Types of computer in Hindi | आधुनिक कंप्यूटर के प्रकार।

Types of computer in hindi : कंप्यूटर जो की संगणक के रूप में भी जाना जाता हैं। यह वास्तव में एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन हैं जो मानव दुवारा बनाई गई हैं। हमने अपने पिछले आर्टिकल में Uses of computer in Hindi के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी दी थी और एक बार आप उसे भी पढ़े। वर्तमान में कंप्यूटर हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चूका हैं। क्या आप जानते हैं की कंप्यूटर को कितने अलग – अलग भागों में बांटा गया हैं ? 

यह सवाल कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूंछा जाता हैं। ऐसे में आपको इसके बारे में जानना बेहद जरुरी हो जाता हैं की कंप्यूटर के कितने प्रकार होते हैं ? हमारे इस लेख में आपको इसी के बारे में बताया जाएगा की कंप्यूटर क्या हैं ? और इसे कितने भागों में बांटा गया हैं ? 

कंप्यूटर क्या हैं ? 

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं। इसे संगणक के रूप में भी जाना जाता हैं। कंप्यूटर इनपुट आउटपुट और प्रोसेस पर काम करता हैं।  कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस हैं जिसमे यूजर डाटा इनपुट करता हैं, कंप्यूटर उस डाटा को प्रोसेस करता हैं और उसके बाद उसका आउटपुट निकलता हैं। यही कंप्यूटर का सामान्य प्रोसेस और प्रक्रिया हैं। 

कंप्यूटर के प्रकार – types of computer in Hindi

वैसे सामान्य तौर पर देखा जायेया तो कंप्यूटर 3 प्रकार के होते हैं। परन्तु इन तीनों भागों में और भी कई भाग होते हैं जो कंप्यूटर के प्रकार के रूप ( types of computer in Hindi ) में जाने जाते हैं। यह सभी प्रकार इनके मूल प्रकारों के आधार पर विभाजित किये जा सकते हैं। 

अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार 

अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता हैं। इसमें कंप्यूटर के मुख्य प्रकार यह निम्न हैं। 

  • एनालॉग कंप्यूटर 

यह कंप्यूटर की वह मशीन होती हैं जो आंकड़ो की एक भौतिक मात्रा को दर्शाता हैं। इसमें जो आंकड़े दिखते हैं वो दाब, तापमान, इकाई इतियादी मात्रा में दीखता हैं। आपने थर्मामीटर देखा होगा यह वास्तव में इसी प्रकार के एक कंप्यूटर हैं। यह कंप्यूटर अपने प्ररिमान ग्राफ के रूप में दिखाता हैं। 

  • डिजिटल कंप्यूटर 

अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर की श्रेणी में हम इस कंप्यूटर को दुसरे स्थान पर रखते है। यह अनुप्रयोग कंप्यूटर का दूसरा भाग हैं जो कंप्यूटर में तौर पर डाटा को अंकीय रूप में प्रोसेस करता हैं। इस श्रेणी में आप कैलकुलेटर को देखा होगा जो की वास्तव में एक कंप्यूटर के रूप में काम करता हैं परन्तु यह कंप्यूटर को आंकड़ो के रूप में प्रोसेस करता हैं। कंप्यूटर का यह भाग एनालॉग से धीमा परन्तु कुछ हद्द तक शुद्ध  आंकड़े बताता हैं।

  • हाइब्रिड कंप्यूटर

एनालॉग कंप्यूटर के तीसरा भाग में इस कंप्यूटर को भी रखा जाता हैं। यह एनालॉग के सभी कंप्यूटर के भागों में सबसे अंतिम भाग हैं जो तेज और शुद्ध परिणाम देती हैं। आपने अक्सर कोई ऐसी मशीन देखी होगी जो तेज रूप मी आंकड़ों का संकलन करती हैं और उसे स्क्रीन पर डिस्प्ले करती हैं।

उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार 

अगर हम उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर के प्रकारों को देखे तो इसमें भी कंप्यूटर को दो प्रकारों ( types of computer in Hindi ) में बांटा गया हैं। यह दोनों प्रकार इस प्रकार हैं – 

