Online Janam Kundali कैसे देखें या बनाएं? | janm kundli app की सूची

दोस्तों हमारे हिंदू धर्म में जन्मकुंडली को बहुत ही मान्यता दी जाती है और लगभग और एक हिंदू अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य Online Janam Kundali कैसे देखें या बनाएं?, इसके लिए परेशान हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति की Janam Kundali  अलग-अलग होती है और इतना ही नहीं प्रत्येक व्यक्ति के जन्म कुंडली के अनुसार उसके ग्रहों की स्थिति और उसके जीवन में आने वाले अनेकों प्रकार की जानकारी के बारे में पता चल सकता है। 

पहले एक समय हुआ करता था जब लोगों को अपनी जन्म कुंडली को बनवाने के लिए पंडित के पास जाना पड़ता था और दोस्तों प्रत्येक कुंडली के निर्माण के लिए पंडित अच्छा पैसा भी चार्ज करते थे और इसमें काफी समय भी ले लेते थे। अब सब कुछ ऑनलाइन हो चुका है और अब आप ऑनलाइन जन्म कुंडली भी घर बैठे कुछ आसान स्टेप हो फॉलो करके बना सकते हैं। 

आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हम आप सभी लोगों को ऑनलाइन जन्म कुंडली कैसे बनाएं? और इतना ही नहीं janm kundli app की सूची? के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप अपनी कुंडली का निर्माण कर बैठे कर सकते हैं और वह भी बिना किसी शुल्क के। 

अनुक्रम दिखाएँ

जन्म कुंडली क्या है? janm kundli in hindi 

janm kundli in hindi 

जन्म कुंडली एक चार्ट की भांति होती है और इसके अंदर प्रत्येक व्यक्ति के अलग-अलग संकेतों और अलग-अलग ग्रहों का पता चलता है और इसे 12 घरों में विभाजित किया जाता है। चार्ट के अंदर का पहला घर अग्रवर्ती से प्रारंभ होता है। अब इसके बाद जन्म कुंडली के अंदर बचे हुए 11 घरों को घड़ी के विपरीत दिशा में से  गिनना प्रारंभ किया जाता है। 

जन्मकुंडली में मौजूद सभी 12 घर व्यक्ति के जीवन के स्थिति और  उसके जीवन के ज्योतिष संबंधित पहलुओं को प्रदर्शित करने का कार्य करता है। कुंडली में मौजूद प्रत्येक घर व्यक्ति के अलग-अलग 12 घरों के विशेष भावनाओं को प्रदर्शित करने का कार्य करते हैं। कुंडली के अंदर व्यक्ति के कैरियर, रिश्ते, पैसा अन्य तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती है।

जन्म कुंडली के जरिए ही किसी व्यक्ति के संपूर्ण जीवन का अनुमान लगाया जा सकता है, कि उसके जीवन काल में कौन-कौन सी  स्थितियां या परिस्थितियां सामने आने वाली है। शादी विवाह में भी लड़के एवं लड़की की कुंडली को सबसे पहले मिलाया जाता है

और इसी के जरिए लड़की और लड़के के अंदर के गुणों के बारे में पता चल पाता है और तब जाकर लोग अपने लड़की का या फिर लड़के का रिश्ता किसी नए घर में तय करते हैं। कुल मिलाकर हिंदू धर्म में कुंडली का अपना बहुत बड़ा महत्व है और लगभग सबको अपनी जन्म कुंडली बनवाने ही चाहिए।

Top 15 matrimonial sites in India | भारत की लोकप्रिय शादी वाली वेबसाइट

 राशि की पहचान कैसे की जाती है?

किसी भी व्यक्ति के जन्म कुंडली के निर्माण से पहले उसके राशि का पता किया जाता है और व्यक्ति के नाम के अक्षर के जरिए हर एक व्यक्ति उसके राशि का पता आसानी से कर सकता है। चलिए हम आपको नीचे कुछ पॉइंट के जरिए अलग-अलग अक्षरों के अंतर्गत कौन-कौन सी राशि आती है यह  समझाने का प्रयास करते हैं, जो इस प्रकार के नीचे निम्नलिखित है।

