Computer basic knowledge in hindi | कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान।

Computer basic knowledge in hindi : कंप्यूटर सीखना और कंप्यूटर के बारे में जानकारी लेना, आज के समय में सबसे ज्यादा जरुरी हो गया हैं। कंप्यूटर को किसी भी स्तर पर सीखने से पहले हमे इस बात की जानकारी लेना जरुरी हैं की आखिर कंप्यूटर क्या हैं और यह कैसे काम करता हैं। 

क्या आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हैं ? क्या आप कंप्यूटर के बारे में जानते हैं ? नही, चलिए समझते हैं इस पूरी जानकारी को आसान भाषा में लिखे हमारे इस लेख के माध्यम से। इस लेख में आपको यह भी बताया जाएगा की कंप्यूटर को आप आसान भाषा में कैसे सिख सकते हैं। पिछले लेख में हमने uses of computer in hindi के बारे में बताया था उसे भी पड़े

कंप्यूटर क्या हैं ? – Computer basic knowledge in hindi

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं। यह एक मानव निर्मित मशीन हैं जो केवल मानव के इनपुट पर काम करती हैं और उसकी डिटेल की जानकारी आउटपुट के तौर पर देती हैं। कंप्यूटर को हम एक मशीन के रूप में ही जानते हैं और यह भी जानते हैं की यह केवल हमारे इनपुट के आधार पर काम करती हैं परन्तु इसके और भी कई काम हैं और फायदे हैं जो कंप्यूटर को ख़ास हो हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बनाते हैं। 

कंप्यूटर किस तरह काम करता है ? 

कंप्यूटर किस तरह से काम करता हैं इस बारे में जानने से पहले हम कुछ ऐसे तरीकों और टर्म्स के के बारे में जानते हैं जो कंप्यूटर के प्रोसेस में आम हैं। इन प्रोसेस में input, process & output हैं। कंप्यूटर में किसी भी प्रोसेस को फॉलो करने के लिए इन तीनो चरणों से गुजरना होता हैं। 

कंप्यूटर को किसी भी प्रोग्राम को एक्सीक्यूट करने के लिए इन तीनों प्रोसेस से गुजरना होता हैं। चलिए समझते हैं एक उदाहरण के साथ की यह तीनो स्टेप्स कैसे काम करते हैं। 

इसको समझना हमारे लिए इसलिए जरुरी हैं क्योंकि कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान के लिए जरुरी हैं। कंप्यूटर के लिए यह तीनों स्टेप्स जरुरी हैं जो इस प्रकार हैं – 

Input – कंप्यूटर में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भाग हैं input, यह तब इस्तेमाल किया जाता हैं जब कंप्यूटर में किसी डाटा को enter किया जाता हैं। कंप्यूटर में किसी भी डाटा को enter करने के लिए इनपुट डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता हैं जैसे Keyboard, mouse, inkjet इतियादी। कीबोर्ड का इस्तेमाल कंप्यूटर में किसी भी कुंजी की enter करने के लिए किया जाता हैं वही माउस का इस्तेमाल का इस्तेमाल किसी भी प्रोग्राम को ओपन, ऑपरेट और बंद करने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। 

Process – कंप्यूटर में किसी भी डाटा को enter करने के बाद कंप्यूटर के प्रोग्राम उसे प्रोसेस करते हैं। कंप्यूटर डाटा को प्रोसेस करने के लिए कंप्यूटर में कई तरह से प्रोसेस लगे होते हैं जैसे प्रोसेसर और कंप्यूटर की मेमोरी इतियादी। यह कंप्यूटर में enter किये डाटा को प्रोसेस करने के बाद उसे आउटपुट के लिए तैयार करता हैं। 

Output – कंप्यूटर में इनपुट किये गये डाटा को प्रोसेस करने के बाद उन डाटा को आउटपुट के लिए तैयार किया जाता हैं। कंप्रयूटर में enter किये गये डाटा को आउटपुट पर दिखाने के लिए आउटपुट डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता हैं जैसे मोनिटर। इसके अलावा कंप्यूटर में से किसी भी डाटा का प्रिंट लेने के लिए 

कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान को समझने से पहले इन सभी प्रोसेस को समझना भी जरुरी हैं। चलिए अब यह समझते हैं कंप्यूटर के वे कौनसे बेसिक सॉफ्टवेर हैं जिनको आपको सीखना जरुरी हैं अगर आप कंप्यूटर की बेसिक जानकारी सिख रहे हैं तो।

