NCC full form in Hindi – एनसीसी जॉइन कैसे करें

आप अपने स्कूल या कॉलेज में एनसीसी शब्द का इस्तेमाल जरूर सुने होंगे क्या आपको पता है NCC क्या होता है? या  NCC Full form in hindi

 आपको बता दें कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को सैन्य शिक्षा प्रदान करना है। 

अगर आप भारतीय सेना के साथ जुड़ना चाहते है तो एनसीसी आपकी काफी मदद कर सकती है एनसीसी क्या होता है और एनसीसी फुल फॉर्म इन हिंदी के बारे में विस्तार से इस लेख में बताया गया है। 

NCC full form in Hindi

एनसीसी का अर्थ होता है नेशनल कैडेट कोर जिसे अंग्रेजी में National Cadet corps कहते हैं। 

यह एक भारतीय सेना से जुड़ी संस्था है जो कॉलेज और स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को सैन्य शिक्षा प्रदान करती है। जब हमारा देश आजाद हुआ तब हमें सैनिकों की जरूरत थी जो हमारे देश की रक्षा कर सकें सैनिकों में कमी होने के कारण एक ऐसी संस्था का उदय किया गया जो हाई स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को सैन्य शिक्षा प्रदान करें ताकि वह आगे चलकर देश की सेना बल को सहारा दे सके। 

National cadet corps जिसे राष्ट्रीय छात्र सेना भी कहा जाता है। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। 

एनसीसी क्या होता है

1947 में जब देश आजाद हुआ तो हमें सैनिकों की कमी महसूस हुई, हमारा देश विश्व के कुछ बड़े देशों में से एक है और इस देश को एक मजबूत सैन्य बल की आवश्यकता है इस बात को समझते हुए पंडित हृदयनाथ कंजूरू ने एक सुझाव पारित किया जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर छात्र-छात्राओं को सैन्य शिक्षा प्रदान करने का सुझाव दिया। 

इस सुझाव के महीनों बाद 16 अप्रैल 1948 में नेशनल कैडेट कोर की स्थापना की गई। एक संस्था बनाया गया जिस संस्था का मुख्यालय दिल्ली में रखा गया और इस संस्था का मुख्य कार्य भारत में सभी छात्र छात्राओं को हाई स्कूल या कॉलेज से सैन्य शिक्षा प्रदान करना होता है।

जो बच्चे भारतीय सेना में शामिल होना चाहते है उनको एनसीसी के जरिए कुछ छोटे-मोटे हथियारों के ज्ञान दिए जाते है, परेड, अनुशासन और एकता का ज्ञान भी दिया जाता है और सैनिकों के कार्यप्रणाली को समझाते हुए बुनियादी तौर पर एक सिपाही का बीज बो दिया जाता है। 

जब एनसीसी की शुरुआत की गई थी तो इसकी संख्या 20000 थी जो आज बढ़कर के 300000 से अधिक हो चुकी है। आज भारतीय सेना को विश्व के कुछ ताकतवर सैनिकों में गिना जाता है इसका एक बड़ा श्रेय एनसीसी को भी जाता है। 

इसे भी जाने –

NTPC का फुल फॉर्म क्या है

एनसीसी का मुख्य उद्देश्य

NCC का मुख्य उद्देश्य क्या होता है और किस वजह से इस संस्था को बनाया गया इस बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है। 

  • एनसीसी का मुख्य उद्देश्य होता है छात्रों में एकता, धर्म निरपेक्ष, अनुशासन और निस्वार्थ भाव से देश सेवा के भाव को जागृत करना। 
  • इस संगठन का एक मुख्य उद्देश्य है देश की सेवा के लिए अच्छा जन संसाधन उत्पन्न करना जिसमें देश सेवा के लिए छात्र-छात्रा हमेशा तत्पर रहें। 
  • भारतीय सेना में अपना भविष्य देखने वाले छात्रों के लिए एनसीसी एक वरदान की तरह है यह बच्चों को एक अच्छा भविष्य प्रदान करता है। 

NCC में सर्टिफिकेट के प्रकार

एनसीसी में जब कोई छात्र या छात्रा जोड़ते हैं तो उन्हें सैन्य शिक्षा प्रदान की जाती है उनके अनुशासन को बढ़ाया जाता है उन्हें एकता का महत्व सिखाया जाता है साथ ही सैन्य कार्यप्रणाली विस्तार से समझाया जाता है मगर हर किसी को इतना विस्तार से नहीं समझाया जाता अलग-अलग छात्रों को अलग-अलग डिविजन में बांट दिया जाता है। 

एनसीसी में छात्र को 3 डिवीजन में बांटा जाता है।

A certificate

B certificate

C certificate

इन सर्टिफिकेट का कोई खास उद्देश्य नहीं रहता मगर इन सर्टिफिकेट से उन छात्रों की प्रतिभा का पता लगता है सी सर्टिफिकेट वाले छात्र को सर्वोत्तम माना जाता है और उससे कम बी सर्टिफिकेट और ए सर्टिफिकेट वाले छात्रों को एनसीसी के कमजोर छात्रों में माना जाता है। 