  • मेष राशि (नाम अक्षर: चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
  • वृष राशि (नाम अक्षर: ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)
  • मिथुन राशि (नाम अक्षर: क,की,कु,घ,ड,छ,के,को,ह
  • कर्क राशि (नाम अक्षर: हि,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
  • सिंह राशि (नाम अक्षर: मा,मी,मू,में,मो,टा,टी,टू,टे)
  • कन्या राशि (नाम अक्षर: टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)
  • तुला राशि (नाम अक्षर: रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)
  • धनु राशि (नाम अक्षर: ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे)
  • मकर राशि (नाम अक्षर: भो,ज,जा,जी,जे,जो,खा,खी,खु,खे,खो,गा,गी,ज्ञ)
  • कुम्भ राशि (नाम अक्षर: गु,गे,गो,सा,सी,सु,से,सो,दा)
  • मीन राशि (नाम अक्षर: दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,चि)

कुंडली में शामिल किए जाने वाले ग्रहों की जानकारी?

जैसा कि हमने आपको अपने इस लेख के प्रारंभ में ही बताया था, की कुंडली में प्रत्येक व्यक्ति के ग्रहों की जानकारी और उसकी स्थिति का पता चल सकता है। अब चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि किसी भी कुंडली में कौन-कौन से ग्रह शामिल किए जाते हैं और तब जाकर कुंडली का निर्माण हो पाता है। कुंडली में शामिल ग्रहों की जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

  •  सूर्य ग्रह
  •  चंद्र ग्रह
  • मंगल ग्रह
  •  बुध ग्रह
  •  बृहस्पति ग्रह
  •  शुक्र ग्रह
  • शनि ग्रह
  •  राहु ग्रह
  •  केतु ग्रह 

कुंडली में भाव की जानकारी?

कुंडली में कुल 12 भाव होते हैं और इसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

  • प्रथम भाव
  • द्वितीय भाव
  • तृ्तीय भाव
  • चतुर्थ भाव
  • पंचम भाव
  • षष्ठ भाव
  • सप्तम भाव
  • अष्टम भाव
  • नवम भाव
  • दशम भाव
  • एकादश भाव
  • द्वादश भाव

कुंडली में राशियों के स्वामी का नाम?

हमने आपको जितनी भी राशियां बताई है उन सभी प्रत्येक राशियों के स्वामी का नाम भी है और उसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है। 

  • मेष का स्वामी = मंगल
  • वृष का स्वामी = शुक्र
  • मिथुन का स्वामी = बुध
  • कर्क का स्वामी = चन्द्रमा
  • सिंह का स्वामी = सूर्य
  • कन्या का स्वामी = बुध
  • तुला राशी का स्वामी = शुक्र
  • वृश्चिक का स्वामी = मंगल
  • धनु का स्वामी = गुरु
  • मकर का स्वामी = शनि
  • कुम्भ का स्वामी = शनि
  • मीन का स्वामी = गुरु

 जन्म कुंडली बनाने के लिए लगने वाले दस्तावेजों की जानकारी? Required document for making online janam kundali in Hindi

जन्म कुंडली के जरिए किसी भी व्यक्ति के वर्तमान, अतीत और भविष्य के बारे में जानकारी पता की जा सकती है और इतना ही नहीं व्यक्ति के जीवन में कौन-कौन से समय में  कठिन परिस्थितियां आने वाली है और उनका निदान क्या हो सकता है?, इसकी भी जानकारी कुंडली में दी गई होती है। कुंडली बनाने के दौरान हमें कुछ आवश्यक जानकारी बारे में पता होना चाहिए और उसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

  • व्यक्ति का जन्म तारीख
  •  व्यक्ति का जन्म स्थान
  • आपका जिस देश में जन्म हुआ है, उस देश का नाम
  •  व्यक्ति के जन्म का सही समय

बस इतनी जानकारी के जरिए आप अपनी जन्म कुंडली आसानी से बना सकते हैं या फिर बनवा सकते हैं।

Online Janam Kundali कैसे देखें या बनाएं? How to make online janam kundali in Hindi

आज के इस व्यस्तता भरे हुए जीवन में लोगों के पास समय की बहुत ही कमी है और दोस्तों ज्योतिष की इतनी ज्यादा फीस होती है, कि उसे दे पाना आम लोगों के लिए काफी कठिन हो जाता है। दोस्तों आज आप वर्तमान समय में इंटरनेट की सहायता से बहुत सारे मोबाइल एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर के जरिए घर बैठे ही आसानी से कुंडली का निर्माण कर सकते हैं। 

