दोस्तों अगर आप बिहार राज्य में रहते हो और अपने लैंड दस्तावेज का सारा जानकारी ऑनलाइन चेक करना चाहते हो तो ऐसे में आपको कुछ आसान स्टेप को फॉलो करना होगा क्योंकि अब सारे काम बिहार राज्य सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों की सुविधाओं के लिए ऑनलाइन कर दिए हैं और अगर आप Bihar land Dastabej check online के बारे में जानना चाहते हो तो आपको आज हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को शुरू से अंतिम तक पूरा पढ़ना होगा।
हम आपको अपने इस लेख में बिहार लैंड दस्तावेज चेक ऑनलाइन का प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप तरीके से कंप्लीट समझाएंगे ताकि आप अपने दस्तावेज को घर बैठे चेक कर सके और आपको बार-बार अपने नजदीकी तहसील में जाकर इस विषय से संबंधित चक्कर लगाने की आवश्यकता ना हो बस आपको लेख में दी गई जानकारी को ध्यान से और पूरा जरूर पढ़ना है ताकि आपको यह जानकारी समझ में आ सके और आप हमारे लेख को पढ़कर बड़े ही आराम से अपने दस्तावेज को ऑनलाइन चेक कर सको।
बिहार लैंड पोर्टल क्या है
बिहार लैंड पोर्टल या फिर बिहार भूमि पोर्टल यह एक ऐसा पोर्टल है जिसके जरिए आप घर बैठे अपने सभी प्रकार के भूमि से संबंधित कामों को कर सकते हो जैसे कि जमीन का नक्शा, भूलेख, खसरा खतौनी ,बिहार जमाबंदी, बिहार अपना खाता और बिहार खसरा नंबर जैसी जानकारी को आप घर बैठे ही इस पोर्टल के जरिए चेक कर सकते हो और वह भी बिल्कुल निशुल्क।
पहले के समय में भूमि से संबंधित ही नहीं सभी प्रकार के कार्यों को करने के लिए उम्मीदवारों को अपने नजदीक की तहसील में जाकर भूमि संबंधित कार्यों को करवाने के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे उम्मीदवार का समय और पैसा दोनों ही बर्बाद हुआ करता था इसीलिए बिहार राज्य सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों की समस्या को समझा और अंततः बिहार लैंड पोर्टल को लॉन्च कर दिया और अब सभी प्रकार की भूमि संबंधित कार्यों को बिहार राज के नागरिक घर बैठे बिल्कुल निशुल्क में कर सकते हैं।
योजना का नाम | बिहार अपना खाता |
विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
उद्देश्य | राज्य के लोगो को ऑनलाइन भूमि विवरण प्रदान करना |
लाभार्थी | बिहार के नागरिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx |
इसे भी जाने
- Landmark क्या होता है
- जमीन प्लाट खरीदने के लिए लोन कैसे ले पूरी जानकारी?
- बिहार जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे कराए पूरी जानकारी?