NCC certificate के फायदे

अगर आप एनसीसी से जुड़ना चाहते है तो आपको एनसीसी सर्टिफिकेट के कितने फायदे होते है और यह आपके भविष्य करियर में किस तरह से मदद कर सकते है इस बारे में बताया गया हैं। 

  • शॉर्ट सर्विस कमिशन के दौरान बी सर्टिफिकेट या सी सर्टिफिकेट छात्रों को सीडीएस की परीक्षा नहीं देनी होती है। 
  • राज्य और केंद्र सरकार की नियुक्ति में एनसीसी सर्टिफिकेट काफी अहम भूमिका निभाता है।
  • भारतीय थल सेना में 60 रिक्त स्थान एनसीसी सर्टिफिकेट धारक के लिए रिजर्व रखा जाता है। 
  • वही Navy में 6 रिक्त स्थान रखे जाते है सर्टिफिकेट धारा के लिए और एयर फोर्स में 5% से 10% अंक की छूट दी जाती है एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को। 
  • आर्म फोर्स और पारा मैलेट्री फोर्स में एनसीसी के सी सर्टिफिकेट धारकों को अहम भूमिका दी जाती है उनके लिए कुछ रियायत रहती है। 

इसे भी पड़े –

What is an Army in hindi | क्या होती है एक सेना ?

एनसीसी जॉइन कैसे करें 

NCC ज्वाइन करने के लिए कुछ योग्यताओं को पुर्ण करना होता है जिनके बारे नीचे बताया गया है। 

  • एनसीसी से जोड़ने के लिए आपका किसी शिक्षण संस्था से जुड़ना आवश्यक है अर्थात आपको किसी स्कूल या कॉलेज का विद्यार्थी होना होगा। 
  • एनसीसी से जुड़ने के लिए आपका शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है। 
  • एनसीसी से जुड़ने के लिए आप की उम्र कम से कम 12 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए। 

एनसीसी में कौन सा सर्टिफिकेट कब मिलता है

अगर आप एनसीसी से जुड़ना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि कौन सा सर्टिफिकेट आपको कब मिलेगा। NCC में सर्टिफिकेट लेना है इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि आपके करियर में अधिकांश संभावनाएं कब खुलेंगे जब आपके पास सी सर्टिफिकेट होगा। 

  • जब आप एनसीसी में 2 साल से जुड़े रहते हैं तो आपको A सर्टिफिकेट मिलता है। अर्थात यह सर्टिफिकेट अधिकांश तौर पर 9th और 10th क्लास के बच्चों को दिया जाता है। 
  • जब आप एनसीसी से 2 साल जुड़े रहते है तब आपको B सर्टिफिकेट मिलता है। यह सर्टिफिकेट कॉलेज के छात्रों को दिया जाता है। 
  • जब आप एनसीसी से 3 साल जुड़े रहते है और रीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को C सर्टिफिकेट दिया जाता है। 

Ncc के कुछ अन्य फुल फॉर्म

अगर आप यह सोच रहे हैं कि एनसीसी का केवल एक ही फुल फॉर्म होता है जो सैन्य बल से जुड़ा हुआ है तो ऐसा नहीं हैं। NCC के कुछ अन्य फुल फॉर्म भी होते हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है। 

NCC के अन्य फुल फॉर्म हैं –

  • National Capital Commission
  • National Community Church
  • NewCastle City Council
  • Nikko Cordial Corporation
  • Nondescripts Cricket Club
  • Norwalk Community College
  • Nunawading Christian College

FAQ About NCC Full form in hindi

Q: NCC क्या है?

ANS NCC एक मानव संसाधन बनाने वाली संस्था है जो भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए छात्र छात्राओं को बुनियादी तौर पर सैन्य शिक्षा प्रदान करती हैं।

Q: NCC का फुल फॉर्म क्या है?

ANS एनसीसी का फुल फॉर्म नेशनल कैडेट कोर या National Cadet corps होता है जिसे हिंदी में राष्ट्रीय छात्र सेना कहते हैं।

Q: NCC की क्या आवश्यकता है?

ANS छात्र को सैनिक शिक्षा प्रदान करना एकता अनुशासन और छोटे-मोटे हथियारों का ज्ञान प्रदान करना जिससे वह निस्वार्थ देश सेवा के लिए तत्पर रहें और भारतीय सेना में अपना करियर बना सकें यह एनसीसी का मुख्य उद्देश्य है।

Q: NCC के साथ जुड़ने का फायदा?

ANS अगर आप एनसीसी के साथ जुड़ते हैं तो आपको भारतीय सेना के बारे में बहुत कुछ पता चलता है और आप भारतीय सेना या केंद्र और राज्य सरकार की नौकरी में विशेष छूट पा सकते हैं।

Q: एनसीसी की स्थापना कब की गई और इसका मुख्यालय कहां है?

ANS NCC को 16 अप्रैल 1948 में स्थापित किया गया इसका मुख्यालय नई दिल्ली भारत में रखा गया है।

निष्कर्ष

अगर आप इस लेख को अंत तक पढ़े हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि आप यह समझ गए होंगे कि एनसीसी क्या है किस तरह से आप इस से जुड़ सकते हैं और NCC full form in hindi के बारे में विस्तार से पता चला होगा तो इस लेख को अपने मित्रों के साथ साझा करें और हो सके तो अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Leave a Comment