Cancel cheque क्या है और इसका इस्तेमाल कहां कहां पर किया जाता है।

आज की पोस्ट में बताया गया Cancel cheque क्या है | ये चेक कैसे बनाये इसका कहा जरूरत पड़ती है कै

Cancel cheque क्या है और इसका इस्तेमाल कहां कहां पर किया जाता है।

cancel cheque full information in Hindi: – जैसे की दोस्तों समय के बदलने के साथ-साथ सभी चीजों में बदलाव होता ही रहता है। बदलाव के कारण ही चीजों को और बेहतर और उसमें सुधार लाया जा सकता है। ऐसे ही आज हमारा भारत लगभग सभी चीजों को digital या online रूप में करने पर जोर दे रहा है।

Banking क्षेत्रों में भी अब सभी कार्य online रूप में होने लगे हैं। Banking क्षेत्रों में online चीजों को होने की वजह से अब घूसखोरी और भ्रष्टाचार जैसे कार्यों पर भी कुछ हद तक पाबंदी लगी हुई है।हमारे देश की सरकार भी digital India की मुहिम के अंतर्गत सभी चीजों को online रूपों में करने के लिए अपने भारत देश के प्रत्येक नागरिक को प्रोत्साहित करती है।

Banking क्षेत्र में ऐसे कई कार्य हैं , जिन को पूरा करने के लिए कई प्रकार के आवश्यक documents की जरूरत पड़ती है। उन्हीं सभी आवश्यक documents में से एक ये भी है।

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको cancel cheque क्या है और इसे कैसे बनाते हैं , इसके अतिरिक्त का इस्तेमाल किस किस स्थान पर किया जाता है , इन सभी से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। इस महत्वपूर्ण लेख को कृपया आप अंतिम तक अवश्य करें।

cancel क्या है ?

Cancel cheque meaning in Hindi:- cancel cheque कोई भी यूनिक चेक नहीं होता है। ना ही कोई banks आपको इस प्रकार का चेक बना कर प्रदान करता है। सामान्य bank cheque धारक जरूरत पड़ने पर अपने check को cancel cheque में परिवर्तित कर सकता है , बस इसके लिए उसे कुछ तरीकों को पूरा करने की आवश्यकता पड़ती हैं।

इस को बनाना कोई कठिन कार्य नहीं है , इसे बनाना बेहद आसान है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आपके सिर्फ बैंक खाते से संबंधित जानकारी को हासिल कर सकता है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आपके बैंक खाते में से पैसे नहीं निकाल सकता है। यह संपूर्ण रूप से सुरक्षित होता है।

Cancel cheque को बनाने के तरीके ?

इसे बनाने की प्रक्रिया कोई कठिन प्रक्रिया नहीं यह बेहद आसान प्रक्रिया है , इसे हर कोई bank cheque धारक बड़ी ही आसानी से बना सकता है। आप अपने जिस भी Bank खाते के चेक को cancel cheque में परिवर्तित करना चाहते हैं , बस उसे आप ले लीजिए।

अब कोई सामान्य cheque लेने के बाद आपको उस पर दो समांतर लाइने खींचनी है। अब इन दो लाइनों के बीच में आपको English ” cancelled” में या फिर हिंदी में “रद्द ” लिखकर आप अपना cancelled cheque बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं।

इस cheque की सहायता से कोई भी व्यक्ति बस आपके Bank खाते से संबंधित जानकारी को जान सकता है और कोई भी व्यक्ति आपके banks खाते में से पैसे को नहीं निकाल सकता। ना ही किसी प्रकार की इस cheque की सहायता से आप लेन देन कर सकते हैं।

ध्यान दें :- cancel cheque बनाने के दौरान आप किसी भी प्रकार का इसके अंदर अपना हस्ताक्षर ना करें और ना ही इसके अंदर किसी प्रकार की राशि को दर्ज करें। ऐसा करने से आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इसीलिए बिना हस्ताक्षर और बिना राशि के डाले ही cancel cheque का निर्माण करें।

Cancelled cheque की आवश्यकता क्या ?

