हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे-Haryana Bhulekh  khasra khatauni 2020 In Hindi

Haryana Bhulekh  khasra khatauni 2020 In Hindi:- हम आपके लिए अपनी इस वेबसाइट पर हरियाणा राज्य सरकार की ओर से शुरू की जाने वाली नई नई योजनाओँ की जानकरी आसान भाषा में सबसे पहले देने की पूरी कोशिश करते हैं। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी के बारे में जानकारी लेकर आये है। उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में दी जाने वाली जानकारी पसंद आएगी।

तो आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए शुरू करते है। दोस्तो जैसा कि आप जानते हैं कि खसरा खतौनी हमारे लिए बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। भूलेख खसरा खतौनी में जमीन से जुड़ी सारी जानकरी दी होती है। इस दस्तावेज को लेने के लिए हरियाणा राज्य के नागरिको को पटवारी के पास जाना होता है। जिस कारण राज्य के लोगों को काफी परेशानी होती है।

इस लिए हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के सभी नागरिकों के हितों को ध्यान में रख कर भूलेख हरियाणा ऑनलाइन पोर्टल को लांच कर दिया है। इस पोर्टल की सहायता से राज्य के सभी नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन देख सकते हैं। जिससे अब उन्हें अपनी जमीन कि जानकारी लेने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

 हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन योजना क्या है-

पहले के समय मे हरियाणा राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारी के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे जिस कारण राज्य के लोगों की काफी समस्याओं का सामना करना होता था। और उनके समय की भी बर्बादी होती थी। लेकिन अब राज्य के लोगो को कही जाने की जरूरत नही होगी।

आपको जानकर बहुत खुशी होगी कि हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के नागरिको के लिए हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल में राज्य के इछुक लोग अपनी जमीन का पूरा विवरण ऑनलाइन घर बैठे अपने लैपटॉप या मोबाइल फोन में आसानी से देख सकते हैं।

इस पोर्टल के लांच होने से राज्य के लोगो को अपनी भूमि का विवरण लेने के लिए पटवारी के ऑफिस के चक्कर नही काटने होंगे। क्योंकि अब वह अपनी जमीन का पूरा विवरण ऑनलाइन देख और डाउनलोड करके प्रिन्ट आउट भी निकल सकता है। अगर आप भी अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आपके लिए विस्तार से पूरी जानकारी देने जा रहे है जिसकी मदद से आप घर बैठे अपनी जमीन का रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं।

[फॉर्म]हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना ऑनलाइन आवेदन|Haryana Berojgari Bhatta Yojana 2020 In Hindi

 हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी के लाभ-

  • इस ऑनलाइन पोर्टल का लाभ राज्य के सभी नागिकों को दिया जाएगा।
  • इसकी मदद से आप किसी भी बैंक से आसानी से लोन ले सकते हैं।
  • इस सेवा के शुरू होने के बाद राज्य की लोगो को पटवारी के दफ्तर के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे।
  • हरियाणा सरकार द्वारा लांच इस पोर्टल के मदद से कालाबाजारी को कम करने में मदद मिलेगी।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल पर आप अपना जमाबंदी नम्बर डालकर अपनी जमीन का नक्शा घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे।

 हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी क्या है-

जमाबंदी राज्य सरकार के द्वारा दिया जाने वाला एक सरकारी दस्तावेज है जमाबंदी में जमीन के मालिकों अधिकारों, टू डेटा ऑफ लैंड से जानकारी होती हैं।

यदि बात करे खसरा की तो इसमें निजी क्षेत्र का पटवारी खेती की कटाई के समय भूमि का निरीक्षण करता है। खसरा में फसल, मिट्टी के वर्गीकरण, तथा खेती करने वाले व्यक्तियों की जानकारी दी होती है।

 हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन योजना के उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य के नागरिकों के समय की बचत करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा की शुरुआत की है जिसकी मदद से राज्य के लोग अपनी जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को आसानी से देख सकते हैं। जिससे उन्हें पटवारी के ऑफिस के बार बार चक्कर नही लगाने होंगे।

 हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे

हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी  के तहत अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन देखने के लिए हम आपको नीचे कुछ स्टेप्स देने जा रहे है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी भूमि की जानकरी देने जा रहे हैं।

Step1. सबसे पहले आपको हरियाणा सरकार द्वारा लांच किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। ऑनलाइन पोर्टल पर पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Haryana Bhulekh  khasra khatauni 2020 In Hindi

Step2. इसके बाद आपके सामने हरियाणा राज्य की ऑफशियल वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।

Step3. इस होम पेज में आपको अपने जिले का नाम चुनकर उसपर क्लिक कर देना है।

Step4. जिले का नाम चुनने के बाद आपको अपनी निजी तहसील को चुना होगा। उसके बाद आपको अपने गाँव को भरना है

Step5. सभी जानकारी सही से भरने के बाद आपको सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step6. इसके बाद आपके सामने आपके गाँव के सभी लोगो के नाम की लिस्ट खुल जाएगी। जिसमे आपको अपना नाम खोजना है। और उसपर क्लिक कर देना है।

Step7. अब आपके सामने आपके आपकी जमीन की खसरा खतौनी नकल की सारी जानकारी खुल जाएगी। अगर आप चाहे तो इसे डाऊनलोड करके प्रिंट आउट भी निकल सकते है।

दोस्तो आज की हमारी पोस्ट कैसी लगी में आप लोगो से उम्मीद करता हूँ। की आपके लिए हमारी पोस्ट हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे-Haryana Bhulekh  khasra khatauni 2020 In Hindi जानकारी पूरी तरह समझ मे आ गई होगी। यदि आपके लिए किसी प्रकार की प्रोब्लेम्स हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स कंमेंट कर के जरूर पूछे हम आपकी पूरी तरह से मदद करेंगे। यह पोस्ट की जानकारी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को facebook ,whatsapp par ज़रूर शेयर करें ताकि आपके दोस्त और रिश्तेदार भी इस हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे-Haryana Bhulekh  khasra khatauni 2020 In Hindi का लाभ उठा सके ।।धन्यवाद।।

Leave a Comment