MS Excel in Hindi – MS Excel क्या है

MS Excel in Hindi क्या आपने कभी अपने मोबाइल या कंप्यूटर में एक ऐसा एप्लीकेशन देखा है जिसमें खूब सारा टेबल बना होता है तो आपको बता दें कि इससे MS Excel कहते है, आज हम आपको MS Excel in Hindi में समझने जा रहे हैं। 

साधारण भाषा में यह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा बनाया हुआ है एक सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल हम सूची बनाने के लिए करते है। मगर इसकी जानकारी यहां समाप्त नहीं होती है MS Excel को पूरी तरह से समझने के लिए आपको इस लेख के साथ अंत तक बने रहना होगा। 

MS Excel क्या है

MS Excel एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम सॉफ्टवेयर है जिसे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने बनाया है इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किसी जानकारी को टेबुलर फॉरमैट में create, edit, print, calculate आदि करने के लिए किया जाता हैं। 

Excel एक स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर है जिसे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा 1987 में लांच किया गया था मगर इससे पूर्व कम्प्यूटर में इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट का खोज Dan Bricklin ने 1979 में किया था। 

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने MS suit बनाया है जिसमें बहुत सारे सॉफ्टवेयर को रखा है जिसका एक भाग MS Excel भी है। MS suit के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल जानकारी को स्टोर, प्रिंट, कैलकुलेटर करने के लिए किया जाता है। ज्यादातर इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल व्यावसायिक या नौकरी पेशा लोगों के द्वारा किया जाता था मगर आजकल इसका इस्तेमाल हर कोई विभिन्न तरीकों से कर रहा है। 

आपको बता दें की MS Excel में row, और column बने होते है। Excel में कुल 17,17,98,69,184 row और column होता है। इस row ओर column को worksheet बोलते है। इस सोफ्टवेयर में कुल 255 worksheet बनाने की सुविधा प्रदान की गई है। 

MS Excel features in Hindi 

यह सॉफ्टवेयर आजकल बड़ी तेजी से व्यवसाय और नौकरियों में इस्तेमाल किया जा रहा है और इस सॉफ्टवेयर की कुछ खासियत है जिनकी वजह से यह इतना प्रचलित है जिसके बारे में नीचे बताया गया है। 

आप MS Excel को केवल कुछ दिनों की बेसिक ट्रेनिंग के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं इसे सीखने में ना तो ज्यादा समय लगता है और ना ही यह ज्यादा कठिन है। 

  • यह भरोसेमंद है

MS Excel Microsoft कंपनी के द्वारा बनाया गया एक सॉफ्टवेयर है यह कंपनी कंप्यूटर जगत में काफी प्रचलित है इस ब्रांड के भरोसे के साथ आप इसके सॉफ्टवेयर पर काम करते है हम जानते है एक्सएल ऑफिस का एक ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जिस वजह से यह और भरोसेमंद बन जाता है। आप जो भी जानकारी MS Excel पर साझा करते है आप उसके प्रति निश्चिंत रह सकते है और साथ ही एक्सेल के काम करने की स्पीड और उसकी प्रक्रिया पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। 

  • जॉब के लिए जरूरी है

इस सॉफ्टवेयर का ज्ञान होना किसी कॉर्पोरेट नौकरी के लिए काफी आवश्यक है। आप इस सॉफ्टवेयर की डिमांड इसी बात से समझ सकते है की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी खुद अपने सॉफ्टवेयर को मुफ्त में सिखाती है और आपको सर्टिफिकेट भी देती है जिसका इस्तेमाल करके आप आज की दुनिया में एक अच्छी नौकरी पा सकते हैं। 

  • अपने डाटा को रोचक तरीके से स्टोर कर सकते है

इस सॉफ्टवेयर में आपको विभिन्न प्रकार के रंग मिल जाते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप एक टेबल को अच्छे से सजा सकते हैं इसके अलावा आप बड़े बड़े जोड़ घटाव बड़ी आसानी से MS Excel में कर सकते हैं। 

MS Excel के जरूरी कंपोनेंट

इस सॉफ्टवेयर को समझने के लिए आपको इस सॉफ्टवेयर में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ बेसिक जानकारियों को समझना होगा जिन कॉम्पोनेंट के बारे में आम लोगों को पता होना चाहिए उसके बारे में विस्तार से बताया गया है। 

  • Quick access toolbar

यह MS Excel के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में होता है आपको वहां पर undo और redo करने का विकल्प मिल जाएगा जिसकी मदद से आप पुनः किसी चीज को पहले जैसा कर सकते हैं। 

  • Title Bar

यह MS Excel में सबसे ऊपर होता है जो आपके डॉक्यूमेंट का नाम निर्धारित करता है। आप जिस वर्कशीट पर काम करते है उसका नाम क्या होगा या कैसे पता चलेगा कि आप किस फाइल पर काम कर रही है तो यह bar उस फ़ाइल का नाम तय करता है। 

