Bihar Birth Certificate Online Form 2021 In Hindi-बिहार जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Bihar Birth Certificate Online Form 2021 In Hindi- जन्म प्रमाण पत्र होना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि जब भी हम किसी योजना का लाभ लेना चाहते है या फिर किसी स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेना चाहते है या फिर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते है तो हमे  Birth Certificate की जरुरत पड़ती है। जन्म प्रमाण पत्र यह दर्शाता है कि किसी व्यक्ति का जन्म किस स्थान पर, कितनी तारीख को तथा कितने समय हुआ है।

इन सभी बातों को ध्यान मे रखते हुए बिहार सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन का तरीका ऑनलाइन कर दिया है जिससे कोई भी व्यक्ति अब  Birth Certificate 2021 का आवेदन ऑनलाइन कर सकता है । सरकार के कुछ नियमों के अनुसार किसी भी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण 21 दिन के अंदर करा देना चाहिए।

जन्म के बाद कोई भी व्यक्ति अपनी जन्मतिथि दर्ज कराना चाहता है तो संबंधित कार्यालय से या चिकित्सा संस्थान से प्रमाण पत्र के साथ और भी जानकारी ले सकते हैं। जैसे कि Bihar Birth Certificate के लिए कैसे आवेदन कर सकते है इसके अलावा आपके लिए दस्तावेज और लाभो की जानकारी के बारे में हम बतायेगें।

आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हम आप सभी लोगों को Bihar birth certificate online 2021 कैसे बनवाएं? और इसके क्या क्या लाभ है?, इस विषय पर विस्तारपूर्वक की जानकारी प्रदान करने वाले हैं। अतः आप आज के हमारे इस महत्वपूर्ण लेख कों अंतिम तक अवश्य पढ़ें और जन्म प्रमाण पत्र बनवा कर अपने सभी आवश्यक कार्यों को पूरा करें।

Bihar birth certificate online highlight 2021 

योजना का नामजन्म प्रमाण पत्र बिहार 
योजना को संचालित करने वाला राज्यबिहार राज्य
योजना का प्रकारराज्य सरकार की योजना
योजना के लाभार्थी बिहार राज्य का प्रत्येक निवासी
योजना की अधिकारी वेबसाइटhttps://nagarseva.bihar.gov.in/
योजना का मुख्य उद्देश्यसबको जन्म प्रमाण पत्र जारी करना और सरकारी लाभों को प्रदान करना 
Crs birth certificate Bihar

Bihar birth certificate 2021 क्या है?

क्या आपको पता है, कि आखिर जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?, जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज होता है जिसमें व्यक्ति के जन्म से संबंधित सारी जानकारी दी गई होती है। जन्म प्रमाण पत्र में शिशु के जन्म का वर्ष, तारीख, महीना शिशु के जन्म का समय, शिशु के माता पिता का नाम, शिशु का नाम और शिशु के लिंग की जानकारी इस सर्टिफिकेट में दर्ज की गई होती है।जब किसी भी शिशु का जन्म होता है, तो सबसे पहला उसका कानूनी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र ही बनता है। 

आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र यानी कि बर्थ सर्टिफिकेट को बहुत ही अनिवार्य कर दिया गया है। सभी प्रकार के सरकारी कार्यों में जैसे कि स्कूल कॉलेज में दाखिला लेने, किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए, सरकारी नौकरी के आवेदन में, सरकारी सेवाओं के लाभ को प्राप्त करने में और भी कई सारे सरकारी कार्यों में अब जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जाती है। कुल मिलाकर जिस प्रकार से एक व्यक्ति के बहुत सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं, ठीक उसी प्रकार से जन्म प्रमाण पत्र भी हर एक व्यक्ति का महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है और इसके बिना कोई कार्य अब के समय में संभव नहीं है।

Bihar birth certificate online बनवाने के लिए मुख्य तथ्य?