  • सामान्य उद्देश्य वाले कंप्यूटर – हमारे घर और ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले सभी कंप्यूटर को हम इस श्रेणी में रखते हैं। हम ऑफिस वर्क के लिए जो भी कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं वो इसी श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा घर और सरकारी दफ्तरों में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर इसी में आते हैं। यह सामान्यत सुपर कंप्यूटर होते हैं। ऐसे कंप्यूटर की श्रेणी में डेस्कटॉप और नोटपैड कंप्यूटर आते हैं। 
  • स्पेशल पर्पस कंप्यूटर – सामान्य उद्देश्य के अलावा कोई विशेष उपयोग वाले कंप्यूटर को इस श्रेणी में रखा जाता हैं। इसमें वे कंप्यूटर होते हैं जो किसी विशेष काम के लिए बनाये जाते हैं। किसी भी देश और किसी भी कंपनी के लिए यह कंप्यूटर विशेष होते हैं। यह कंप्यूटर स्पेशल रूप में बनाये जाते हैं और इसमें काफी कुछ ऐसा होता हैं जो किसी ऑफिस के लिए सबसे अलग होता हैं। 

Keyboard kya hai in hindi full details

आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार types of computer in Hindi

आकार के आधार पर कंप्यूटर को मुख्य रूप ( types of computer in Hindi ) से पांच भागो में बांटा गया हैं। कंप्यूटर के यह प्रकार इसकी साइज़ के आधार पर ही डिवाइड होती हैं। चलिए जानते हैं पाँचों प्रकार के बारे में। 

  • माइक्रो कंप्यूटर – आकार के आधार पर देखे तो यह सबसे छोटा और इस श्रेणी का सबसे पहला कंप्यूटर माना जाता हैं। यह कंप्यूटर बाकी बने सभी कंप्यूटर से सस्ता और हल्का कंप्यूटर हैं जिसे काफी आसानी से एक जगह से दूसरी जगह लाया लेजाया जा सकता हैं। इसमें आपने देखा होगा की नोटपैड, लैपटॉप इतियादी इसी श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा माइक्रो कंप्यूटर 
  • वर्क स्टेशन – आकार की आधार पर यह कंप्यूटर दूसरा सबसे छोटा कंप्यूटर माना जाता हैं। यह कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से एक दुसरे कंप्यूटर से जुड़ा हुआ रहता हैं। यह कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से तेज होते हैं। 
  • मिनी कंप्यूटर – इस श्रेणी में मिनी रेंज वाले कंप्यूटर रखे जाते हैं। इस प्रकार के कंप्यूटर के इस्तेमाल व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में किया जाता हैं। यह कंप्यूटर ज्यादातर उन्ही जगह पर काम में लिए जाते हैं। इस प्रकार के कंप्यूटर कंपनी दुवारा विशेष रूप में इस्तेमाल के लिए किये जाते हैं। इन कंप्यूटर को कंपनी अपने हिसाब से विकसित करती हैं। 
  • मेनफ़्रेम कंप्यूटर – इस प्रकार के कंप्यूटर सबसे तेज और काफी ज्यादा क्षमतावान वाले होते हैं। यह कंप्यूटर काफी तेजी से काम करते है। इस प्रकार के कंप्यूटर का इस्तेमाल सरकारी कार्यालयों में इस्तेमाल किया जाता हैं। यह कंप्यूटर सबसे तेज और अच्छी क्षमता वाले होते है। 
  • सुपर कंप्यूटर – इन सब के अलावा एक और कंप्यूटर होता हैं जो सुपर कंप्यूटर के रूप में जाना जाता हैं। यह कंप्यूटर सबसे ज्यादा शक्तिशाली होता हैं। इन कंप्यूटर को मौसम विभाग दुवारा इस्तेमाल किया जाता हैं। इसके साथ ही इन्हें कई सरकारी कार्यों में इस्तेमाल किये जाता हैं। सबसे तेज सुपर कंप्यूटर को सबसे पहले अमेरिका में बनाया गया था।

आधुनिक कंप्यूटर

इन सब कंप्यूटर के प्रकार के अलावा और भी किस ऐसे प्रकार और नई तकनीक जिनसे आप कंप्यूटर के वर्तमान स्वरुप को पहचान पाएंगे। जिनमे यह निम्न हैं – 

  • Smartphone

आज कल हम कई प्रकार के मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में हम इस बात को भी जानते हैं की मोबाइल भी कोई कंप्यूटर से कम नही हैं। स्मार्टफ़ोन में भी ऐसे कई आप्शन हैं जो यह साबित करते हैं की मोबाइल भी किसी कंप्यूटर से कम ही हैं जिसमे calculater, डॉक्यूमेंट, घडी इतियादी। 

इन सब के अलावा और भी कई ऐसे संसाधन हैं जो किसी कंप्यूटर से कम नही हैं जिसमे टीवी, विडियो गेम इतियादी आते हैं। हम ऑनलाइन खरीदारी के लिए शौपिंग साईट का इस्तेमाल करते हैं तो वो साईट भी किसी कंप्यूटर से कम नही हैं। 

