Edistrict up portal kya hai? Edistrict up पोर्टल ऑनलाइन लाभ कैसे उठाएं।

Edistrict up portal kya hai: लगभग सभी प्रकार के सरकारी कामों को और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु इनसे जुड़े हुए कामों को ऑनलाइन रूप प्रदान कर दिया गया है और सब कुछ डिजिटलीकरण के जरिए किए जा रहे हैं।

सब कुछ ऑनलाइन हो जाने की वजह से नागरिकों को और दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों को काफी ज्यादा सरलता हो गई है और इससे उन लोगों का अतिरिक्त समय बचता है और उस समय में वे अपने कुछ अन्य कार्य भी कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल का प्रारंभ किया है और इस पोर्टल के जरिए प्रदेश के नागरिकों को सभी प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त होगी।

आज के इस लेख में हम आप सभी लोगों को ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल क्या है? और ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल में कैसे रजिस्टर्ड करें? एवं ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल की सेवाएं कैसे प्राप्त करें?, इस विषय पर विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

अनुक्रम दिखाएँ

ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां (edistrict up portal overview in Hindi overview)

पोर्टल का नामई-डिस्ट्रिक्ट यूपी
शुरू किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
राज्यउत्तर प्रदेश
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से सरकारी सेवाएँ प्रदान करना
सेवाएँपत्र आवेदन, शिकायत दर्ज, पेंशन, खतौनी, राजस्व, जन वितरण प्रणाली, आदि
लाभार्थीराज्य के निवासी
अधिकारिक वेबसाइटhttps://edistrict.up.gov.in/edistrictup/
edistrict up portal in hindi

उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल क्या है? ( Edistrict up portal kya hai )

Edistrict up portal kya hai? Edistrict up पोर्टल ऑनलाइन लाभ कैसे उठाएं।
edistrict up portal overview in Hindi overview

Edistrict up portal kya hai : उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने अपने प्रदेश के नागरिकों के हित के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का प्रारंभ किया है और इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे अलग-अलग विभागों की सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना आसानी से आवेदन दे सकता है।

आप इस पोर्टल का इस्तेमाल करके सभी सेवाओं की आवेदन स्थिति देख सकते हैं और उस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए भी अपना आवेदन दे सकते हैं। इस पोर्टल को ई-गवर्नेंस योजना के अंतर्गत चलने वाले स्टेट मिशन मोड परियोजना के अंतर्गत लांच किया गया है।

आप अलग-अलग विभागों की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करके और उस में आवेदन करके उसका लाभ उठा सकते हैं और यह सब कुछ इस पोर्टल के जरिए संभव है।

यूपी e-district पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ( up edistrict portal objective)

इस पोर्टल के लांच होने से पहले उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अलग-अलग विभाग की सेवाओं का लाभ या उससे जुड़े हुए कार्यों को करवाने हेतु बार बार उन दफ्तरों में चक्कर काटने होते थे, जिनमें उन्हें कार्य करवाने की आवश्यकता होती थी।

ऐसे में उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने अपने प्रदेश के नागरिकों की समस्या को समझा और सभी अलग-अलग विभागों से जुड़ी हुई सेवाओं और कार्यों का लाभ एक स्थान पर लोगों को मिल सके इसके लिए इस पोर्टल का निर्माण करवाया।

लाभकारी पोर्टल के लांच हो जाने की वजह से अब उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अपने काम को करवाने के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे और ना ही भ्रष्टाचार जैसे कार्यों को भी इसके लॉन्च हो जाने से बढ़ावा मिल सकेगा।

कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार अपने नागरिकों के हित के लिए हर वह कार्य कर रही है, जो जरूरी है और नागरिकों के हित में है।

ईडिस्टिक यूपी पोर्टल पर मिलने वाली सेवाओं की सूची?(edistrict up portal service list 2021 in Hindi)

यूपी e-district पोर्टल पर मिलने वाली सेवाओं की जानकारी?: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए नागरिकों के हित के लिए इस पोर्टल पर कई सारी सेवाएं अलग-अलग विभागों की उपलब्ध करवाई गई है और आप उन सभी सेवाओं को घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

