Unicef Ka Mukhyalay Kaha Hai – Unicef का मुख्यालय कहां स्थित है

नमस्कार दोस्तों किसी भी देश का आने वाले भविष्य कैसा होगा इसका निर्धारण उस देश के आने वाले जेनरेशन करता है। लेकिन इस जेनरेशन के कई सारी समस्याएं हैं जिससे बच्चे विकास नहीं कर पाते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए एक संस्था का निर्माण किया गया जिसका नाम Unicef है।

बच्चे की समस्याओं को दूर करने के लिए Unicef पूरी दुनिया में काम कर रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि Unicef Ka Mukhyalay Kaha Hai। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से Unicef क्या है, Unicef का मुख्यालय कहां है और Unicef क्या क्या कार्य करती है इत्यादि के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Unicef का फुल फॉर्म क्या है?

Unicef Full Form – United Nations Children Fund

Unicef की hindi में फुल फॉर्म – संयुक्त राष्ट्र बाल कोष

Unicef क्या है?

Unicef संयुक्त राष्ट्र संघ की एक ऐसी संस्था है जो पूरी दुनिया में बच्चों के लिए रहना, खाना, शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ संबंधित जरूरतों के ऊपर कार्य कर रही है। इस संगठन का स्थापना 11 दिसंबर 1946 को किया गया था। जबकि 1953 में इसे संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल कर लिया गया था। 

स्थापना के समय इस संस्था का नाम संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (United Nations International Children’s Emergency Fund) रखा गया था। लेकिन वर्तमान समय में इस संगठन के पूरा नाम में से ” International (अंतराष्ट्रीय)” और “Emergency (आपातकालीन)” शब्द को हटाकर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children Fund) कर दिया गया है।

Unicef की स्थापना करने में पोलैंड के जाने-माने चिकित्सक Ludwik Rajchman ने आम भूमिका निभाया था इसलिए Ludwik Rajchman को Unicef का संस्थापक कहा जाता है। वर्तमान समय में Unicef 190 देशों में कार्य कर रहा है जिनमें भारत भी शामिल है। भारत में Unicef 1949 से कार्य करना प्रारंभ किया था। Unicef को वर्ष 1965 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। भारत में Unicef का बेहतरीन कार्यों के लिए 1989 में इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

वर्तमान समय में कैथरीन रसेल Unicef के प्रमुख (Head) है इससे पहले यूनिसेफ का प्रमुख हेनरीटा फोर (Henrietta Fore) थीं जिन्होंने अपने पारिवारिक स्वास्थ्य समस्याओं के चलते जुलाई 2021 में इस पद से इस्तीफा दिया था। मशहूर अभिनेत्री मिल्ली बॉबी ब्राउन इस संगठन के ब्रांड एंबेसडर है। इससे पहले 2016 में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, 2005 में अभिनेता अमिताभ बच्चन, 2013 में क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और 2014 में अभिनेता आमिर खान भारतीय Unicef ब्रांड एंबेसडर बन चुके हैं।

इस संगठन की देखरेख 36 सदस्यीय कमेटी के द्वारा किया जाता है जिनका कार्यकाल 3 वर्षों का होता है। इस कमेटी का कार्य नए कार्यक्रमों और योजनाओं को मंजूरी देना होता है।

इसे भी जाने –

Unicef का मुख्यालय कहां स्थित है

Unicef का मुख्यालय (Headquarter) न्यूयॉर्क सिटी, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में स्थित है। इसके अलावा अलग-अलग देश में 150 से ज्यादा शहरों में इनके ऑफिस है। भारत में Unicef का हेड ऑफिस नई दिल्ली में मौजूद है तथा अन्य ऑफिस आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में स्थित है।

Unicef का उद्देश्य

द्वितीय विश्वयुद्ध से प्रभावित देश के बच्चों के सामने उत्पन आपातकालीन समस्याओं (जैसे – रहना, खाना, शिक्षा और स्वास्थ्य) को दूर करने के उद्देश से स्थापित किया गया था। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन बच्चों की समस्याओं का निवारण और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना इसका भी मुख्य उद्देश्य में शामिल है। आसान भाषा में कहा जाए तो Unicef का मुख्य उद्देश्य बच्चों का विकास करना है।

यूनिसेफ (UNICEF) के क्या क्या कार्य है?

वैसे तो यूनिसेफ दुनिया भर के अधिकांश देशों में बच्चे से जुड़े सभी उत्पन्न समस्याओं का निवारण करने का कार्य करते हैं जिसमें बच्चे का विकास के लिए अलग-अलग कार्यक्रम और योजना बनाना होता है। नीचे प्रमुख कार्यों का वर्णन किया जा रहा है।

  • Unicef विश्व भर में रहना, खाना, शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्या को समाप्त करने का कार्य करता है।
  • Unicef का कार्य बच्चों का विकास के साथ साथ Women Empowerment (महिला सशक्तिकरण) को बढ़ावा देना है।
  • World Health Organization (WHO) के साथ मिलकर प्रत्येक वर्ष 3 बिलियन टीके नवजात बच्चों के सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराता है।
  • Unicef 49 अलग अलग HIV/AIDS से ज्यादा प्रभावित देश में बचाव का कार्य करता है।
  • वैसे लोग जो किसी आपदा या अन्य कारण से अपने परिवार से बिछड़ गए हैं यूनिसेफ उन्हें मिलाने का कार्य करती है तथा विश्व के सभी बच्चों के साथ साथ औरतों के रहने के लिए शेल्टर होम की सुविधा भी देता है।

Unicef से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. Unicef का मुख्यालय कहां में स्थित है?

Unicef का मुख्य मुख्यालय न्यूयार्क सिटी, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में स्थित है।

Q. Unicef का हेड कौन है?

वर्तमान समय में Unicef का हेड कैथरिन रसेल है। जिन्हीने दिसंबर 2021 में कार्यभार संभाला है।

Q. Unicef के सदस्य देश कितने हैं?

वर्तमान समय में Unicef के 190 सदस्य देश हैं जबकि 9 देश मॉरीशस, मोनाको, सिंगापुर, बहामास, ब्रूनेई, साइप्रस, लातविया, माल्टा और लिचटेंस्टीन Unicef का सदस्य नहीं है

Q. 2022 में Unicef के ब्रांड एंबेसडर कौन है ?

मशहूर अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन 2022 में Unicef के ब्रांड एंबेसडर हैं।

Q. Unicef का स्थापना कब और किसने किया था?

Unicef की स्थापना 11 दिसंबर 1946 को Ludwik Rajchman ने किया था।

Q. Unicef का फुल फॉर्म क्या है?

Unicef का फुल फॉर्म संयुक्त राष्ट्र बाल कोष है।

निष्कर्ष

इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के बाद हम आशा करते हैं कि आपको “Unicef Ka Mukhyalay Kaha Hai” से सम्बंधित जानकारी लाभदायक लगी होंगी। इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब आसान शब्दों में देने की कोशिश की है।इस पोस्ट में Unicef Ka Mukhyalay Kaha Hai के अलावा Unicef क्या है और Unicef क्या क्या कार्य करती है इत्यादि टॉपिक के बारे में विस्तार से बताया गया है।अगर आप इस जानकारी से संतुष्ट है तो आप अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि आपके दोस्तो को भी Unicef क्या है के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

Leave a Comment