ऑनलाइन कुंडली बनवाने पर आपको ज्योतिष की तरह ही सटीक जानकारी प्राप्त होती है और अब तो ज्यादातर ज्योतिष हमारे द्वारा बताए गए तरीकों के जरिए ही कुंडली का निर्माण करते हैं, क्योंकि इसमें कम समय लगता है और वह जल्दी से कुंडली बनाकर खाली हो जाते हैं।

कुंडली बनाने के दौरान हमें उसमें सही-सही जानकारियां देनी चाहिए और तब जाकर हमें कुंडली में सटीक जानकारी प्राप्त हो सकती है। कुंडली में प्राप्त परिणाम के ऊपर आप भरोसा कर सकते हैं। आप ऑनलाइन एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर के जरिए बिल्कुल फ्री में अपनी या फिर अपने परिवार के किसी भी सदस्य की कुंडली बना सकते हैं।

कुंडली बनाने वाले ऑनलाइन एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर कहां से डाउनलोड करें और कैसे? How to download kundli making application in Hindi

दोस्तों कुंडली बनाने वाले किसी भी प्रकार के एप्लीकेशन या फिर सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए आपको ज्यादा कुछ कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने गूगल के प्ले स्टोर पर जाकर एप्लीकेशन का नाम सर्च करके उसे अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं और फिर उसका इस्तेमाल कुंडली के निर्माण के लिए आसानी से बिल्कुल निशुल्क में कर सकते हैं। 

कुंडली निर्माण करने वाले सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए किसी भी प्रकार के विशेष प्रक्रिया या फिर स्टेप को फॉलो करने की आवश्यकता नहीं है। जिस प्रकार से आप अन्य मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करते हैं, ठीक उसी प्रकार से आप इसे भी अपने फोन में सरलता से डाउनलोड कर सकते हैं।

janm kundli app की सूची? Top 4 janm kundli Making app in Hindi

दोस्तों यहां हम आपको लगभग टॉप 4 कुंडली मेकिंग एंड्राइड एप्लीकेशन बताने वाले हैं, जिन्हें आप डाउनलोड करके सेम प्रोसेस को फॉलो करते हुए घर बैठे कुंडली बिल्कुल निशुल्क में बना सकते हैं। चलिए अब इस लेख में आगे की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं, कि टॉप 4 जन्म कुंडली मेकिंग ऐप कौन-कौन से हैं? जिसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित में विस्तार से बताई गई है।

हिंदू कैलेंडर – HINDU CALENDAR

Download Hindu Calendar Android App

गूगल के प्ले स्टोर पर जाकर आप इस वेतन एप्लीकेशन को आसानी से अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें आपको  इसमें हिंदू धर्म के पर्व, व्रत, शुभ तिथियां और इतना ही नहीं जन्म कुंडली फ्री में बनाने के लिए विकल्प मिल जाते हैं। इन सभी आवश्यक विकल्पों के साथ-साथ इसमें आपको कुंडली मिलान का भी एक बेहतरीन ऑप्शन मिल जाता है और इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर 4.4 की स्टार रेटिंग प्राप्त है। 

Link to Download: Download Hindu Calendar Android App

दृक पंचांग – Drik Panchang

Download Drik Panchang Android App 

इस एप्लीकेशन के अंदर आप को एकदम आसान इंटरफ़ेस देखने को मिलता है और इतना ही नहीं हिंदू धर्म के सभी त्योहार और पर्व की बिल्कुल सटीक जानकारी इसमें दी गई होती है। इस एप्लीकेशन के अंदर भी  कई सारे लाभकारी ऑप्शंस आपको देखने को मिल जाते हैं और इतना ही नहीं दोस्तों आप इस एप्लीकेशन के जरिए जन्म कुंडली बिल्कुल फ्री में खुद बना सकते हैं और जन्मकुंडली को समझने में भी आपको इस एप्लीकेशन के अंदर काफी आसानी हो जाती है।

अगर आपको इसी प्रकार का एप्लीकेशन तलाश कर रहे थे, तब आपको यह एप्लीकेशन अपने फोन में इंस्टॉल कर लेना चाहिए। गूगल के प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन को कुल 4.6 की स्टार रेटिंग प्राप्त है। इस एंड्राइड एप्लीकेशन के अंदर यूजर को कई सारे बेहतरीन फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए मिल जाते हैं।

