Online Lagan Payment Bihar Kaise kare | बिहार के जमीन का रसीद

Online lagan payment bihar kaise kare 2021 : दोस्तों जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, सभी प्रकार के संपत्ति का विवरण सरकारी डाटा में अपडेट होना बहुत ही जरूरी है। इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के संपत्ति का टैक्स भी भरना बहुत ही अनिवार्य है, टैक्स भर के हम अपने देश को और भी तीव्र विकास प्रदान करने में उसकी सहायता करते हैं और साथ ही में देश के जिम्मेदार नागरिक भी कहलाते हैं।

दोस्तों जिस प्रकार से इनकम टैक्स भरना अनिवार्य है, ठीक उसी प्रकार से भूमि का भी टैक्स भरना बहुत ही अनिवार्य है। बिहार राज्य सरकार ने सभी प्रकार के भूमि से संबंधित कार्यों को डिजिटल रूप प्रदान कर दिया है और आप अपने भूमि का लगान भी ऑनलाइन घर बैठे ही आसानी से भर सकते हैं।

दोस्तों आज के इस लेख में हम आप सभी लोगों को बिहार भू लगान क्या है (Bihar BHU lagan kya hai 2021) ? और बिहार भू लगान ऑनलाइन कैसे भरें (online lagan payment bihar kaise kare) ?, एवं बिहार भू लगान की रसीद को कैसे प्राप्त करें (Bihar land tax ki payment Rashid ko kaise download Karen 2021) ?, इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

बिहार भू लगान क्या है ?

अचल संपत्ति के मालिकों को अपनी संपत्ति का हर द्वितीय या फिर सालाना रूप में प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान निकाह संस्थानों या फिर राज्य के भूमि विभाग के अंतर्गत चुकाना होता है। जिस प्रकार से दोस्तों इनकम टैक्स होता है और भी कई प्रकार के टैक्स होते हैं, ठीक उसी प्रकार से भूमि टैक्स भी होता है। आप की जितनी भी अचल संपत्ति है, उसका आपको टैक्स के रूप में निर्धारित शुल्क का भुगतान करना की भूमि लगान या फिर लैंड टैक्स कहलाता है।

बिहार भू लगान के अंतर्गत कौन-कौन सी चीजों के टैक्स का भुगतान करना होता है ?

आप की जितनी भी अचल संपत्ति है अर्थात जितनी भी भूमि होती है, उसका आपको टैक्स भरना अनिवार्य है और दोस्तों आपके अंदर सवाल उठ रहा होगा कि आखिर भू लगान के अंतर्गत हमें किस किस प्रकार के भूमिका लगान देना होता है, तो दोस्तों इस के लिए नीचे दिए गए पॉइंट को समझें।

  • भवन
  • दुकाने
  • घर
  • प्लाट

आदि सभी प्रकार के अचल संपत्ति पर आपको भू लगान देना अनिवार्य है।

भू लगान भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी ?

दोस्तों अगर आप बिहार राज्य के नागरिक है और आप अपने अचल संपत्ति का टैक्स भरना होता है। भूमिका टैक्स भरने के दौरान दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और उसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

  1. प्लाट संख्या
  2. बैंक खाता नंबर
  3. आपकी तालुका में पेज संख्या
  4. रैयत का नाम

आप इनमें से किसी भी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. आपका मोबाइल नंबर
  2. आपका संपूर्ण एड्रेस
  3. लगान का भुगतान करने के लिए एटीएम कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड

बिहार भू लगान ऑनलाइन कैसे भरें ?

अगर दोस्तों आप अपनी अचल संपत्ति का लगान घर बैठे ही वरना चाहते हैं, तो नीचे इसके लिए हमने आपको कुछ आसान स्टेप बताएं हैं और आप उन आसान स्टेप को फॉलो करके अपनी जमीन का लगान आसानी से भर सकते हैं।

Step .1 इसके लिए आपको सर्वप्रथम बिहार राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई राजस्व और भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना है और आपको इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

Step .2 आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको यहां पर “ऑनलाइन लगान” का एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Online Lagan Payment Bihar Kaise kare | बिहार के जमीन का रसीद
online lagan payment bihar kaise kare

Step . 3 इतना करने के बाद आपके सामने एक बार नया पेज खोलकर आएगा और यहां पर आपको बकाया लगान चुकाएं, लगान की जानकारी आदि जैसे महत्वपूर्ण विकल्प दिखाई देंगे।

