Burj Khalifa Ki Unchai Kitni Hai

नमस्कार दोस्तों आपने Burj Khalifa का नाम तो जरूर सुने होंगे और ये भी जानते ही होंगे कि यूएई की राजधानी दुबई में स्थित Burj Khalifa मानव इतिहास के अब तक की सबसे ऊंची इमारत (Building) है। लेकिन हममें से बहुत से लोग ऐसे हैं जो ये नही जानते कि Burj Khalifa Ki Unchai कितनी है।

Burj Khalifa विश्व की सबसे ऊंची इमारत होने के साथ अब तक कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुका है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Burj Khalifa Ki Unchai Kitni Hai, Burj Khalifa के निर्माण में कितना समय और पैसा लगा, Burj Khalifa के मालिक का नाम, Burj Khalifa कब बना इत्यादि के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है। इसके अलावा इस लेख में Burj Khalifa से जुड़े अन्य रोचक तथ्य भी जानने को मिलेगा इसलिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

अगर आप Burj Khalifa का नाम पहली बार सुने हैं तो आइए आपको Burj Khalifa क्या है के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

Burj Khalifa क्या है।

Burj Khalifa एक इमारत (Building) है जो वर्तमान समय में मानव इतिहास की सबसे ऊंची बिल्डिंग होने का खिताब प्राप्त किए हुए है। Burj Khalifa को Emaar (Burj Khalifa का मालिक) ने बनवाया है। इस इमारत की डिजाइन अमेरिकी कंपनी Skidmore Owings & Merrill ने किया था। कंपनी के आर्किटेक्ट Adrian Smith को World Tallest Building Burj Khalifa के Design बनाने का श्रेय दिया जाता है। 

इस इमारत में लगभग 163 फ्लोर है जिसमे Luxury House, Luxury Hotel, Swimming Pools, Mall, Zim और मस्जिद भी बने हुए है। Burj Khalifa को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें रात में लेजर लाइट शो दिखाया जाता है जिसे देखने के लिए दुनियां भर से लाखों पर्यटक आते है।

Burj Khalifa Ki Unchai Kitni Hai

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa की ऊंचाई 829.8 मीटर है। Burj Khalifa Height 2,722 फीट है। इस इमारत को बनाने में 12000 मजदूर रोजाना मेहनत करते थे तक जाकर यह इमारत लगभग 6 साल में बनकर तैयार हुआ। इस इमारत की ऊंचाई इतनी है कि इसके टॉप फ्लोर पर पहुंचने पर ऐसा अहसास होता है मानो आसमान तक पहुंच गया हों। 

Burj Khalifa कब और किसने बनवाया था?

Burj Khalifa का मालिक मोहमद अलाब्बर को कहा जाता है जो Emaar Property Developer कंपनी के चेयरमैन है। Emaar Property Developer कम्पनी ने ही Burj Khalifa को बनवाया था। 

इस इमारत को बनाने का कार्य साउथ कोरिया की प्रसिद्ध कंपनी Samsung C&T Corporation को दिया गया था जिसने वर्तमान में दुनिया के दूसरी सबसे बड़ी इमारत Taipei 101 को बनाया है। Burj Khalifa का प्रोजेक्ट बड़ा होने के कारण इस कंपनी ने भी बेल्जियम की Besix और UAE की Arabtec की मदद लिया था। 

Burj Khalifa के निर्माण की शुरुआत 21 सितंबर 2004 को हुआ था जबकि इसका उद्घाटन 6 साल बाद 4 जनवरी 2010 को हुआ था। इसे बनाने में करीब 12000 मजदूर ने लगे थे।

इसे भी पढ़े –

Burj Khalifa बनाने में कितना समय और पैसा लगा?

Burj Khalifa को बनाने में लगभग 6 वर्ष का समय लगा। इसे बनाने में 330000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट और 55000 टन सरिया (स्टील) का उपयोग किया गया है। Burj Khalifa को बनाने में करीब 1.5 बिलियन डॉलर्स (11000 करोड़ भारतीय रूपया) लगा था। जबकि कई आर्किटेक इंजीनियर का मानना है कि इसके निर्माण में खर्च किया गया राशि इससे ज्यादा है।

विश्व के सबसे ऊंची इमारत का नाम Burj Khalifa क्यों पड़ा?

