Character Certificate In Hindi – Character Certificate के लिए आवेदन कैसे करे

दोस्तों आप में से बहुत सारे लोग करैक्टर सर्टिफिकेट के बारे में जानते ही होंगे परंतु अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें करैक्टर सर्टिफिकेट क्या होता है? के बारे में पता नहीं है और इसीलिए वह इंटरनेट पर Character Certificate In Hindi लिखकर जानकारी सर्च करते हैं।

करैक्टर सर्टिफिकेट को हिंदी में चरित्र प्रमाण पत्र कहा जाता है। यदि आप करैक्टर सर्टिफिकेट के बारे में और भी विस्तार पूर्वक से जानकारी हासिल करना चाहते हो तो आज आप हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को शुरुआत से लेकर अंतिम तक ध्यान से जरूर पढ़ें। 

क्योंकि हम आज आपको इस लेख के माध्यम से करैक्टर सर्टिफिकेट से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताएंगे जो आपके लिए काफी काम की है और इसीलिए हम चाहते हैं कि आप हमारे इस लेख को बिल्कुल भी मिस ना करें और इसे अंतिम तक ध्यान से पढ़ें ताकि आपको करैक्टर सर्टिफिकेट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

अनुक्रम दिखाएँ

Character Certificate In Hindi

आसान भाषा में समझें तो करैक्टर सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होता है कि आप स्कूल या कॉलेज में आपका व्यवहार सभी लोगों के साथ सही था या नहीं। आपके चरित्र का यह सबूत होता है। किसी स्कूल को छोड़ कर हम दूसरे स्कूल में एडमिशन लेने जाते है तब हमसे चरित्र प्रमाण माँगा जाता है। 

इसके अलावा करैक्टर सर्टिफिकेट की आवश्यकता है हमें किसी भी प्राइवेट फील्ड में नौकरी करने के लिए भी पड़ती है। आप करैक्टर सर्टिफिकेट को अपने राज्य के आप जिस भी जिले में रहते हो वहां पर तहसील में जाकर इसका आवेदन कर सकते हो। कोई भी व्यक्ति अपना बड़ी ही आसानी से कलेक्टर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकता है और अपने सभी आवश्यक कार्यों को पूरा कर सकता है। आज के समय में लगभग हर एक व्यक्ति के पास उसका करैक्टर सर्टिफिकेट होना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर वह इसका इस्तेमाल झट से कर सके।

चरित्र प्रमाण पत्र के प्रकार

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या चरित्र प्रमाण पत्र के भी प्रकार होते हैं तो दोस्तों इसका जवाब है जी हां होता है। अगर आप स्कूल और यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको दूसरे प्रकार का चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना है और वहीं पर नौकरी के लिए आपको दूसरे प्रकार का प्रमाण पत्र बनवाना होता है। चलिए इस जानकारी को नीचे और भी विस्तार पूर्वक से समझने का प्रयास करते हैं।

1. स्कूल एवं यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र

स्कूल एवं यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है और ऐसे में आवेदन के दौरान हमें इसकी जानकारी ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन देनी होती है। इस प्रकार के चरित्र प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन के प्रक्रिया नहीं की जाती है, सिर्फ आवेदक के चरित्र के अनुसार उसे चरित्र प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाता है।

2. नौकरी पाने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र

नौकरी पाने के लिए या फिर विदेश में यात्रा करने और नौकरी करने के लिए आपको इस प्रकार के चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इस प्रकार के चरित्र प्रमाण पत्र को बनाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है। पुलिस के रिकार्ड में देखा जाता है कि आपका चरित्र कैसा है क्या किसी ने आपके चरित्र से संबंधित कोई शिकायत दर्ज तो नहीं करवाई है। 

इसके अतिरिक्त ऑफलाइन खुद ब खुद उस व्यक्ति के चरित्र प्रमाण को प्रमाणित करने के लिए सत्यापन करती है और इसके लिए एक अलग से पुलिसकर्मी को काम दीया जाता है। जब वह पुलिसकर्मी आपके सभी प्रकार के चरित्र से संबंधित जांच कर लेता है और सब कुछ सही पाया जाता है तब आपको इस प्रकार का चरित्र प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।

Character Certificate Highlights

आर्टिकल का नामचरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाये 2021
विभागअलग अलग राज्य के अनुसार विभाग का चुनाव किया जा सकता है।
राज्यदेश के सभी राज्य
चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन Modeऑनलाइन (Online) और ऑफलाइन ( Offline)
ऑफिसियल वेबसाइटज्ञात नहीं
Online Feesअलग-अलग राज्यों के सुविधानुसार ऑनलाइन फीस ली जा सकती है।

 चरित्र प्रमाण पत्र के उपयोग

चरित्र प्रमाण पत्र के उपयोग कई जगह पर किए जाते हैं और उनमें से कुछ इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित बताए गए हैं।