आइए जानते हैं, कि ईडिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल पर आपको कौन-कौन से अलग-अलग विभागों की सेवाएं मिलेंगी, जिसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

नगरीय विकास विभाग/ पंचायती राज विभाग की सेवाएं:

राजस्व विभाग की सेवाएं:

  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • राजस्व वाद न्यायालय आदेश देखें
  • खतौनी की नकल
  • दैनिक राजस्व वाद तालिका
  • राजस्व वाद विवरण

गृह विभाग की सेवाएं:

  • लोक संबोधन प्रणाली /लाउडस्पीकर /ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति

प्रशिक्षण और रोजगार विभाग की सेवाएं:

  • रोजगार पंजीकरण के लिए आवेदन
  • रोजगार पंजीकरण के नवीनीकरण हेतु आवेदन

राशन कार्ड संबंधित सभी सेवाएं:

  • नए राशन कार्ड के लिए आवेदन हेतु
  • राशन कार्ड में संशोधन हेतु
  • राशन कार्ड में समर्पण हेतु आवेदन
  • समाज कल्याण विभाग की सेवाएं:
  • विधवा पेंशन
  • दंपत्ति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजनाएं
  • विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटियों की विवाह के लिए अनुदान योजना
  • दहेज उत्पीड़न में महिलाओं को कानूनी सहायता
  • पति के मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला को आर्थिक सहायता के लिए पेंशन योजनाएं
  • दहेज योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की सेवाएं

दिव्यांग कल्याण विभाग की सेवाएं:

  • दिव्यांग पेंशन योजना
  • दिव्यांग व्यक्ति के विवाह हेतु अनुदान योजना
  • दिव्यांग व्यक्ति की सहायता और उपकरण हेतु सेवाएं
  • दिव्यांग व्यक्ति द्वारा ऋण लेने के लिए योजनाएं

पुलिस विभाग की सेवाएं:

  • शिकायत हेतु पंजीकरण की सेवाएं
  • एफ आई आर की स्थिति देखने की सेवाएं
  • किरायेदार सत्यापन हेतु सेवाएं
  • घरेलू नौकर एवं कर्मचारी सत्यापन हेतु अनुरोध
  • कर्मचारी सत्यापन हेतु अनुरोध
  • ई- एफ आई आर
  • चरित्र प्रमाण पत्र हेतु अनुरोध

अन्य राजकीय सेवाएं:

  • जनसुनवाई
  • मनोरंजन कर
  • धर्मार्थ
  • कृषि विभाग उत्तर प्रदेश

यूपी e-district पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक चीजें? (What is required for edistrict up portal in Hindi 2021)

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की इस लाभकारी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना चाहते हैं, तो आपको केवल मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य पहचान संबंधित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी और इससे ज्यादा आपको कुछ भी नहीं चाहिए।

उत्तर प्रदेश ई-डिस्टिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? ( How to register edistrict up portal online in Hindi 2021)

Edistrict up portal per online registration kaise karen 2021 : अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक है और आप उत्तर प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको सर्वप्रथम इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

अपना सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का ऑनलाइन लाभ घर बैठे उठा सकते हैं।

तो चलिए अब हम आगे आप सभी लोगों को इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक से बताते हैं और इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।

Edistrict up portal kya hai? Edistrict up पोर्टल ऑनलाइन लाभ कैसे उठाएं।
Edistrict up portal kya hai? Edistrict up पोर्टल ऑनलाइन लाभ कैसे उठाएं। 5

Step 1. पोर्टल पर अपना सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने हेतु आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ पर जाना है और फिर वेबसाइट के होम पेज को ओपन कर लेना है।


Step 2. अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको “सिटिजन लॉगइन (e-sathi)” नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस पर क्लिक करना होगा।

Step 3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और यहां पर आपको “नवीन उपयोगकर्ता” पंजीकरण नामक विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 4. अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा और यहां पर आपको अपने से जुड़ी हुई कुछ पूछे जा रही महत्वपूर्ण जानकारियों को बड़े ही ध्यान पूर्वक से एक-एक करके भरना है।