बिहार जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हमें कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर विशेष रुप से ध्यान देना जरूरी है और उसकी जानकारी इस प्रकार के नीचे निम्नलिखित रुप में विस्तार पूर्वक से बताई गई है। 

  • बच्चे के जन्म के दिन से लेकर कुल 21 दिनों के भीतर भीतर अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा देना चाहिए।
  • अगर शिशु अस्पताल में जन्म लेता है, तो उसका जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल में ही बनवा लेना चाहिए।
  • अगर शिशु घर पर ही जन्म लेता है, तो इस परिस्थिति में आप राजस्व विभाग या फिर आंगनवाड़ी केंद्र से उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
  • पर आप अपने शिशु के जन्म के 21 दिनों के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्व विभाग में आवेदन देना होगा और निर्धारित शुल्क को जमा करने के पश्चात ही शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बन सकता है।
  •  प्रत्येक नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बेहद अनिवार्य है।
  • शिशु के ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको शिशु के माता-पिता का आधार कार्ड लगाया जाएगा।
  • शिशु के माता-पिता को अपने बच्चे का ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपना निवास प्रमाण पत्र भी देना होगा। 

Bihar ration card list status 2021 ऑनलाइन कैसे चेक करें?।

Bihar birth certificate 2021 के यूज़ कहां-कहां पर होते हैं?

 दोस्तों कई लोगों को पता नहीं होता है, कि जन्म प्रमाण पत्र का यूज कहां कहां पर किया जाता है और वह इसीलिए जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु कोई भी विशेष रूप से ध्यान नहीं देते हैं। मगर आगे चलकर ऐसे लोगों को पता चलता है, कि जन्म प्रमाण पत्र कितना महत्वपूर्ण है और इसका यूज कहां कहां पर किया जाता है।अब चलिए आगे इस लेख में हम आपको बताते हैं, जन्म प्रमाण पत्र का यूज कहां कहां पर होता है, जिसकी जानकारी इस प्रकार के नीचे निम्नलिखित है।

  1. स्कूल में एडमिशन
  2. रोजगार/नौकरी प्राप्त करने के लिए
  3. विवाह हेतु आयु प्रमाण पत्र
  4. माता-पिता की पहचान का प्रमाण
  5. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु
  6. पासपोर्ट का आवेदन करने के लिए
  7. राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए
  8. ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने के लिए
  9. आधार कार्ड का आवेदन करने हेतु
  10. भामाशाह कार्ड में नाम दर्ज कराने हेतु
  11. बीमा पॉलिसी लेने हेतु
  12. सरकारी योजना का लाभ लेने हेतु
  13.  पासपोर्ट बनवाने हेतु 
  14. किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने हेतु
  15.  बैंक से लोन लेने के लिए भी इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। 

Bihar Birth Certificate कैसे बनवाये 2021

Birth Certificate महत्वपूर्ण कागजात में से एक है जो कि हमें राज्य सरकार से प्रदान कराया जाता है किसी भी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र यह प्रमाणित करता है कि वह व्यक्ति का जन्म किस तारीख में किस स्थान पर कितने समय पर हुआ है Birth Certificate व्यक्ति की आयु को प्रमाणित करता है इसका उपयोग हम बिभिन्न जगहो पर कर सकते है ।

यदि आप बिहार राज्य के निबासी है तो सरकार द्वारा मिलने वाली हर योजना का लाभ उठा सकते है Birth Certificate के द्वारा व्यक्ति अपने और भी दस्तावेज बनवा सकता है। आपके लिए हम बता दे कि किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी उम्र दर्शाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र होना बहुत जरूरी है।

Bihar Birth Certificate के लाभ 2021

यदि आप अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनवाते है तो आप इस बर्थ सर्टिफिकेट के अंतर्गत कई प्रकार लाभ उठा सकते है अगर आप कई प्रकार के लाभ उठना चाहते है तो आपके लिए इस बर्थ सर्टिफिकेट के लिए बनवाना होगा। आपके लिए हमने नीचे बतया है की आप बर्थ सर्टिफिकेट के माध्यम से कितने प्रकार के लाभ उठा सकते।

  • पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी होता है।
  • आधार कार्ड बनवाने हेतु आपके लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ेगी ।
  • जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • स्कूल और कॉलेज में दाखिला लेने के लिए भी इस प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ती है।
  • राशन कार्ड बनवाने हेतु
  • पैन कार्ड बनवाने के लिए भी इस प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है।
  • बिहार सरकार द्वारा जारी की गई सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु।
  • वाहन लाइसेंस के लिये भी जन्म प्रमाण पत्र का होना अति आवश्यक है।

Bihar Birth Certificate के लिए जरूरी दस्ताबेज 2021

यदि कोई व्यक्ति अपना birth certificate बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको बहुत से सारे दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी जिसकी जानकारी हम आप लोगो को विस्तार से सूचि के रूप में प्रदान करने जा रहे है इन दस्तावेजों की सहायता से आप लोग आसानी से bihar birth certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

  • जिस किसी भी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है उसके माता पिता का आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • यदि बच्चे का जन्म घर पर हुआ है तो हलफनामा होना आवश्यक है।
  • अगर बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है तो वहाँ से मिलने बाली रसीद का होना अति आवश्यक है।
  • बच्चे के माता पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र बिहार का होना चाहिए ।

Bihar birth certificate offline 2021 में आवेदन कैसे करें?