Cancel cheque need information in Hindi :- cancel cheque की आवश्यकता लगभग हर एक banking के कार्यों में पड़ती ही है। उनमें से कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित है।

बैंक खाते की केवाईसी पूरा करने में :-

अगर आपको अपने बैंक खाते की केवाईसी करवानी होती है , तो आपको cancel cheque इस क्षेत्र में आपकी सहायता कर सकता है।

stock market के अंदर निवेश करने में :-

आपने देखा होगा कि कई लोग ऐसे होते हैं , जो stock market में निवेश या फिर व्यापार करते हैं , उनको इस क्षेत्र में जाने से पहले अपना demat account बनाना पड़ता है और इसके लिए cancelled cheque की आवश्यकता पड़ती है।

Salary को प्राप्त करने के लिए :-

आपने देखा होगा कि किसी कंपनी में job का कार्य करते हैं , तो आपको वहां से मिलने वाला payment received करने के लिए सबसे पहले documents में cancelled cheque को जमा करवाना होता है। लिहाजा इस क्षेत्र में भी cancelled cheque की आवश्यकता पड़ती है।

Loan को प्राप्त करने या फिर उसकी EMI को भरने में :-

जब आप किसी जगह से loan लेते हैं , तो उसको भुगतान करने के लिए जो आप EMI भरते हैं , इसको भरने के लिए आपको सबसे पहले एक cancel cheque की भी आवश्यकता पड़ती है।

Life insurance policy को लेने के लिए :-

यदि आप किसी भी प्रकार के इंसुरेंस को लेना चाहते हैं तो इस क्षेत्र में आपको cancel cheque की बेहद आवश्यकता पड़ेगी।

Bounced cheque में और cancel cheque में क्या अंतर होता है ?

  • Bounced cheque और cancel cheque में बहुत अंतर होता है। कई बार लोग इन दोनों के बीच में कंफ्यूज हो जाते हैं , कि आखिर bounced cheque क्या है और cancel cheque क्या है , तो आइए जानते हैं bounce cheque और cancelled cheque में क्या अंतर है।
  • जहां पर cancel cheque का प्रयोग आपके Bank खाते को सत्यापित करने के लिए किया जाता है , वहीं पर bounced cheque का प्रयोग Bank द्वारा बैंक के नियमों (banks rule in Hindi) को ना मानने वाले लोगों के लिए किया जाता है। मगर दोनों ही cheque में एक चीज सामान है , वह है , दोनों ही चीजें से पैसों का लेनदेन नहीं हो सकता है।
  • यदि आप किसी भी प्रकार के banks के सभी नियमों का उल्लंघन करते हैं , तो Bank आपको balance check बना कर भेजता है। आवश्यकता पड़ने पर Bank पर आवश्यक कार्यवाही कर सकता है। मगर वही पर cancel cheque का निर्माण स्वयं खाताधारक ही कर सकता है , इसमें Bank का कोई भी किरदार नहीं होता है।
  • Bounced cheque का निर्माण बैंक द्वारा कुछ कारणों से किया जाता है जैसे कि :- चेक में अंकित राशि से खाते में कम राशि का होना , तारीख में अंतर याद समय सीमा का समाप्त होना , चेक पर हस्ताक्षर आउट बैंक में मौजूद हस्ताक्षर में समांतर ना होना आदि कारणों की वजह से बैंक Bounced cheque का निर्माण करता है। जबकि cancelled cheque खाताधारक आवश्यकता पड़ने पर बनाता है।
  • Cancel cheque में दो समांतर रेखाओं के बीच में cancel या फिर रद्द लिखा होता है। जबकि bounced cheque में ऐसा कुछ भी नहीं मौजूद होता है।
  • जब किसी Bank खाता धारक का cheque bounce किया जाता है , तब उस व्यक्ति के ऊपर इसकी वजह से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसका मतलब है , कि आप फिर से bounced cheque का प्रयोग नहीं कर पाएंगे । जबकि cancel cheque का निर्माण करने वाला व्यक्ति इसका प्रयोग सत्यापन एवं अपने अन्य जरूरी कार्यों में कर सकता है।

निष्कर्ष :-

आज हमने इस लेख के माध्यम से जो लोग नहीं जानते , कि आखिर cancel cheque क्या होता है , इसका प्रयोग कहां पर और क्यों किया जाता है । इन सभी समस्याओं का निवारण किया है।इसके अतिरिक्त आपने जाना कि bounce cheque और cancel cheque में क्या सामान्यता या क्या अंतर होता है। Cancel cheque के अंदर कभी भी किसी भी को अपना हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी ज्यादा आर्थिक रूप से नुकसान भी हो सकता है।

[फॉर्म]निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन|Residence Certificate Online Apply 2020 In Hindi

आधार कार्ड अपॉइंटमेंट कैसे लें How to Book Appointment Online for Aadhar Enrolment, update in hindi,

union bank net banking registration | 5 मिनट में Union bank में इंटरनेट banking कैसे शुरू करें

Leave a Comment