कंप्यूटर के बेसिक सॉफ्टवेर 

कंप्यूटर को शुरुआती दौर में सीखने के बाद आपको किन सॉफ्टवेर को सीखना होता हैं। यह सभी सॉफ्टवेर के बारे में सीखना बेहद ही जरुरी होता हैं शुरुआत दौर में, यह निम्न हैं – 

Notepad : कंप्यूटर की शुरुआत में सीखने के लिए सबसे अच्छा सॉफ्टवेर हैं वो हैं नोटपैड। इसमें आप शुरुआत में टाइपिंग सिख सकते हैं। इसके बाद आपको इसमें अलग – अलग लैंग्वेज में लिखने के बारे में सीखते हैं। इसके बाद इसमें कुछ सामान्य आप्शन हैं जिसको आप समझते हैं जैसे फाइल को सेव करना, फाइल बनाना  इतियादी। 

Wordpad : नोटपैड के बाद अगर किसी सॉफ्टवेर की बात आती हैं तो यह एक और एडवांस सॉफ्टवेर हैं जो वर्डपैड के नाम से जाना जाता हैं। इसमें आपको काफी एडवांस आप्शन दिखने को मिलते हैं जैसे फाइल और फोर्मेटिंग इतियादी। 

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस : बेसिक कंप्यूटर सीखने के बाद जरूरत होती हैं कुछ एडवांस सीखने की। इसमें आपको काफी कुछ नई चीज़े सीखने को मिलती हैं। इतना ही नही इसमें कई अलग – अलग सॉफ्टवेर के माध्यम से आप अपने काम को और भी आसान बना सकते हैं। इसमें आपको माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और माइक्रोसॉफ्ट excel के बारे मी भी सीखना पड़ता हैं जिसके माध्यम से आप आसानी से किसी भी प्रकार के बिल बना सकते हैं। 

बेसिक कंप्यूटर सीखने के लिए इन तीनो चीजों को और इन तीनो सॉफ्टवेर के बारे में सीखना भी जरुरी हैं। कंप्यूटर में यह सबसे बेसिक है। 

कंप्यूटर में इस्तेमाल की जाने वाली फुल शोर्ट कट की – Computer basic knowledge in hindi

कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाली कुछ शोर्टकट की के बारे में भी आपको जानना जरुरी हो जाता हैं तब आप कंप्यूटर के बेसिक के बारे में सीख रहे होते हैं। यह कुछ जरुरी शोर्टकट की जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए। 

  • CTRL+A = Select All
  • CTRL+C = Copy
  • CTRL+X = Cut
  • CTRL+V = Paste
  • CTRL+Z = Undo
  • CTRL+B = Bold
  • CTRL+U = Underline
  • CTRL+I = Italic
  • F1 = Help
  • F2 = Rename selected object
  • F3 = Find all files
  • F4 = Opens file list drop-down in dialogs
  • F5 = Refresh current window
  • F6 = Shifts focus in Windows Explorer
  • F10 = Activates menu bar options
  • ALT+TAB = Cycles between open applications
  • ALT+F4 = Quit program, close current window
  • ALT+F6 = Switch between current program windows
  • ALT+ENTER = Opens properties dialog
  • ALT+SPACE = System menu for current window
  • BACKSPACE = Switch to parent folder
  • CTRL+ESC = Opens Start menu
  • CTRL+ALT+DEL = Opens task manager, reboots the computer
  • CTRL+TAB = Move through property tabs
  • CTRL+SHIFT+DRAG = Create shortcut (also right-click, drag)
  • CTRL+DRAG = Copy File
  • ESC = Cancel last function

कंप्यूटर की विशेषताएँ – Computer basic knowledge in hindi

कंप्यूटर की कुछ ख़ास विशेषता जो की कंप्यूटर को विशेष बनाते हैं। ऐसे में अगर आप कंप्यूटर की इन विषशताओं के बारे में जान लेते हैं तो यह आपके बेसिक ज्ञान को और भी उच्च स्तर का बना देगा।

