Lan Man Wan In Hindi – लैन, मैन, वैन क्या है

इंटरनेट हो या कॉलिंग हम नेटवर्क के जरिए जुड़ रहे हैं और जिस नेटवर्क के जरिए हम इतनी आसानी से पूरे विश्व से जुड़ पाते हैं वह विभिन्न प्रकार में विभाजित की गई है जिसे लैन मैन वैन के नाम से जाना जाता है आज हम आपको lan man wan in hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे ताकि आप नेटवर्क और कंप्यूटर की एक दूसरे से जुड़ने वाली इस प्रक्रिया को अच्छी तरीके से समझ पाए। 

अगर आप कंप्यूटर के जरिए काम करते हैं या अलग-अलग कंपनी में जिस प्रकार लोग कंप्यूटर की सहायता से अपने कार्य को सरल बना पाते है। इसे ध्यान पूर्वक देखेंगे तो आप यह समझ पाएंगे कि केवल इंटरनेट के जरिए से नहीं बल्कि और भी विभिन्न प्रकार से कंप्यूटर एक दूसरे से जुड़ता है और किसी भी कार्य प्रणाली को सरल बना पाता है जिसे समझने के लिए lan man wan in hindi किस समझ होना आवश्यक है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी और पूर्ण विवरण आज के लेख में दिया गया है। 

Lan Man Wan In Hindi – लैन, मैन, वैन क्या है

जैसा कि हमने आपको बताया जिस रफ्तार से हम डिजिटल दुनिया की तरफ बढ़ रहे हैं उसमें डाटा का आदान-प्रदान एक अहम भूमिका निभाता है। इतनी सारी जानकारी को विश्व भर में आदान प्रदान किया जा रहा है इसके लिए केवल इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया जाता अलग-अलग प्रकार के नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें एक से अधिक कंप्यूटर आपस में जुड़े हुए होते हैं। 

अगर इस बात को आप समझते है, तो आपको बता दें कि एक से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोड़ने की एक खास प्रक्रिया जिसे लैन, मैन, वैन जैसे शब्दों से परिभाषित की जाती है, उसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है। 

इससे पहले की दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोड़ने की इस प्रणाली के बारे में आप पढ़े, हम आपको बता देना चाहते हैं कि यह तीनों एक खास किस्म के नेटवर्क है जिसमें विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर को एक दूसरे से जोड़ दिया जाता है ताकि डाटा का लेनदेन सरलता से हो सके इस प्रक्रिया के दौरान इस नेटवर्क में दो कंप्यूटर के बीच की दूरी कंप्यूटर की गिनती और डेटा के आदान प्रदान करने की रफ्तार के आधार पर अलग-अलग शब्द को परिभाषित किया जाता है। 

LAN क्या होता है

यह बहुत सारे कंप्यूटरों से मिलकर बना हुआ एक नेटवर्क होता है जो आकार में बहुत छोटा होता है। LAN का फुल फॉर्म Local Area Network होता है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल बहुत ही छोटी जगह पर किया जाता है जैसे किसी बिल्डिंग यह किसी घर में। 

उदाहरण के तौर पर आपके स्कूल और कॉलेज में बहुत सारे कंप्यूटर काम करते होंगे सभी कंप्यूटर में डाटा का आदान-प्रदान सरलता पूर्वक हो जाए और स्कूल की सभी जानकारी के ऊपर जो कार्य हो रहा है वह सुगमता से हो सके इसके लिए स्कूल कॉलेज या ऑफिस जैसे कार्यालयों में LAN नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है। 

MAN क्या होता है

MAN का फुल फॉर्म Metropolitan Area Network होता है। यह दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोड़ने का एक नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल बहुत अधिक नहीं किया जाता इस नेटवर्क के जरिए हम एक शहर से दूसरे शहर के कंप्यूटर को जोड़ने का कार्य करते हैं। 

उदाहरण के तौर पर किसी कंपनी का अगर एक ब्रांच एक शहर में है और दूसरा ब्रांच दूसरे शहर में है जिसमें आमतौर पर बैंक आते हैं तो उनके कंप्यूटर आपस में मेन नेटवर्क के जरिए जुड़े होते हैं ताकि सही तरीके से जानकारी का आदान-प्रदान हो सके। 

WAN क्या होता है

WAN का फुल फॉर्म Wide Area Network होता है। यह विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसमें हम बहुत दूर के कंप्यूटर को आपस में जोड़ पाते हैं एक देश से दूसरे देश के कंप्यूटर में किसी भी जानकारी का आदान प्रदान करने के लिए इस नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है। 

इस नेटवर्क के उदाहरण की बात करें तो इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं इंटरनेट एक नेटवर्क है जिसमें विभिन्न प्रकार के कंप्यूटरों को आपस में जोड़ा गया है वह सभी कंप्यूटर एक दूसरे से बहुत अधिक दूरी पर स्थित है हम यह कह सकते हैं कि इंटरनेट एक WAN नेटवर्क है जिसकी मदद से हम डाटा शेयरिंग, बैंकिंग, ब्लॉगिंग जैसी विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। 

इसे भी पढ़े –

Lan Man Wan में क्या अंतर है 

ऊपर बताई गई सभी जानकारियों को पढ़ने के बाद आप यह समझ गए होंगे कि यह तीन कंप्यूटर को आपस में जोड़ने का एक नेटवर्क प्रणाली है जो दो कंप्यूटर की बीच की दूरी डाटा ट्रांसफर करने की रास्ता और कंप्यूटर की मात्रा पर निर्भर करता है। 