Step 5. अब अंतिम में आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को दर्ज करना है और फिर “सुरक्षित करें” नामक विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Step 6. इस प्रकार से आप का पंजीकरण पूर्ण हो जाता है और फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है और इस ओटीपी के जरिए आपको अपना पहला पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है। पोर्टल पर लॉगिन हो जाने के पश्चात आपको तुरंत अपने पासवर्ड को चेंज कर लेना है।

UP Free Cycle Sahayata Yojana me Registration kaise karen?

edistrict up मोबाइल एप क्या है और इसे कैसे डाउनलोड करें? ( What is e-district up mobile app and how to download a district mobile app 2021 in Hindi)

Up edistrict mobile app kya hai: उत्तर प्रदेश e-district पोर्टल के मोबाइल ऐप को e-sathi यूपी एप्लीकेशन का नाम दिया गया है। जो सुविधाएं आपको पोर्टल पर मिलती है, वह सभी सुविधाएं आपको e-sathi मोबाइल एप पर मिलेगी।

अगर आप पोर्टल का इस्तेमाल ना करके मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम e-sathi मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा और इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

Step 1. सबसे पहले आपको गूगल के प्ले स्टोर में जाना है और उसके सर्च बॉक्स को ओपन कर लेना है।

Step 2. सर्च बॉक्स में आपको e-sathi लिखकर सर्च कर देना है।

Step 3. अब एप्लीकेशन आपके सामने खुलकर आ जाएगा और इस एप्लीकेशन पर आपको क्लिक करना होगा।

Step 4. अब यहां पर आपको इंस्टॉल का विकल्प दिखाई देगा और इस विकल्प पर क्लिक करके एप्लीकेशन को अपने फोन में आप इंस्टॉल कर सकते हैं।

ई डिस्टिक यूपी पोर्टल पर सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( How to get governmental service from edistrict up portal in Hindi)

आपने अब तक तो आसानी से समझ लिया कि e-district पोर्टल पर बिना पंजीकरण किए हम किसी भी सेवा का लाभ नहीं ले सकते हैं। अब चलिए समझते हैं, कि अगर हमें किसी भी सर्विस का अगर लाभ लेना है, तो उसके लिए हमें क्या करना होगा?। इसके लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।

Step 1. सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश के ई डिस्टिक यूपी पोर्टल पर चले जाना है।

Step 2. अब आपको आधिकारिक पोर्टल पर सिटीजन के रूप में अपना लॉगिन कंप्लीट कर लेना है।

Step 3. आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन हो जाने के पश्चात आपका वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन भरे” नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 4. अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करने के पश्चात आपको “आवेदन भरे” नामक विकल्प दिखाई देगा और कोई विकल्प कर देना हैं।

Step 5. अब यहां पर आपको कई सारी सेवाएं आवश्यकता के अनुसार सेवा लेने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर सेवा चुने नामक विकल्प दिखाई देगा और आपको इसी विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Step 6. अगर आपको प्रदान की जाने वाली सेवाओं में से निवास प्रमाण पत्र बनवाना है, तो आपको उसी विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Step 7. बहादुर निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके सामने उसका आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

Step 8. अब आवेदन फॉर्म में पूरी जा रही जानकारियों को ध्यान पूर्वक से एक-एक करके भरना है और इसके साथ ही मांगे जा रहे आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके पोर्टल पर अपडेट कर देना है।

Step 9. अब आपको आवेदन फॉर्म भरने के बाद “दर्ज करें” नामक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Step 10. इतना करने के बाद आप को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना है और अंतिम में आपको उसकी पावती तुरंत प्राप्त हो जाती है, तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसे प्रिंट आउट करवा सकते हैं।

Step 11. इस प्रकार से आप ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अपना सरलता पूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

E-district पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन कैसे चेक करें? Edistrict up check application status on edistrict portal up in Hindi 2021)