जब Burj Khalifa 530 मीटर बन चुका था तो Emaar कंपनी के पास इसकी ऊंचाई बढ़ाने के लिए होने वाले खर्च को वहन करने में सक्षम नही था तो इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अबू धाबी के राष्ट्रपति खलीफा बिन ज़ायेद से आर्थिक मदद मांगा गया जिसके बाद ही इसकी ऊंचाई 827 मीटर बन पाया। 

Emaar ने इस इमारत का नाम पहले बुर्ज टॉवर और बुर्ज दुबई रखा था लेकिन राष्ट्रपति के आर्थिक मदद के बाद जब 2010 में आम लोगो के लिए Open किया गया तो राष्ट्रपति के सम्मान में इस Building का नाम Burj Khalifa रख दिया गया।

Burj Khalifa से जुड़े कुछ अन्य तथ्य

  • Burj Khalifa के पास World Largest Building ke साथ साथ अन्य खिताब मौजूद है जैसे – दुनिया के सबसे ऊंची मस्जिद, सबसे ऊंचा होटल, स्विमिंग पूल, सबसे Fast और Long लिफ्ट, Most Floor Building, Tallest Man Made Structure, Vertical Concrete Pumping, Tallest Freestanding Structure इत्यादि
  • Burj Khalifa का लिफ्ट 65 किलोमीटर प्रीति घंटा चलता है जो दुनिया में सबसे तेज चलने वाला लिफ्ट है।
  • Burj Khalifa के 76वें फ्लोर पर मस्जिद है जो विश्व का सबसे ऊंचा मस्जिद है।
  • इस इमारत में एक साथ 35 हजार लोगो की रहने की सुविधा है।
  • Burj Khalifa में 58 लिफ्ट, 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर, 900 अपार्टमेंट और 2957 पैकिंग स्पेस है।
  • Burj Khalifa को 95 किलोमीटर दूर से भी देखा जाता है।
  • Burj Khalifa के सभी खिड़कियों को साफ करने में 3 महीने का समय लगता है।
  • इस इमारत पर एक 25 मीटर की चौड़ाई वाला हेलीपैड है जो जमीन से 200 मीटर ऊंचा है।
  • इस इमारत में लगे सभी AC से साल भर में पांच ओलम्पिक स्विमिंग पूल भरने जितना पानी निकालता है।
  • Burj Khalifa पर रोजाना आौसतन 9,46,000 लीटर पानी की आपूर्ति किया जाता है।
  • Burj Khalifa की ऊंचाई फ्रांस स्थित एफिल टावर से 3 गुना ज्यादा है।
  • Burj Khalifa के बाहरी हिस्से को 26000 कांच के पैनल से ढाका गया है जो धूल और आंधी से बचाता है।
  • Burj Khalifa में 57 एलिवेटर और 8 एस्केलेटर बनाया गया है।
  • Burj Khalifa के नाम वर्तमान समय में 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।
  • Burj Khalifa साल 2023 तक दुनिया का सबसे ऊंचा इमारत बना रहेगा इसके बाद सऊदी अरब का जेद्दा टावर दुनिया का सबसे ऊंचा इमारत बन जाएगा।

इसे भी जाने –

Burj Khalifa से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. दुबई का Burj Khalifa कितने फिट का है?

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa की ऊंचाई 829.8 मीटर यानी 2722 फिट है।

Q. Burj Khalifa का मालिक कौन है?

Burj Khalifa को Emaar कंपनी ने बनवाया था Emaar कंपनी के चेयरमैन मोहमद अलाब्बर को Burj Khalifa का मालिक कहा जाता है।

Q. Burj Khalifa को बनाने में कितना पैसा खर्च हुआ है?

दुबई स्थित Burj Khalifa को बनाने में करीब 11,000 करोड़ रूपया खर्च हुआ है।

Q. Burj Khalifa में एक रात का किराया कितना है?

Burj Khalifa में स्थित होटल में एक रात का किराया लगभग $817 प्रति व्यक्ति है। इस इमारत में स्थित सभी होटल बेहद मांगे होते हैं।

Q. Burj Khalifa इमारत में कुल कितने कमरे हैं?

बुर्ज खलीफा में कुल 163 फ्लोर है जिसमें 304 लग्जरी होटल और 904 अपार्टमेंट हैं।

Q. Burj Khalifa का पुराना नाम क्या है?

Burj Khalifa को शुरुआत में बुर्ज टावर और बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था लेकिन अबू धाबी के राष्ट्रपति के मदद और सम्मान के कारण इसका नाम Burj Khalifa रख दिया गया है।

निष्कर्ष :-

इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के बाद हम आशा करते हैं कि आपको “Burj Khalifa Ki Unchai Kitni Hai” से सम्बंधित जानकारी लाभदायक लगी होंगी। इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब आसान शब्दों में देने की कोशिश की है।

अगर आप इस जानकारी से संतुष्ट है तो आप अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि आपके दोस्तो को भी Burj Khalifa Ki Unchai Kitni Hai के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

इस पोस्ट में Burj Khalifa क्या है, बुर्ज खलीफा को कब और किसने बनाया, Burj Khalifa के मालिक कौन है इत्यादि टॉपिक के बारे में बताया गया है।

Leave a Comment