कंप्यूटर की विशेषता

कंप्यूटर के प्रकार के बाद अब समझते हैं कंप्यूटर की विशेषताओं के बारे में जो कंप्यूटर की शान में चार चांद लगा देते हैं। कंप्यूटर की यह कुछ मुख्य विशेषताएँ हैं जो इस प्रकार हैं – 

  • स्पीड – कंप्यूटर ने हमारे जिंदगी की दौड़ भाग को काफी आसान बना दिया है। इसमें कंप्यूटर की स्पीड का सबसे मुख्य और अहम रोल हैं। कंप्यूटर की गति इस बात से ही पता लगाईं जा सकती हैं की यह हजारों लाखों की गिनती एक सेकंड के अंदर ही कर देता है। 
  • गलती रहित कार्य – हम इस बात को भी जानते हैं की कंप्यूटर में किसी भी फाइल और दस्तावेज को कई बार संसोधित किया जा सकता हैं। ऐसे में इनमे कोई गलती रहने का कोई अंदेशा नहीं रहता हैं। 
  • समय की बाध्यता रहित – कम्पुटर पर कम करते समय हमारे पास समय की कोई बाध्यता नही रहती हैं ऐसे में हम कंप्यूटर के इन कार्यों को बिना किसी समस्या के तेजी से कर सकते हैं । 
  • सुरक्षित – कंप्यूटर में डाटा काफी सुरक्षित रहता हैं। कंप्यूटर में डाटा सेफ और encrypt mode में रहता हैं। कंप्यूटर में रखा डाटा सार्वजनिक तब तक नही किया जा सकता हैं तब तक की यूजर खुद से यह नही चाहे। ऐसे में हम यह कह सकते है की कंप्यूटर का डाटा सुरक्षित हैं। 

Read Also- computer monitor kya hai in Hindi

कंप्यूटर कैसे काम करता हैं ? 

कंप्यूटर कैसे काम करता हैं ? इसके बारे में जानना बेहद ही आसान हैं। हम जानते हैं की कंप्यूटर तीन तकनीक इनपुट, आउटपुट और प्रोसेस पर काम करता हैं। कंप्यूटर में किसी भी डाटा को प्रोसेस करने के लिए मुख्य रूप से तीन स्टेप से गुजरना होता हैं। इसमें सबसे पहले आता है input फिर आता हैं process और अंतिम में आता हैं output। 

यह तीन स्टेप इसके लिए मुख्य कारक हैं की एक कंप्यूटर कैसे काम करता हैं। यह जानकारी आपको एक डायग्राम के जरिये समझाते हैं। 

Input -> Process -> Output 

Input : यह उस समय का प्रोसेस हैं तब यूजर खुद से कोई डाटा कीबोर्ड और माउस के जरिये कंप्यूटर में enter करता हैं। 

Process : प्रोसेस, इनपुट के बाद का स्टेप हैं। इसमें यूजर जैसे ही कोई डाटा enter करता हैं तो कंप्यूटर की मेमोरी और प्रोसेसर उसे प्रोसेस करता हैं और यह पता लगाता हैं की कंप्यूटर से क्या परिणाम निकलना चाहिए। 

Output : यह सबसे अंतिम स्टेप हैं जिसमे कंप्यूटर में डाटा प्रोसेस होने के बाद उसका परिणाम अंतिम में हमे देता हैं। जैसे प्रिंट लेना भी आउटपुट का ही हिस्सा हैं। 

FAQ about types of computer in Hindi

Q: कंप्यूटर के कितने प्रकार होते हैं ?

ANS:- कंप्यूटर के मुख्य रूप से 3 प्रकार होते हैं।

Q: दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर कौन सा है?

ANS:- Super Computer सबसे तेज गति का कंप्यूटर हैं।

Q: सबसे पहला सुपर कंप्यूटर किस देश में बना रहा ?

ANS:- सबसे पहला सुपर कंप्यूटर अमेरिका में बना था।

Q कंप्यूटर की खोज किसने की ?

ANS:- कंप्यूटर की खोज चार्ल्स बेबेज ने की थी।

निष्कर्ष:-

इस लेख में आपको types of computer in Hindi? – आधुनिक कंप्यूटर के प्रकार के बारे में बताया गया हैं। उम्मीद करते हैं आपको पसंद आया होगा।  अगर आपके मन में आज के इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल है या फिर कोई भी सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में बताएं।

आज का यह आर्टिकल जरा सा भी आपके लिए हेल्पफुल रहा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना ना भूले। शुरू से लेकर अंतिम तक आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका कीमती समय सदैव शुभ रहे।

Leave a Comment