  • कंप्यूटर की गति काफी तेज होती हैं। यह आपके काम को इतना आसान बना देता हैं की आप सोच भी नही सकते हैं। कंप्यूटर में आप जैसे ही कोई डाटा enter करते हैं तो यह करते ही वो परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखने लग जाता हैं परन्तु इसमें कई लम्बा प्रोसेस होता हैं जो कंप्यूटर काफी तेजी से उसे पूरा कर देता हैं। 
  • कंप्यूटर को बेशक मानव ने बनाया हैं बावजूद इसका दिमाग मानव के दिमाग से तेज होता हैं। कंप्यूटर में गणना कें लिए हम कई प्रकार के सॉफ्टवेर और कैलकुलेटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कंप्यूटर हमारे घंटो के काम को मिनटों में कर देता हैं।
  • कंप्यूटर के माध्यम से अगर आप कोई ही काम करते हैं तो वो त्रुटिरहित रहता हैं। कंप्यूटर में किसी भी काम को करने के बाद हमे उस किसी भी प्रकार की समस्या नही दिखती हैं। 

यह सभी वो विशेषता हैं जो कंप्यूटर को ख़ास बनाती हैं। ऐसे में कंप्यूटर का हमारे जीवन में होना, हमारे लिए एक वरदान सा साबित हो रहा हैं। कंप्यूटर पर होने वाले काम में यह सबसे ज्यादा अच्छी बात हैं की इसमें किसी भी प्रकार की गलती नही रहती हैं। 

इसे भी जाने : CPU Kya Hai in Hindi सीपीयू क्या है संपूर्ण जानकारी।

कंप्यूटर के कुछ भाग

हम इस बात को जानते हैं की कंप्यूटर केवल एक मशीन हैं जो अलग – अलग मशीनों से बनी हैं। यह सभी मशीने इस कंप्यूटर की भाग कहलाते हैं। यह सभी भाग निम्न हैं जो इस प्रकार हैं। यह सभी वो भाग हैं जो एक साथ ना जुड़े हो तो कंप्यूटर, कंप्यूटर नही रहता वो केवल एक मशीन कहलाती हैं। 

  • मॉनिटर – यह कंप्यूटर का सबसे महत्वूर्ण भाग हैं जो कंप्यूटर का एक आउटपुट डिवाइस के रूप में काम करता हैं। यह अगर कंप्यूटर में ना हो तो आप कंप्यूटर के भीतर होने वाले कार्यो को देख ही नही सकते हैं। 
  • सीपीयू – कंप्यूटर के अलावा कंप्यूटर का दिमाग कहा जाने वाला मुख्य भाग हैं। यह कंप्यूटर का सबसे जरुरी और महत्वपूर्ण अंग हैं, इसके बिना कंप्यूटर एकदम चालु ही नही होता हैं। 
  • माउस और कीवर्ड – कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस के रूप में सबसे ज्यादा जरुरी यह दोनों सबसे जरुरी अंग हैं। कंप्यूटर में कोई डाटा enter करने के लिए कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता हैं वही सॉफ्टवेर को ऑपरेट करने के लिए माउस का इस्तेमाल किया जाता हैं। 

Faq About Computer basic knowledge in hindi

Q: कंप्यूटर का सबसे मुख्य भाग कौनसा हैं ?

ANS:- कंप्यूटर में सीपीयू सबसे महत्वपूर्ण भाग हैं.

Q: कंप्यूटर में सीपीयू का पूरा नाम क्या है ?

ANS:- इसका पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट कहलाता हैं.

Q: कंप्यूटर किस मेथड पर काम करता हैं ?

ANS:- कंप्यूटर के काम करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी हैं Input, Processing और output का मेथड.

Q: कीबोर्ड किस प्रकार का डिवाइस है ?

ANS:- कीबोर्ड के प्रकार से इनपुट डिवाइस हैं.

Q: कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस कौनसा हैं ?

ANS:- मोनिटर, सबसे महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस हैं.

निष्कर्ष

आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हमने आप सभी लोगों को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान ( Computer basic knowledge in hindi) के ऊपर विस्तार पूर्वक जानकारी दी है और हमें उम्मीद है कि आज का यह आर्टिकल आपके लिए कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज के लिए काफी हेल्पफुल रहा होगा।

अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले। आर्टिकल से संबंधित अगर आपके मन में कोई भी सवाल या फिर सुझाव है तो कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करें।

Leave a Comment