cvv kya hota hai – सीवीवी कोड क्या होता है?

cvv kya hota hai – आज के समय में हर व्यक्ति के पास Debit/ATM Card आदि उपलब्ध है और उसका प्रयोग करके ऑनलाइन बैंकिंग की सेवा का लाभ लें रहे है। लेकिन अक्सर ऑनलाइन पेमेंट के समय या फिर किसी ऑनलाइन बैंकिंग के किसी एप्लीकेशन जैसे- Phone Pe, Gogle Pay आदि में अपने एकाउंट को ऐड करने के लिए CVV कोड की आवश्यता है।

लेकिन इसके बारे में अभी भी बहुत से Debit Card Users को जानकारी नहीं है, जिस कारण वे एटीएम कार्ड को ऑनलाइन तरीके से उपयोग करने में असमर्थ है। यदि आप भी उन्हीं Debit Cards Users में से एक है। तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत जानकारी पूर्ण साबित होगा।

 क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में सीवीवी कोड से जुड़े जरूरी महत्वपूर्ण बिंन्दुओं जैसे – सीवीवी कोड क्या होता है, सीवीवी कोड के उपयोग, CVV की फुल फॉर्म आदि पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसलिए आर्टिकल में अंत तक हमारे साथ बने रहें। तो चलिए शुरू करते है – 

सीवीवी कोड क्या होता है? cvv kya hota hai

किसी भी बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर बैंक द्वारा एकाउंट और कार्ड की सुरक्षा के लिए बहुत से कोड दर्ज किए जाते है,

 जिनकी आवश्यकता हमें कार्ड द्वारा पेमेंट करने में होती है, जिनमें से CVV Code भी है, जो डेबिट/एटीएम कार्ड पर दर्ज होता है और 3 से 4 अंको का होता है, जिसकी आवश्यता आपको किसी ऑनलाइन पेमेंट को करते समय या किसी Online Payment Application जैसे – Phone Pe, Google Pay, Paytm आदि में Login करने में होती है।

 जिसका उद्देश्य बैंक खाते की सुरक्षा को बनाये रखना और इस बात का सत्यापन करना होता है कि कार्ड का उपयोग उसके मालिक की इच्छानुसार किया जा रहा है। इसके अलावा आइये CVV से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंन्दुओं के बारे में जानते है –

CVV Code की फुलफॉर्म

सीवीवी की फुल्लफॉर्म “Card Verification Value” होती है या फिर हिंदी में कहें तो सीवीवी की फुल्लफॉर्म “कार्ड सत्यापन कोड” होती है।

सीवीवी कोड का इतिहास 

CVV को का जनक Michael Stone को माना जाता है, इनके द्वारा ही सर्वप्रथम 1995 में CVV Code को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया था और कांसेप्ट यूके एसोसिएशन द्वारा इसे प्रथम बार प्रयोग में लाया गया था। जिसके बाद वर्ष 1999 में अमेरिकन एक्सप्रेस ने इसे उपयोग में लिया। इसके अलावा आपको बता दें कि 2016 में एक नयी ई कॉमर्स मोशन कोर्ट ने बताया कि इस तीन आंकिये कोड को हर घंटे बदलना चाहिए। जिससे सुरक्षा और बढ़ेगी। लेकिन अभी ये संभव नहीं हो सका।

कार्ड पर सीवीवी कोड स्थित होता है?

cvv kya hota hai ये अब तक आप अच्छी प्रकार जाना चुके होंगे। लेकिन क्या आप जानते है कि CVV Code कहाँ होता है, अगर नहीं! तो आपको बता दें कि CVV Code वीसा, मास्टर कार्ड में पीछे की तरफ होता है जो तीन अंको का होता है, इसके अलावा अमेरिकन एक्सप्रेस में सीवीवी कोड 4 अंको का होता है, जो कि आगे की तरफ दर्ज होता है।

सीवीवी कोड की आवश्यकता क्यों और कहां – कहां होती है?

आइये आपकी बेहतर जानकारी के लिए जानते कि CVV Code की आवश्यकता कहाँ – कहाँ और क्यों होती है। जो कि निम्न प्रकार है – 

  • CVV Code Security Reasons के लिए लंच किया गया था, जो कि पुष्टि करता है कि कार्ड का उपयोग उसकी मालिक की मर्जी के अनुसार किया जा रहा है।
  • किसी ई कॉमर्स वेबसाइट और ऑनलाइन वेबसाइट पर डेबिट कार्ड के द्वारा ट्रांजेक्शन करने के लिए CVV Code की आवश्यकता होती है।
  • अगर आप किसी भी ऑनलाइन पेमेंट एप्प जैसे – फ़ोन पे, गूगल पे, फ्री रिचार्ज, पेटीएम आदि में एकाउंट को Add करते है तो भी CVV Code की आवश्यकता होती है। 

CVV और CVC में अंतर 

वैसे तो सामान्य तौर पर CVV और CVC में विशेष अंतर नहीं होता है क्योंकि दोनों का उपयोग ट्रांजेक्शन के समय बैंक सुरक्षा को बनाये रखने के लिए किया जाता है, लेकिन “CVC” का मतलब Card Validation Code होता है, जिसका उपयोग मास्टर कार्ड द्वारा किया जाता है और “CVV” का मतलब Card Verification Value होता है, जिसका इस्तेमाल वीसा कार्ड द्वारा किया जाता है।

cvv kya hota hai से जरूरी सवाल और उनके जबाब – 

CVV Code क्या होता है?

सीवीवी कोड एक तीन अंकीय कोड होता है, जो कि कार्ड पर लिखित रूप पीछे की तरफ दर्ज होता है।

क्या सीवीसी कोड को बदला जा सकता है?

जी नहीं! आप CVV Code को नहीं बदल सकते है, क्योंकि ये डेबिट/एटीएम कार्ड पर स्थायी रूप से दर्ज होता है औऱ ये केवल नए कार्ड को जारी करवाने पर ही बदला जा सकता है।

क्या CVV Code तीन अंको का ही होता है?

जी नहीं! CVV कोड चार अंको का भी होता है,क्योंकि अमेरिकन एक्सप्रेस पर होता है।

क्या क्रेडिट कार्ड पर भी CVV Code दर्ज होता है?

जी हां! Credit Card पर भी CVV Code दर्ज होता है।

CVV की Full Form क्या होती है?

CVV की Full form “Card Verification Value” होती है।

निष्कर्ष –

आज आपने इस आर्टिकल में cvv kya hota hai के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जाना। उम्मीद करते है कि इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा और ये जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबितहुयी होगी।इसके अलावा अगर आप सीवीवी कोड के बारे में आप अन्य कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Comment