आवेदन की स्थिति e-district पोर्टल पर कैसे देखें?: अगर आपने पोर्टल का इस्तेमाल करके किसी भी सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए उसका ऑनलाइन आवेदन कर दिया है और अब आप जानना चाहते हैं, कि आपके आवेदन की स्थिति वर्तमान में क्या है?, तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करना होगा।

Edistrict up check application status on edistrict portal up in Hindi
Edistrict up check application status on edistrict portal up in Hindi

Step 1. आपको सर्वप्रथम पोर्टल पर चले जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

Step 2. अब पोर्टल पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लोगिन करने के बाद आपको यहां पर होम पेज पर “आवेदन की स्थिति” नामक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस पर क्लिक करना होगा।

Step 3. अब आपके सामने तुरंत ही एक पॉपअप आ जाएगा और यहां पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।

Step 4. इतनी प्रक्रिया को पूरा कर लेने के बाद आपको सर्च वाले आइकन पर क्लिक कर देना है।

Step 5. इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपकी आवेदन की स्थिति दिखाई देने लगेगी।

दस्तावेज बनवाने के लिए सेवा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की प्रक्रिया? ( How to complete service payment on edistrict up portal in Hindi)

सेवा शुल्क भुगतान करने की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है?: दोस्तों पोर्टल पर से किसी भी सर्विस के लिए आवेदन करने के बाद आपको उसके निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है और तब जाकर आप उस सर्विस को कंपलीटली ले पाते हैं। अब आइए आगे चलते हैं और जानते हैं, कि आप कैसे दस्तावेज को बनवाने के बाद उसका सेवा शुल्क चुका सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।

Step 1. सर्वप्रथम आपको पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

Step 2. अब आपको आधिकारिक वेबसाइट पर अपना सफलतापूर्वक लॉगिन कर लेना है।

Step 3. अब आधिकारिक पेज पर आपको “सेवा शुल्क भुगतान” नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको तुरंत इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Step 4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और यहां पर आपने जिस सेवा को लिया है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर खाली बॉक्स में दर्ज करें।

Step 5. अब इतना करने के बाद आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Step 6. अब आपके सामने निर्धारित शुल्क आ जाएगा और फिर आपको कई तरह पेमेंट विकल्प भी मिलेगा और आप सुविधा अनुसार किसी भी पेमेंट विकल्प के जरिए अपने शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

10th aur 12th ki duplicate mark sheet Kaise download Karen.

उत्तर प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल पर शुल्क भुगतान करने के बाद उसकी पावती कैसे लें? ( How to get online payment received on up edistrict portal in Hindi)

सुविधा शुल्क का पावती पत्र कैसे प्रिंट करवाएं? : अगर आप पोर्टल पर जाकर किसी सेवा को ऑनलाइन आवेदन करके ले चुके हैं, परंतु आपने आवेदन करने के बाद और संपूर्ण प्रक्रिया को पूरा करने के बाद पावती पत्र नहीं लिया है, तो कोई बात नहीं आप नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके अपना पावती पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Step 1. पोर्टल पर जाने के बाद आपको इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

Step 2. अब आपको पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन के जरिए अपना लॉगिन कर लेना है।

Step 3. पोर्टल पर लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा और यहां पर आपको होम पेज पर ही “रसीद की प्रतिलिपि” नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 4. इतनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप तुरंत ही एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे और यहां पर आपको अपने आवेदन पत्र की संख्या को दर्ज करना होगा, जिसका आप पावती पत्र आप प्राप्त करना चाहते हैं।

Step 5. आप “सुरक्षित करें” नामक एक विकल्प पर आपको क्लिक कर देना है और इसके बाद आपका पावती पत्र आपके सामने दिखाई देगा।

Step 6. अब इसे आप चाहे तो डाउनलोड करें या फिर इसका प्रिंट आउट निकलवा कर रख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश e-district पोर्टल पर प्रमाण पत्र का सत्यापन आनलाइन कैसे करें? (How to verify certificate on edistrict up in Hindi 2021)