Link to Download: Download Drik Panchang Android App 

एस्ट्रोलॉजी एंड होरोस्कोप – Astrology & Horoscope

Download Astrology and Horoscope Android App

दोस्तों जिस प्रकार से अन्य एप्लीकेशन कार्य करते हैं, ठीक उसी प्रकार से यह एप्लीकेशन भी कार्य करता है।  इसमें भी आपको कई सारे बेहतरीन ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं और इतना ही नहीं एप्लीकेशन सबसे खास बात यह है, कि ऑफलाइन भी कार्य करता है। एप्लीकेशन के अंदर कई  सारी भाषाएं सपोर्ट करती है। इस बेहतरीन एप्लीकेशन को गूगल के प्ले स्टोर पर इसके यूजर ने 4.1 की स्टार रेटिंग प्रदान की हुई है।

आप इसके जरिए कुंडली बना सकते हैं और कुंडली का मिलान कर सकते हैं। इतना ही नहीं दोस्तों आप इसमें हिंदू धर्म के  सभी व्रत, त्यौहार और शुभ तिथियों की जानकारी दी गई होती है।  इसमें यूजर को ध्यान में रखते हुए इसका आसान इंटरफेस डिजाइन किया गया है और आपको इस एप्लीकेशन को बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल करने में कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।

Link to Download: Download Astrology and Horoscope Android App

एस्ट्रोसेज कुंडली – Astrosage Kundali

Astrosage Kundali in hindi

इस एप्लीकेशन के अंदर यूजर को ज्योतिष गणित के सभी तिथियां और शुभ पंचांग की जानकारी विस्तृत रूप में मिल जाती है। यहां पर आपको अनेकों प्रकार की कुंडली को बनाने के कई सारे आसान ऑप्शंस मिल जाएंगे। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल आप बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं और कई सारे बिल्कुल फ्री फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बेहतरीन एप्लीकेशन को गूगल के प्ले स्टोर पर लोगों ने 4.4 की स्टार रेटिंग दी हुई है।

Link to Download: Download Astrosage Android App

कुंडली देखने का सही तरीका क्या है? How to check Kundali Online free in Hindi

अगर आपने अपनी कुंडली  बना कर रखी है और आप उसे देखने का तरीका नहीं जानते हैं तब आपके मन में ऐसे में सवाल उठता है, कि आखिर Janm Kundli dekhne ka Sahi Process?, दोस्तों इसके लिए आपको हमारे द्वारा नीचे बताए गए कुछ आसान स्टेप को फॉलो करना होगा और फ्री में आप लोग अपनी जन्म कुंडली को सही से देख पाएंगे, तो चलिए लेख में आगे की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं, कि फ्री में जन्म कुंडली को देखने की कंपलीट प्रोसेस क्या है?।

STEP 1. ऑनलाइन फ्री में कुंडली देखने के लिए आपको सबसे पहले इस www.freekundli.com वेबसाइट पर जाना है और उसके बाद इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

STEP 2. अब आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर ही ‘Free Kundali’ नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा और आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

STEP 3. अब इतनी प्रक्रिया को पूरा कर लेने के पश्चात आपके सामने एक फॉर्म फुल कर आएगा और इस फॉर्म में पूछी जा रही जानकारियों को आप को एक-एक करके बड़े ही ध्यान पूर्वक से भरना है।

STEP 4. जानकारियों को सही से भरने के बाद आपको अंतिम प्रोसेस में ‘Submit’ का विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

STEP 5. अब आपके सामने कुछ ही सेकेंड के अंदर अंदर आपकी जन्मकुंडली दिखाई देने लगेगी और आप इस जन्मकुंडली को इस आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड भी कर सकते हैं या फिर चाहे तो तुरंत इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