दोस्तों आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ अपना ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले आपको बिहार बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने हेतु ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?, इस विषय पर जानकारी को समझाते हैं। बिहार बर्थ सर्टिफिकेट ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?, इसके लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।

Step 1. सबसे पहले अपने नजदीकी राजस्व विभाग में जाकर बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने हेतु आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर लेना है।

Bihar birth certificate offline form
Bihar birth certificate offline

Step 2. आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर लेंगे के पश्चात आपको इसमें पूछी जा रही जानकारियों को एक-एक करके बड़े ही ध्यान पूर्वक तरीके से भरना है।

Step 3. पूछी जा रही सभी आवश्यक जानकारियों को भरने के पश्चात आपको इसमें मांगे जा रहे आवश्यक दस्तावेज के प्रतिनिधियों को भी संलग्न करना होगा।

Step 4. आवेदन फॉर्म तैयार हो जाने के बाद आपको इसे अपने नजदीकी राजस्व या फिर तहसील के कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है।

Step 5. अब आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा और सब कुछ सही पाए जाने पर जन्म प्रमाण पत्र आपकी शिशु के लिए जारी कर दिया जाता है। इस प्रकार से आप काम बिहार जन्म प्रमाण पत्र में ऑफलाइन आवेदन पूरा हो जाता है।

Bihar Birth Certificate ऑनलाइन आवेदन 2021

Step 1.  बिहार बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको  बिहार राज्य सरकार द्वारा दी गयी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक हमने आपके लिए निचे दिया है। इस लिंक पर क्लिक करके आप सीधा बिहार राज्य सरकार द्वारा दी गयी वेबसाइड पर पहुंच सकते है

Bihar Birth Certificate Online Form 2020 In Hindi

Step 2. दिए गए लिंक पर क्लीक करने के बाद वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक वेब पेज खुलता है। इसके बाद आपको BIRTH CERTIFICATE के विकल्प पर क्लिक करना है ।

Step 3. अथवा अगर आप नया BIRTH CERTIFICATE बनवाना है तो आपको REGISTER ME  के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आप सभी जरुरी दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकते है।

Bihar Birth Certificate की स्थिति कैसे जाँचे 2021

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आप अपने Birth Certificate की स्थिति की जांच कर सकते जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन स्थिति की जांच करने क लिए कोई नहीं व्यक्ति बिहार सरकार द्वारा दी गयी वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

Step 1. जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन जांच करने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट पर जाना होगा आपकी सुविधा के लिए वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है आप इस लिंक की लाइन पर क्लिक करके अपने जन्म प्रमाण पत्र की स्थिति की ऑनलाइन जांच कर सकते है।

Step 2.  ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा यहाँ आपको Application status का एक लिंक दिखाई देगा इस लिंकपर जाकर क्लिक करें। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है। जो आपको जन्म प्रमाण ऑनलाइन आवेदन करते समय प्राप्त हुआ होगा।

Bihar Birth Certificate की स्थिति कैसे जाँचे
Bihar Birth Certificate की स्थिति कैसे जाँचे

Step 3. यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको अपने जन्म प्रमाण पत्र की वर्तमान स्थिति सफलता पूर्वक पता चल जायेगी।

Bihar birth certificate online करेक्शन कैसे करें 2021?