- Jamin ki janakri kaise Nikale |
बिहार लैंड दस्तावेज चेक करने के लिए रिक्वायरमेंट
दोस्तों चलिए अब हम आपको बिहार लैंड दस्तावेज चेक करने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे या फिर कौन-कौन सी चीजों की रिक्वायरमेंट होगी इसके बारे में जानकारी को जान लेते हैं और आप इसके लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें क्योंकि बिना रिक्वायरमेंट के आप बिहार लैंड पोर्टल पर कोई भी काम नहीं कर सकते और ना ही कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
- आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए।
- आपके पास आपके भूमि से संबंधित सभी दस्तावेज जैसे कि खसरा खतौनी, गाटा संख्या आदि जैसी जानकारी आपको मालूम होनी चाहिए।
- आपका दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो लगेगा।
- अगर आपका राशन कार्ड है या फिर आपका नाम राशन कार्ड में है तो आप ऐसी परिस्थिति में आप अपने राशन कार्ड को भी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हो।
- अगर आप बिहार लैंड दस्तावेज के पोर्टल पर कोई जानकारी हासिल करते हो तो आपको कोई भी फीस देने की जरूरत नहीं है परंतु अगर आप किसी चीज के लिए आवेदन करते हो जैसे कोई डॉक्यूमेंट बनाने के लिए तो आपको वहां पर दिए गए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है।
- प्रपत्र – 4
- प्रपत्र – 13
- क्रेता / विक्रेता एवं पहचान करने वाले का पहचान पत्र
- पैन कार्ड और फॉर्म 60 / 61
- ई – Filing का Acknowledgement
बिहार लैंड दस्तावेज चेक ऑनलाइन
चलिए दोस्तों अब हम आप सभी लोगों को बिहार लैंड दस्तावेज के पोर्टल पर जाकर दस्तावेज की जानकारी को चेक करने का कंपलीट प्रोसेस बता देते हैं और इसकी जानकारी नहीं थी हमने विस्तारपूर्वक से स्टेप बाय स्टेप तरीके से समझ आई हुई है बस आपको नीचे दिए गए स्टेप को ध्यान से पढ़ना है और उसी प्रकार से स्टेप फॉलो करते जाना है जिस प्रकार पर हमने आपको बताया हुआ है फिर आप बड़ी ही आसानी से किसी भी प्रकार के दस्तावेज की जांच या फिर दस्तावेज की जानकारी को घर बैठे बिहार लैंड पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हो।
ऑफिशल पोर्टल पर जाएं
बिहार लैंड पोर्टल पर किसी भी जानकारी को जानने के लिए या फिर किसी भी कार्य हेतु आपको सबसे पहले आपको बिहार लैंड पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।
2016 to till date के ऑप्शन पर क्लिक करे
जैसे ही आप पोर्टल पर जाओगे वैसे ही आपके सामने जिस प्रकार से इमेज दिखाई दे रहा है ठीक उसी प्रकार का एक पेज खुल कर आएगा और इस पेज में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि जमीन का रजिस्ट्रेशन कब हुआ है। यदि 2016 में ऑनलाइन हुआ है तो आपको Online Registration (2016 to till date) के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Phase 1 या Phase 2 के ऑप्शन पर क्लिक करे
अब इतना प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद अब आपको आगे इस तरह यदि उस जमीन का रजिस्ट्रेशन पोस्ट कंप्यूटराइजेशन 2006 से 2015 तक हुआ है तो आपको उस पर क्लिक करना है। आपको Phase 1 या Phase 2 की जानकारी भी होनी चाहिए। जिस Phase में जमीन का registration हुआ है उस पर क्लिक करना होगा।
जानकारी भरें और सर्च पर क्लिक करे
आप जैसे ही इतना प्रोसेस कंप्लीट कर लोगे आपके सामने एक फॉर्म खोल कर आएगा और इस फोन के अंदर आपको कुछ इस प्रकार की जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे कि Registration Office, Property Location, circle, mauja, Serial No, deed no, जैसी सारी जानकारी भरिए और अब इतनी जानकारी को भरने के बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक कर देना होगा।
व्यू डिटेल के ऑप्शन पर क्लिक करे
इतनी प्रोसेस को पूरा करने के बाद अब हमारे सामने इमेज में जिस प्रकार से जानकारी दिखाई दे रही है उसी प्रकार का पेज खुल कर आएगा और यहां पर आपको ‘व्यू डीटेल्स’ का एक ऑप्शन दिखाई देगा और आपको इस वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है जैसे ही आप इस वाले ऑप्शन पर क्लिक करोगे वैसे ही आपके सामने आपके जमीन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दिखाई देने लगेगी।
Click Here To View Deed के ऑप्शन पर क्लिक करे
अब आपको अगर आपने जमीन से संबंधित दिखाई जा रही जानकारी को सेव रखना है या फिर उसका पीडीएफ डाउनलोड करना है तब ऐसे में आपको आपकी स्क्रीन पर ‘Click Here To View Deed’ का ऑप्शन दिखाई देगा और आपको विश वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है जैसे ही आप ही इस ऑप्शन पर क्लिक करोगे वैसे ही आपके सिस्टम में आपकी जमीन की जानकारी पीडीएफ में डाउनलोड हो जाएगी और आप उसका यूज़ कहीं पर भी आसानी से कर सकते हो।
ध्यान दें – इस प्रकार से आप बड़ी ही आसानी से बिहार लैंड पोर्टल पर जाकर वहां पर दी जाने वाली सर्विस का फायदा उठा सकते हैं और आपको इसके लिए एक भी पैसा पे करने की जरूरत नहीं है बस आपको अगर किसी दस्तावेज को बनवाना होगा तभी आप को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़े
- police character certificate online bihar के लिए आवेदन कैसे करें 2021।
- बिहार ई चालान क्या है।
- Online Lagan Payment Bihar Kaise kare
- Bihar old age pension form online application
बिहार लैंड पोर्टल के लाभ?