जन्म कुंडली के फायदे? Benefit of Online Janam Kundali in Hindi

  • अगर आपने मनुष्य का जीवन लिया है, तो आपके जीवन में कई सारी समस्याएं  आएंगे और आपके जीवन में कठिन समय भी आएगा, बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं, जो अपने कठिन समय में भी खुद को सशक्त बना कर रखते हैं। अगर आपके पास आपकी जन्मकुंडली है, तब आप अपने जीवन में आने वाली समस्याओं और कठिन समय के बारे में पता कर पाएंगे और उसके विपरीत में खुद को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम भी उठा पाएंगे।
  • जन्म कुंडली के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधित समस्या या फिर जीवन में आने वाली सबसे बड़ी और गंभीर समस्या के बारे में बताया लगाया जा सकता है और उसके प्रति पहले से सचेत रहा जा सकता है।
  •  हमारे हिंदू धर्म में लड़की और लड़के के विवाह के लिए सबसे पहले कुंडली मिलाई जाती है और इससे लड़की लड़के के अंदर के सामान्य गुण के बारे में पता चल पाता है और जब लड़की एवं लड़के के गुण एक दूसरे से मिलते हैं,  ऐसे में एक नई परिवार में नए  युगलों का विवाह निर्धारित किया जाता है।
  • अगर आपके जीवन में काफी समस्याएं रहती है और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काफी परिश्रम करते हैं परंतु आपका लक्ष्य आपको इसके बावजूद भी काफी दूर नजर आता है और इसे प्राप्त करने में बार-बार अड़चनें आती रहती हैं, तब ऐसी परिस्थिति में जन्मकुंडली आपके जीवन में आ रहे दोषों का निवारण करने में सहायता करती है।

निष्कर्ष:-

आज के हमने अपने इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को Online Janam Kundali कैसे देखें या बनाएं?, से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी है और हमें उम्मीद है, कि आप सभी लोग अब घर बैठे हैं बिल्कुल फ्री में अपनी अपनी जन्म कुंडली बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। अगर आज का हमारा यह लेख आपके लिए लाभकारी और सहायक सिद्ध हुआ हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले।


Online Janam Kundali से संबंधित सवाल-जवाब –

  1. Q: जन्म कुंडली क्या होती है?

    ANS:-  जन्म कुंडली के अंदर व्यक्ति का वर्तमान, अतीत और भविष्य से संबंधित सभी प्रकार की उससे जुड़ी हुई जानकारियां दी गई होती है।

  2. Q:  क्या जन्मकुंडली के जरिए किसी भी व्यक्ति के जीवन के दोष का निवारण किया जा सकता है?

    ANS:-  जी हां बिल्कुल निवारण किया जा सकता है।

  3. Q:  मोबाइल फोन के जरिए बनाई गई जन्मकुंडली में क्या सही जानकारी होती है?

    ANS:-  इसका प्रमाण हम नहीं दे सकते, परंतु हां दोस्तों कई सारे ज्योतिषाचार्य और ज्ञानी पंडित आजकल इन्हीं मोबाइल सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन के जरिए जन्म कुंडली का निर्माण कर रहे हैं।

  4. Q: क्या मोबाइल कौन से जन्म कुंडली बनाई जा सकती है?

    ANS:-  जी हां आज के समय में बहुत सारे एंड्राइड एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर के जरिए जन्म कुंडली बनाई जा सकती है।

  5. Q: जन्मकुंडली किस धर्म में मान्य है?

    ANS:-  हमारे हिंदू धर्म में प्राचीन काल से ही जन्मकुंडली को मान्यता प्रदान की गई है और इसकी महत्वता अभी हमारे जीवन में काफी ज्यादा है।

  6. Q: मोबाइल फोन के जरिए जन्म कुंडली कैसे बनाएं?

    ANS:-  आजकल इंटरनेट पर कई सारे एंड्राइड एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर मौजूद है, जिन्हें आप अपने फोन में डाउनलोड करके मोबाइल फोन के जरिए जन्म कुंडली बना सकते हैं। मोबाइल फोन से जन्म कुंडली बनाने के लिए लेख में दी गई  विस्तृत जानकारी को पढ़ें।

  7. Q: जन्म कुंडली बनाने के लिए बेस्ट सॉफ्टवेयर या एंड्रॉयड एप्लीकेशन कौन-कौन से हैं?

    ANS:- ऑनलाइन जन्म कुंडली मोबाइल फोन के जरिए बनाने वाले लगभग 4 बेस्ट एप्लीकेशन के बारे में हमने इस लेख में जानकारी दी है और इसीलिए आपको आज का हमारा यह लेख अंतिम तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

Leave a Comment