Step . 4 इसके अतिरिक्त आपको “ऑनलाइन भुगतान करें” नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step . 5 इतनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एक बार फिर से आपके सामने नया पेज ओपन होगा और फिर आपको अपने जमीन से संबंधित कुछ आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी होगी, इसमें आपको अपने जिला का नाम, अपनी पंचायत का नाम, अपने प्लॉट की संख्या, मौजा का नाम भर के वेब पेज को “सबमिट” बटन पर क्लिक करके सबमिट कर देना है।

Online Lagan Payment Bihar Kaise kare | बिहार के जमीन का रसीद
online land tax bihar

Step . 6 अब जमीन के मालिक का नाम यहां पर दिखाई देगा और आपको अपने नाम पर क्लिक कर देना है। अपने नाम पर क्लिक करने के बाद आप के प्लॉट का पूरा विवरण आपको दिखाई देगा और आप चेक करें कि यह विवरण आप के प्लॉट का ही है या फिर किसी अन्य प्लॉट का।

Step . 7 आप चाहे तो अपने प्लॉट का विवरण अन्य माध्यम से भी आसानी से निकाल कर देख सकते हैं। इसके लिए आप अपने खाता संख्या या फिर अपने गांव का नाम या फिर पेज संख्या आदि के तरीकों के जरिए प्लाट का विवरण आसानी से देख सकते हैं।

Online Lagan Payment Bihar Kaise kare | बिहार के जमीन का रसीद

Step . 8 प्लाट का विवरण दिखाई देने के बाद आपको यहां पर “बकाया राशि” नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा, इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपको कितनी राशि जमा करना है, उसका विवरण दिखाई देगा।

Step . 9 इतना करने के बाद आपको यहां पर “ऑनलाइन भुगतान करे” नामक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस पर क्लिक करना होगा।

Step . 10 इतनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद नीचे स्क्रोल डाउन करने के पश्चात आपको कुछ जानकारियां दिखाई देंगी और एक बॉक्स सबको दिखाई देगा। दिखाई दे रहे इस बॉक्स के अंदर आपको रेमिटर का नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस की जानकारी को दर्ज करना होगा।

Step . 11 अब इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको अंतिम में “भुगतान करे” नामक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस पर क्लिक करना होगा।

Step . 12 इतना करने के बाद भुगतान किस माध्यम से करना चाहते हैं इसका आपको विकल्प दिखाई देगा और यहां पर आपको बैंक के जरिए और एटीएम नंबर के जरिए भुगतान करने का विकल्प दिखाई देगा।

Step . 13 एटीएम की जानकारी को दर्ज करने के बाद आपके बैंक खाते से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और आपको उसको ओटीपी को खाली बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई करना होगा।

Step . 14 इसके बाद आपका बड़ी ही आसानी से भूमि का लगान सफलतापूर्वक भर जाता है और फिर आप यहां पर दिखाई दे रही रशीद को प्रिंट करके सुरक्षित भी रख सकते हैं।

बिहार भू लगान की रसीद को निकालने के लिए फीस का भुगतान कितना और कैसे करना होगा ?

दोस्तों अगर आप अपने द्वारा भरे गए भू लगान की रसीद को प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए पेमेंट करना बहुत ही अनिवार्य है और भू लगान की रसीद को प्राप्त करना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। आधिकारिक पोर्टल पर आपको भू लगान की रसीद को प्राप्त करने के लिए मात्र ₹25 से लेकर ₹30 ही चुकाने होंगे और वहीं पर कार्यालय में जाकर रसीद निकलवाने पर आपको ₹100 से लेकर ₹200 तक का भुगतान करना पड़ सकता है। पोर्टल के माध्यम स रसीद निकलवाने पर समय भी कम लगता है और साथ ही में ज्यादा पैसे भी नहीं चुकाने होते हैं।

बिहार भू लगान की रसीद को प्राप्त करने के लिए क्या करें ?