  • स्कूल में दाखिला लेने के लिए आपको करैक्टर सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है।
  •  किसी भी कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के दौरान भी हमें करैक्टर सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है और बिना इसके हमारा दाखिला नहीं लिया जाएगा।
  •  प्राइवेट क्षेत्रों में नौकरी पाने के लिए भी हमारे लिए करैक्टर सर्टिफिकेट बहुत ही हेल्पफुल है।
  •  सरकारी क्षेत्रों में भी नौकरी पाने के लिए करैक्टर सर्टिफिकेट अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  •  जब आप पासपोर्ट बनवाने के लिए अपना आवेदन करते हैं तब उस दौरान भी करैक्टर सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है।
  • विदेश में जाने के लिए और वहां नौकरी करने के लिए भी करैक्टर सर्टिफिकेट काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
  •  और भी कई जगहों पर आप करैक्टर सर्टिफिकेट का उपयोग अपने आवश्यकता अनुसार कर सकते हैं।

चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी और उनकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

  • आवेदक व्यक्ति का नवीनतम पासपोर्ट साइज कम से कम 2 फोटो लगेगा।
  •  व्यक्ति का आधार कार्ड भी आवेदन फॉर्म में लगाया जाएगा।
  •  कोई भी प्रमाण पत्र की आवश्यकता आवेदन के दौरान होगी।
  •  निवास प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता आवेदन के दौरान होगी।
  •  एक स्थाई मोबाइल नंबर की भी आवश्यकता होगी।

चरित्र प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से अपना चरित्र प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने की ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही प्रक्रियाओं के बारे में हमने नीचे विस्तार से स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है और आप जानकारी को पढ़कर और उसे फॉलो करके बड़ी ही आसानी से अपना चरित्र प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं

देश में अलग-अलग राज्यों के लिए चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने हेतु एक आधिकारिक पोर्टल लांच किया जाता है और आपको उस पोर्टल पर जाकर इसका आवेदन करना है। चलिए इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को सबसे पहले समझते हैं।

STEP 1. चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आपको सबसे पहले अपने राज्य के आधिकारिक पोर्टल या फिर अधिकारिक एप्लीकेशन के बारे में पता करना है।

STEP 2. आपको उस आधिकारिक पोर्टल पर या फिर अधिकारिक एप्लीकेशन पर विजिट करना है और आपको वहां पर आवेदन करने के लिए विकल्प मिल जाएगा।

STEP 3. इसके बाद आपको वहां पर दिखाई दे रहे ‘आवेदन’ के बटन पर क्लिक कर देना है और उसके बाद फिर आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

STEP 4. फिर आपको आवेदन फॉर्म में पूछी जा रही जानकारियों को सबसे पहले ध्यान पूर्वक से पढ़ना आया और उसके बाद एक-एक करके उस जानकारी को आवेदन फॉर्म में भर देना है।

STEP 5. पूछी जा रही जानकारियों को भरने के पश्चात अब आप को अंतिम में आवेदन फॉर्म में मांगे जा रहे सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपि को संलग्न करना होगा।

STEP 6. आप इतना करने के बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म को ‘सबमिट’ के बटन पर क्लिक करके उसे सबमिट कर देना है।

STEP 7. इतनी सबप्रोसेस को कंप्लीट कर लेने के बाद आपको अंतिम में निर्धारित शुल्क का भुगतान करना है और इसमें आपको कम से कम ₹50 का भुगतान करना होगा और आपको यहां पर भुगतान करने के लिए कई सारे पेमेंट ऑप्शन मिल जाएंगे।

STEP 8.  दिखाई दे रहे किसी भी प्रकार के पेमेंट ऑप्शन का चुनाव करें और उसके बाद उस पर क्लिक कर दें। 

STEP 9. अब इसके बाद आपको अपने पेमेंट को कन्फर्म कर देना है और इस प्रकार से आपका ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पूरा हो जाता है। इसका कंफर्मेशन आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर या फिर ईमेल पर आपको प्राप्त हो जाएगा। इसके अतिरिक्त आपको रजिस्ट्रेशन संख्या भी मिलेगी और आपको रजिस्ट्रेशन संख्या को सुरक्षित रख लेना है।

ऑफलाइन चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें

 अगर आप चरित्र प्रमाण पत्र को ऑनलाइन ना बनवा कर ऑफलाइन बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताएं गई है कृपया उन्हें फॉलो करें।

STEP 1. ऑफलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी तहसील में या फिर पुलिस थाने में जाना होगा।

STEP 2. आपको संबंधित अधिकारी से चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के बारे में जानकारी प्रदान करनी है और संबंधित अधिकारी आपके क्वायरी के अनुसार चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक आवेदन फॉर्म देगा।

STEP 3. अब उस आवेदन फॉर्म में आपको पूछी जा रही जानकारियों को एक-एक करके बड़े ही ध्यान पूर्वक से सबसे पहले पढ़ना है और फिर उसी के हिसाब से आवेदन फॉर्म में जानकारी को भरना है।