  • Ribbon

यह फार्मूला बार के ऊपर होता है और आप जिस वर्कशीट पर कार्य कर रहे होते हैं उस पर किस प्रकार का कमांड दिया जाए इस बात को निर्देशित करता है। 

  • Formula Bar

यह रिबन के ठीक नीचे होता है जहां अपने काम से संबंधित ते हैं जैसे टेबल में किसी चीज को जोड़ना हो तो उसका फार्मूला आप इस बार में लिखते है ताकि आपका काम चंद सेकेंड में हो सके। 

  • Active cell name box

जब हम MS Excel में किसी जगह काम कर रहे होते हैं तो उससे row और column के नंबर के अनुसार निर्देशित किया जाता है हम किस बॉक्स पर काम कर रहे है उस बॉक्स का नाम active cell name box दिखाया जाता है। 

  • Column

टेबल में जो सीधी रेखा जो ऊपर से नीचे की ओर खींची होती है उसे हम कोल्लम कहते हैं। 

  • Row

टेबल में जो रेखा दाएं से बाएं की ओर खींची होती है उसे हमरो कहते हैं। 

  • Status Bar

यह MS Excel के टेक्स्ट एरिया के बिल्कुल नीचे होता है जहां “Zoom level” नाम का एक टूल होता है जिसका इस्तेमाल हम वर्कशीट को zoom in और zoom out करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। 

  • Scroll Bar

MS Excel के दाहिनी और एक छोटा सा बार होता है जहां माउस को रखकर क्लिक करते है तो वर्कशीट नीचे ऊपर होती है इसी तरह का एक बार नीचे की ओर होता है जहां माउस रखते क्लिक करने पर वर्कशीट दाएं से बाएं की ओर खेलती हैं। 

इसे भी पड़े

Types of computer in Hindi | आधुनिक कंप्यूटर के प्रकार।

MS Excel का इस्तेमाल क्यों करते है

यह एक काफी प्रचलित सॉफ्टवेयर है मगर इसका इस्तेमाल हम क्यों और कहां करते हैं इस बात को समझना भी आवश्यक है आपको बता दें कि इसका खास तौर पर इस्तेमाल व्यवसाय में किया जाता है ताकि विभिन्न प्रकार की जानकारियों को टेबल फॉर्म में रखा जा सके इसके कुछ मुख्य उपयोग नीचे बताए गए हैं। 

  • डाटा को टेबुलर फॉरमैट में रखने के लिए। 
  • किसी खास प्रकार की जानकारी को टेबल में रखना एडिट करना और हिसाब करने वाले जानकारी को यहां रखा जाता है। 
  • Data filtering या Data Sorting करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। 
  • किसी व्यवसाय में Accounting, check list, mail list, keywords list, बनाने में MS Excel का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • किसी व्यवसाय में स्टॉक मेंटेन का काम भी MS Excel के जरिए किया जाता है। 
  • किसी कंपनी में पीपल मैनेजमेंट का काम भी MS Excel से किया जाता है। 
  • लगभग सभी कंपनी में नफा नुकसान की जानकारी को MS Excel के जरिए स्टोर किया कटा हैं। 

FAQ About MS Excel in Hindi

Q. MS Excel किस कंपनी का है?

Ans  MS Excel Microsoft कंपनी के द्वारा बनाया गया है।

Q. MS Excel का इस्तेमाल हम कहा करते है?

Ans. MS Excel का इस्तेमाल हम विभिन्न रोजगार में और व्यवसाय में किसी जानकारी को टेबल में स्टोर करने के लिए करते हैं।

Q. MS Excel को कब लॉन्च किया गया?

Ans. MS Excel को 1987 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा लांच किया गया।

Q. कंप्यूटर में MS Excel को कैसे ओपन करें?

Ans. MS Excel को ओपन करने के लिए कंप्यूटर के स्टार्ट बटन पर जाएं और माइक्रोसॉफ्ट सूट सर्च करें वहां आपको माइक्रोसॉफ्ट के सभी सॉफ्टवेयर मिल जाएंगे वहां एक विकल्प MS Excel का भी होगा जहां दो बार क्लिक करके आप उसे ओपन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

उम्मीद करते है इस लेख को विस्तार पूर्वक पढ़ने के बाद आप MS Excel In Hindi का इस्तेमाल समझ गए होंगे। MS Excel माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा बनाया हुआ एक सॉफ्टवेयर है जिसे MS suit का एक हिस्सा बनाकर रखा गया है इस सॉफ्टवेयर के जरिए हम जानकारी को एक टेबल में स्टोर करने का कार्य करते हैं। 

इससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आपको विस्तार पूर्वक इस लेख में बताई गई अगर आपको लगता है कि एम एस एक्सेल इन हिंदी के बारे में सही और स्पष्ट जानकारी दी गई है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें और अपने विचार हमें बताना ना भूले। 

Leave a Comment