अगर आप बिहार भू लगान की रसीद को घर बैठे ही प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बिहार राज्य सरकार की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको रसीद प्राप्त करने के लिए अधिकारिक लिंक प्राप्त होगा और वहां पर जाने के बाद आपको अपने रसीद की संख्या को दर्ज करना होगा। भू लगान भरने के दौरान अंतिम में भू लगान की रसीद संख्या लाभार्थी को प्रदान की जाती है और उसी रसीद संख्या के माध्यम से आप अपने रूम लगान की रसीद को डाउनलोड कर सकते हैं। भू रसीद की संख्या को दर्ज करने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करते ही आप अपने भू लगान की रसीद तो आसानी से प्राप्त कर पाते हैं।

बिहार भू लगान पोर्टल की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं क्या है ?

बिहार राज्य सरकार की राजस्व एवं भूमि सुधार की आधिकारिक वेबसाइट के लांच हो जाने से बिहार राज्य के नागरिकों को बहुत ही ज्यादा लाभ और सुविधाएं प्राप्त हो रही है। इस पोर्टल के लांच हो जाने से मिल रहे लाभ के अलावा भी इसकी कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं भी है और उनका जिक्र इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित तरीके से हमने किया हुआ है।

  1. इस पोर्टल के लांच हो जाने की वजह से बिहार राज्य के नागरिकों को भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य या फिर जानकारी को हासिल करने के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं काटना होगा और साथ ही में इसके वजह से घूसखोरी में भी काफी ज्यादा कमी आएगी।
  2. बिहार राज्य सरकार ने इस पोर्टल को लॉन्च करके भूमि से सभी संबंधित कार्यों और कार्यालयों को डिजिटलाइज्ड कर दिया है और इससे सबसे ज्यादा बिहार राज्य के नागरिकों को फायदा होगा और साथ में संबंधित विभाग से नागरिकों के बीच पारदर्शिता भी स्थापित हो पाएगी।
  3. बिहार राज्य सरकार के इस पोर्टल के जरिए आप अपने भूमि के लगान को घर बैठे ही आसानी से चुका सकते हैं और बकाया राशि से संबंधित भी जानकारी को घर बैठे ही पोर्टल का इस्तेमाल करके प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए आपको घर से कार्यालय तक का चक्कर काटने की आवश्यकता भी नहीं है।
  4. बिहार राज्य सरकार सभी सरकारी कार्यों को डिजिटलाइज्ड करके सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाई है और साथ ही में इसकी वजह से प्रदेश में नए रोजगार भी उत्पन्न होंगे।

निष्कर्ष :-

आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हमने आप सभी लोगों को बिहार भू लगान क्या है (Bihar BHU lagan ya land tax kya hai 2021) ?, और बिहार भू लगान ऑनलाइन कैसे भरें (Bihar BHU lagan online kaise bharen 2021) ?, इस विषय पर विस्तार पूर्वक पर जानकारी प्रदान की है और हमें उम्मीद है, कि यह जानकारी आपके लिए काफी सहायक सिद्ध होगी। आज के इस लेखक को आप अपने मित्र जन और परिजन के साथ आवश्यक आधा करें, ताकि उन्हें भी इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में एक स्थान पर विस्तार से जानकारी प्राप्त हो सके। लिक से संबंधित अगर आपके कोई भी सवाल है या फिर कोई भी आपका सुझाव है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

FAQ :

  1. Q : बिहार लैंड टैक्स क्या है ?

Ans :- हम जिस भी अचल संपत्ति का लगान सरकार को या फिर संस्था को चुकाते हैं, वही बिहार लैंड टैक्स कहलाता है।

  1. Q : बिहार भू लगान की रसीद को कैसे प्राप्त करें ?

Ans :- इसके लिए लेख में दी गई जानकारी को विस्तार से पढ़ें।

  1. Q : बिहार भू लगान भरने की ऑनलाइन सुविधा को कब से प्रारंभ किया गया ?

Ans :- इस सुविधा को बिहार राज्य में 1 अप्रैल वर्ष 2021 से पूरे तरीके से प्रारंभ की गई है।

  1. Q : बिहार भू लगान से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

Ans :- किसी भी प्रकार की समस्या या फिर जानकारी को हासिल करने के लिए आप 18003456215 पर कॉल कर सकते हैं और यह पूरी तरह से टोल फ्री नंबर है।

  1. Q : बिहार भू लगान को कैसे ऑनलाइन घर बैठे भरें ?

Ans :- इसके लिए लेख में दी गई जानकारी को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़ें।

Bihar Cast Certificate Online Form 2020 In Hindi- बिहार आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी?

 

Leave a Comment