- इस पोर्टल पर हमें अपने भूमि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आसानी से ऑनलाइन मिल जाती है।
- पोर्टल के आने से पहले हमें भूमि संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को पता करने के लिए बार-बार दफ्तर का चक्कर काटना पड़ता था और ऐसे में लोगों को कई सारी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था।
- बिहार लैंड पोर्टल के आ जाने से अब दफ्तरों में हो रहे भ्रष्टाचार को भी रोका जा सकता है।
- बिहार लैंड को बिल्कुल निशुल्क में इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने भूमि संबंधित लगभग सभी प्रकार की जानकारी की जांच कर सकते हैं।
- बिहार लैंड पोर्टल पर हम अपने भूमि से संबंधित सभी प्रकार के दस्तावेजों को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस लाभकारी पोर्टल पर बिहार राज्य सरकार ने अपने राज्य के सभी निवासियों के हित के लिए लांच किया हुआ है।
- इस लाभकारी पोर्टल पर बिहार राज्य के नागरिक खसरा नंबर और जमाबंदी नंबर डालकर अपने भूमि के नक्शे को देख सकते हैं।
बिहार लैंड पोर्टल के नुकसान
बिहार लैंड पोर्टल का कोई भी अपना नुकसान नहीं है बल्कि इसके आ जाने से बिहार राज्य के नागरिकों को बार-बार भूमि से संबंधित किसी भी कार्य को करने के लिए या फिर कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए दफ्तरों के चक्कर में ही काटने होंगे और ना ही अधिकारियों से अर्जी लगानी होगी और इतना ही नहीं नागरिकों का पैसा और समय दोनों ही इस पोर्टल के लांच हो जाने से बच रहा है।
FAQ बिहार लैंड दस्तावेज चेक ऑनलाइन से सम्बन्धित
Q. बिहार लैंड पोर्टल को किस ने लांच किया?
बिहार लैंड पोर्टल को बिहार राज्य सरकार के द्वारा आधिकारिक रूप से लांच किया गया।
Q. बिहार लैंड पोर्टल का इस्तेमाल क्या फ्री में किया जा सकता है?
जी हां बिल्कुल बिहार लैंड पोर्टल का इस्तेमाल बिल्कुल फ्री में किया जा सकता है।
Q. बिहार लैंड पोर्टल पर क्या-क्या किया जा सकता है?
बिहार लैंड पोर्टल पर आप अपने जमीन से संबंधित सभी प्रकार के आवश्यक कार्यों को आसानी से कर सकते हो फिर भूमि संबंधित चाहे वह किसी भी प्रकार का कार्य ही क्यों ना हो।
निष्कर्ष (Conclusion)
इस लेख में हमने आपको Bihar land dastavej check online बिहार राज्य के जमीन दस्तावेज को ऑनलाइन कैसे चेक करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। आशा है कि यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। यदि आपको जमीन दस्तावेज की ऑनलाइन जानकारी निकालने में कोई दिक्कत होती है तो कमेंट करके पूछिए। आपकी तुरंत मदद की जाएगी। यह जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को भी शेयर करिये। धन्यवाद।
Pankaj
1987 ke jamin ka paper kaise dekh skta hu. Kiske naam ka jamin hai
Hamare Kishanganj Jila ka purana Kaivara Nahin dikha raha hai
Sir 1973 ka kese dekh sakte hai
जमाबंदी है , लेकिन खाता और खेसरा 000000 बता है उसका खाता कैसे देखे।
कृपया इस पर एक विडियो बनायें
1984 Ka kebala Nahi dikha raha hai