E-district portal up per certificate verification kaise karen: अगर आपने किसी भी प्रकार का ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन चाहे जो सर्टिफिकेट बनवाया है और उसे आप वेरीफाई करना चाहते हैं, कि यह प्रमाण पत्र सही है या फिर जाली प्रमाण पत्र हमें जारी किया गया है। लगभग सभी प्रकार के प्रमाण पत्र को उत्तर प्रदेश ईडिस्टिक पोर्टल पर ऑनलाइन वेरीफाई कर सकते हैं और इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है, जो स्टेप बाय स्टेप विस्तार पूर्वक से बताई गई है।

How to verify certificate on edistrict up in Hindi
How to verify certificate on edistrict up in Hindi

Step 1. सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

Step 2. अब आपको पोर्टल के होम पेज पर ही “प्रमाण पत्र का सत्यापन” नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Step 3. अब आपके स्क्रीन पर एक पॉपअप आ जाएगा और यहां पर आपको अपना “एप्लिकेशन नंबर एवं सर्टिफिकेट आईडी” दर्ज करना होगा।

Step 4. इतना करने के बाद आपको “सर्च” के आइकन पर क्लिक कर देना है।

Step 5. अब आपके स्क्रीन के सामने सर्टिफिकेट से जुड़ी हुई डिटेल दिखाई देने लगेगी और यदि आप का सर्टिफिकेट डुप्लीकेट होगा, तो उसकी डिटेल आपकी स्क्रीन पर नहीं दिखाई देगी।

Step 6. इस प्रकार से आप अपने सर्टिफिकेट का बड़ी ही आसानी से सत्यापन कर सकते हैं।

Up Ration Card Online Kaise Banwaye 2021 Latest Update

उत्तर प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल के बेनिफिट 2021? (Up edistrict portal benefit in Hindi 2021)

  • इस निशुल्क पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य का प्रत्येक नागरिक उठा सकता है।
  • इस पोर्टल का इस्तेमाल करके लाभार्थी अलग-अलग विभागों की सेवाएं लेने के लिए अपना घर बैठे आवेदन कर सकता है।
  • इसका इस्तेमाल करके आप आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और भी कई सारे महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट का बनवा सकते हैं और यह सब कुछ आप ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • इस सरकारी सुविधा का लाभ और 24 घंटे और 7 दिन ले सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस सेवा का सबसे ज्यादा फायदा अपने जीवन में हमेशा व्यस्त रहने वाले लोगों को होगा और वह अपने सभी जरूरी कार्यों को ऑनलाइन ही घर बैठे प्राप्त कर पाएंगे।
  • इस पोर्टल के लांच होने से पहले किसी भी प्रकार के सर्टिफिकेट को बनवाने हेतु उम्मीदवार को अपने नजदीकी तहसील पर जाना पड़ता था और उसे काम होने तक बार-बार इसका चक्कर लगाना पड़ता था। परंतु इस पोर्टल के आ जाने से ऐसे लोगों के लिए काफी सुविधाएं हो गई है।

FAQ edistrict up portal related:

Q: ईडिस्टिक यूपी पोर्टल का लाभ कौन कौन उठा सकता है?

ANS :- उत्तर प्रदेश राज्य का प्रत्येक नागरिक।

Q : ईडिस्टिक यूपी पोर्टल क्या सेवाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करना होगा?

ANS :- जी हां बिल्कुल।

Q: ईडिस्टिक यूपी पोर्टल पर आखिर रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

ANS :- इस विषय पर लेख में दी गई जानकारी को पढ़ें।

Q : ईडिस्टिक यूपी पोर्टल पर हम कौन-कौन सी सेवाएं लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?

ANS :- सभी अलग-अलग विभागों की सेवाएं लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q : किसी भी सेवा का लाभ लेने के लिए हम ईडिस्टिक यूपी पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ANS :- इसके लिए लेख को शुरू से अंत तक पढ़े।

निष्कर्ष :-

आज के इस लेख में हमने आप सभी लोगों को ई डिस्टिक यू पी पोर्टल (edistrict up portal kya hai) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है और साथ ही इस पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी और इसे कैसे लें इस विषय पर भी आपको एक विस्तृत जानकारी दी है। हमें उम्मीद है,कि हमारे द्वारा प्रस्तुत किया गया यह लेख आपके लिए काफी सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Comment