STEP 4. अब करैक्टर सर्टिफिकेट के लिए आपको इसमें मांगे जा रहे आवश्यक दस्तावेज को उनके प्रतिनिधि के रूप में आवेदन फॉर्म में संलग्न कर देना है।

STEP 5. इतना करने के बाद आपका चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फार्म तैयार हो जाता है और अब आपको इससे संबंधित अधिकारी के पास जमा करना है।

STEP 6. संबंधित अधिकारी आपसे आवेदन फॉर्म लेगा और इसके साथ ही आवेदन में लगने वाला निर्धारित शुल्क भी आपसे मांगेगा और आपको उस निर्धारित शुल्क को संबंधित अधिकारी को जमा कर देना है।

STEP 7.  अब संबंधित अधिकारी आपके आवेदन फॉर्म की जांच करेगा और साथ ही में पुलिस वेरिफिकेशन के जरिए आप के कलेक्टर का भी सत्यापन किया जाएगा।

STEP 8. सब कुछ सही पाए जाने के पश्चात आपको 15 दिनों के भीतर भीतर चरित्र प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है और फिर आप इसका आवश्यकता अनुसार उपयोग कर पाते हैं।

चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें

चरित्र प्रमाण पत्र बन जाने के बाद आप इसे घर बैठे ही डाउनलोड भी कर सकते हैं और इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

STEP 1. सबसे पहले आपको अपने राज्य के आधिकारिक पोर्टल या फिर एप्लीकेशन पर विजिट करना है जहां पर आपने चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपना आवेदन पूरा किया था।

STEP 2. वहां पर आपको चरित्र प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए ‘डाउनलोड’ का एक विकल्प मिल जाएगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

STEP 3.  अब इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा और इस नए पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा और आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर देना है।

STEP 4. अब इतना प्रोसेस कंप्लीट कर लेने के पश्चात आपको एक ‘सर्च’ का ऑप्शन दिखाई देगा और आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

STEP 5. अब इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा और इस नए पेज पर आपको चरित्र प्रमाण पत्र की सारी डिटेल दिखाई देगी और साथ ही में यहीं पर आपको ‘डाउनलोड/प्रिंटका भी एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

STEP 6. बस कुछ ही सेकेंड के अंदर अंदर आपके सिस्टम में आपका चरित्र प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा और आप इसे प्रिंट करवा कर अपने आवश्यकता अनुसार उपयोग कर सकते हैं।

चरित्र प्रमाण पत्र के फायदे

चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के बहुत सारे फायदे हैं और उनमें से कुछ इस प्रकार के नीचे निम्नलिखित रुप में बताए गए हैं।

  • अब आप घर बैठे चरित्र प्रमाण पत्र के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • किसी भी प्राइवेट और अच्छी कंपनी में नौकरी पाने के लिए करैक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है।
  • करैक्टर सर्टिफिकेट का उपयोग आप आवश्यक दस्तावेज के रूप में भी कर सकते हैं।
  • जब आप किसी दूसरे स्टेट में या फिर कहीं और जाकर और रूम रेंट पर लेते हैं तब उस दौरान चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है और तब जाकर आपको कोई रूम रेंट पर मिल पाता है।
  • बैंक आदि में भी नौकरी पाने के लिए आपको करैक्टर सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है।
  • इसके अतिरिक्त आप कैरेक्टर सर्टिफिकेट का उपयोग अपने किसी भी प्रकार के आवश्यक कार्यों के लिए कर सकते हैं।

FAQ about character certificate in Hindi

Q: चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आयु की सीमा?

ANS:-  चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोई भी आयु वर्ग की सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

Q: क्या सभी राज्यों में चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाया जा सकता है?

ANS:- जी हां बिल्कुल आज के समय में चरित्र प्रमाण पत्र के लिए सभी राज्यों में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने लगा है।

Q: क्या स्कूल में और यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र आवश्यक है?

ANS:- स्कूल और यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है।

Q: क्या नौकरी में आवेदन करने के दौरान चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है?

ANS:- नौकरी पाने के लिए भी आपको आवेदन के दौरान चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

Q: चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने की प्रोसेस क्या है?

ANS:- चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अपना सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के अपने इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हमने आप सभी लोगों को Character certificate in Hindi बारे में विस्तार पूर्वक पर जानकारी दी है और साथ ही में चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं 2021? के बारे में पूरी विस्तृत प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाई स्टेप जानकारी दी है। इसे अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर शेयर करे

आज के इस आर्टिकल से संबंधित अगर आपके मन में कोई भी सवाल है या फिर आप कोई भी सुझाव देना चाहते हैं तो इसके लिए आप कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर आपके लिए आज का हमारा यह आर्टिकल जरा सा भी  हेल्पफुल रहा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा करना ना भूले। ‘आर्टिकल यहां तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद और आपका कीमती समय शुभ रहे’।

Leave a Comment