको Create Citizen Login पर जाना है।
  • यहाँ पर आपके सामने एक फॉर्म आएगा, उसमे मांगी गई सभी डिटेल्स डालनी है।
  • डिटेल्स डालने के बाद सबमिट करें, अब आपका अकाउंट बन गया है। यूजर नाम और पासवर्ड याद रखें।

UP FIR Online Status कैसे देखें

यूपी FIR Status चैक करने के लिए आपके पास अकाउंट है तो आपको यह स्टेप फॉलो करने है –

  • सबसे पहले इस वेबसाइट पर विजिट करें cctnsup.gov.in
  • यहाँ अपना Username and Password डालने है, इसके बाद कैप्चा भरना है।
  • अब आपको Log In पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने सिटीजन डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा। इसमें अनेक सेवाएं होगी।
  • इसमें आप प्राथमिकी देखें पर क्लिक करें।
  • इसपर क्लिक करने पर आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा इसमें आपको FIR Details थाना डिटेल्स इत्यादि डालनी होगी। यह सभी इन्फोर्मेशन डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपको FIR से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिल जायेगी। यानि FIR Status आपके सामने नजर आएगा।

नोट: यदि आपको FIR स्टेटस देखना है, तो आपका ऑफिसियल वेबसाइट पर अकाउंट होना आवश्यक है। यदि नहीं है तो उपर बताये गये स्टेप फॉलो करके पहले अपना अकाउंट बनाये उसके बाद यह स्टेप फॉलो करें।

निष्कर्ष conclusion

यहाँ हमने UP Online FIR Status कैसे चैक करें के बारें में बताया है। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा है और हमारी यह जानकारी अच्छी लगी है तो इस आर्टिकल को शेयर करें। ताकि सभी को UP E-FIR के बारें में पता चल पाए और वे लोग जागरूक हो पायें। यूपी सरकार द्वारा जारी की गई E-FIR सेवा सरहानीय है। यूपी सरकार ने इस सेवा को जारी किया इसलिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

UP Electricity Bill Online Payment 2020

UP Aam Aadmi Bima Yojana Online Form 2020 In Hindi- उत्तरप्रदेश आम आदमी बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म।

Leave a Comment