इस वजह से इन तीनों किस्म के नेटवर्क में अलग-अलग फीचर्स और विभिन्न ता पाई जाती है जिसके बारे में स्पष्ट विवरण नीचे प्रस्तुत किया गया है। 

LANMANWAN 
LAN सबसे छोटा नेटवर्क है जिसमें बहुत कम कंप्यूटर आपस में जुड़े होते हैं। इस नेटवर्क का इस्तेमाल करके आप 10 मीटर से 1000 मीटर की दूरी के बीच के कंप्यूटर को जोड़ सकते हैं। इस नेटवर्क में जो कंप्यूटर जुड़े होते हैं उनके डाटा आदान प्रदान करने की रफ्तार 10 MB पर सेकंड से 100  MB पर सेकंड की होती है। इस नेटवर्क में वाईफाई या इथरनेट में जुड़े हुए कंप्यूटर होते हैं। इस नेटवर्क के जरिए हम 10 से 100 कंप्यूटर आपस में जोड़ सकते हैं। MAN एक मुख्य नेटवर्क है जिसमे एक शहर से दूसरे शहर के बीच के कंप्यूटर को जोड़ा जाता है। इस नेटवर्क में प्राइवेट और पब्लिक दोनों किस्म की नेटवर्किंग की जा सकती है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल करके आप 5 से 50 किलोमीटर के बीच में मौजूद कंप्यूटर को आपस में जोड़ सकते हैं। इस नेटवर्क में जो कंप्यूटर जुड़े होते हैं उनके डाटा आदान प्रदान करने की रफ्तार 100 MB पर सेकंड या इससे ज्यादा होती है।  इस नेटवर्क की मदद से हम 100 से 1000 कंप्यूटर को आपस में जोड़ सकते हैं। इस नेटवर्क का में सिटी केबल की तार आती है जिससे हम एक शहर से दूसरे शहर के टीवी और कंप्यूटर को जोड़ते हैं। WAN बहुत ही बड़ा और प्रचलित नेटवर्क है जिसमें हम बहुत ही दूर के कंप्यूटर को जोड़ सकते है। इस नेटवर्क में जो कंप्यूटर जुड़ता है उसका डिजाइनिंग और मेंटेनेंस बहुत ही मुश्किल होता है मगर इस नेटवर्क को प्राइवेट और पब्लिक दोनों तरीके से काबू किया जाता है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल करके आप 50 किलोमीटर से 5000 किलोमीटर के बीच के कंप्यूटर को जोड़ सकते हैं। इस नेटवर्क में टाटा का आदान प्रदान करने के लिए जो कंप्यूटर जोड़ते हैं उनकी रफ्तार बहुत तेज होती है मगर अलग-अलग स्थान ना पर सरवर के अनुसार रफ्तार बदलती रहती है। इस नेटवर्क में अब 10000 से 100000 कंप्यूटर को आपस में जोड़ सकते हैं।आमतौर पर इस नेटवर्क की स्पीड 10 एमबी पर सेकंड से 20 एमबी पर सेकंड की होती है।इस नेटवर्क का उदाहरण इंटरनेट है जिसके जरिए आप पूरे विश्व के कंप्यूटर से विभिन्न वेबसाइट के जरिए जुड़ पाते हैं। 

Lan Man Wan In Hindi? के बारे में पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर

यहां पर हमने Lan Man Wan In Hindi के बारे में आप लोगों द्वारा पूछे जाने वाले यहां पर हमने कई महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए हुए हैं।

Q. MAN का फुल फॉर्म क्या होता है?

MAN का फुल फॉर्म Metropolitan Area Network होता है।

Q. MAN नेटवर्क का उदाहरण क्या है?

MAN नेटवर्क का उदाहरण सिटी केबल है जिसके बल के जरिए एक शहर के टीवी और कंप्यूटर को दूसरे शहर के टीवी और कंप्यूटर से जोड़ा जाता है।

Q. WAN नेटवर्क का उदाहरण क्या है?

WAN नेटवर्क का सबसे प्रमुख और प्रचलित उदाहरण इंटरनेट है जिसकी मदद से हम पूरे विश्व के कंप्यूटर से जुड़ पाते हैं जिनमें वेबसाइट का सबसे अहम योगदान होता है।

Q. LAN का क्या मतलब होता है?

आसपास के मौजूद कंप्यूटर को आपस में इस तरीके से जुड़ना कि आप किसी भी जानकारी का आदान-प्रदान बड़ी सरलता और सुगमता से कर सकें LAN ऐसे नेटवर्क को दिखाता है जिसमें उदाहरण के तौर पर स्कूल और ऑफिस के कंप्यूटर आते हैं।

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को Lan Man Wan In Hindi के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की गई है और हमें उम्मीद है कि हमने जो आज के इस विषय पर आपको जानकारी दी हुई है आपके लिए यह काफी ज्यादा उपयोगी और सहायक सिद्ध हुई होगी।

यदि आप लोगों के लिए हमारा आज का यह महत्वपूर्ण लेख उपयोगी रहा हो या फिर आपके लिए जरा सा भी सहायक सिद्ध हुआ हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले ताकि आपके जरिए आने लोगों को इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता चल सके और उन्हें आगे ऐसा ही महत्वपूर्ण लेख को पढ़ने के लिए कहीं और बार-बार भटकने की बिल्कुल भी आवश्यकता ना हो।

यदि आपके मन में हमारे आज के इस महत्वपूर्ण लेख से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं हम आपके द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे और हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को शुरुआत से लेकर अंतिम तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आपका कीमती समय शुभ हो।

Leave a Comment