अगर आप अपने शिशु के या फिर अपना जन्म प्रमाण पत्र सुधारना चाहते हैं या फिर उसमें कोई नया अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।  बस आपको घर बैठे कुछ आसान स्टेप को फॉलो करना है और उसके बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में कोई भी नया अपडेट या उसमें बदलाव आसानी से कर सकते हैं। अब चलिए जान लेते हैं, कि बिहार बर्थ सर्टिफिकेट में ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?, जिसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

Step 1. सबसे पहले आपको बिहार राज्य के ‘नगर विकास एवं आवास विभाग’ के आधिकारिक वेबसाइट nagarseva.bihar.gov.in/  पर जाना है और इससे होम पेज को ओपन कर लेना है।

Step 2. अधिकारी वेबसाइट पर जाने के बाद आपको इसमें अपना लॉगिन कर लेना है।

Step 3. आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करने हेतु आपका अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है और अगर आपके पास यूज़र आईडी, पासवर्ड नहीं है, तो आपको ही तो सबसे पहले बनाना होगा और उसके बाद अधिकारी वेबसाइट पर सफलतापूर्वक लॉगिन कर लेना है।

Step 4. अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन हो जाने के पश्चात आपको ‘प्रशासकीय’ नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Step 5. अब आपको ‘संशोधन’ नामक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है और फिर आपके सामने एक नया इंटरफेस खोल कर आएगा।

Step 6. अब आपको यहां पर अपने ग्राम पंचायत का चयन करना है और उसके बाद अपने जन्म प्रमाण पत्र की पंजीकरण संख्या एवं उसका जारी डेट भी यहां पर दर्ज करना है।

Step 7.अब आपको यहां पर अपने जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन करने का कारण बताना होगा।

Step 8. अब आप को सबसे नीचे ‘प्रवेश करें’ नामक एक विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Step 9. अब इतना करने के बाद एक नया इंटरफेस खुलेगा और यहां पर जन्म प्रमाण पत्र की सारी जानकारी दिखाई देगी और आपको यहां पर जिस जानकारी को अपडेट करना है, उस पर क्लिक कर देना है।

Step 10. जानकारी को अपडेट करने के पश्चात आपको ‘संशोधन करें’ नामक विकल्प पर क्लिक कर देना है और इतना करते ही आपका जन्म प्रमाण पत्र में नया अपडेट स्वीकार कर लिया जाता है।

Step 11. कुछ ही दिनों के भीतर भीतर आपके जन्म प्रमाण पत्र में हुए नए बदलाव को अपडेट कर दिया जाता है और आप इसका इस्तेमाल इसे डाउनलोड करके आसानी से कर सकते हैं। अगर आप चाहे पीछे जाकर अपने नजदीकी तहसील में या फिर नगर विकास और आवास विकास के कार्यालय में जाकर अपने जन्म प्रमाण पत्र के नए बदलाव के सर्टिफिकेट को प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar birth certificate offline करेक्शन कैसे करें?

अगर आप अपने बिहार जन्म प्रमाण पत्र में ऑफलाइन संशोधन करना चाहते हैं तो इसे भी आप बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं और ऑफलाइन संशोधन करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप को फॉलो करना होगा। चलिए अब इस लेख में आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं, कि बिहार जन्म प्रमाण पत्र में ऑफलाइन अपडेट कैसे करें?, जिसकी जानकारी इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

Step 1. जन्म प्रमाण पत्र में ऑफलाइन संशोधन करने हेतु आपको अपने नजदीकी अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, तो ग्राम पंचायत और अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं, तो नगर निगम जाकर संशोधन हेतु आवेदन पत्र को प्राप्त कर लेना है।

Step 2.अगर बर्थ सर्टिफिकेट में संशोधन हेतु आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हो पाता है, तो ऐसी परिस्थिति में हमें खुद एक एप्लीकेशन इसके लिए लिखना होगा। इस एप्लीकेशन में आपको अपने जन्म प्रमाण से संबंधित पूरी जानकारी के साथ साथ संशोधन का कारण भी लिखना है। 

Step 3. आपको जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन हेतु एफिडेविट भी बनवाना पड़ सकता है और यह आपके संशोधन को प्रमाणित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है।

Step 4. अब आपको जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन के संशोधन फॉर्म में पूछी जा रही जानकारियों को एक-एक करके बड़े ही ध्यान पूर्वक पर भरना है।

Step 5.  अब इसके साथ ही आपको अपने संशोधन फॉर्म में मांगे जा रहे सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी संलग्न करना होगा।

Step 6. अब आपको अपने संशोधन के आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या फिर नगर निगम के दफ्तर में जाकर जमा करवा देना है।

Step 7. आपके द्वारा संशोधन फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा और सब कुछ सही पाए जाने के पश्चात आपका संशोधन किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र आपको कुछ ही दिनों के भीतर भीतर जारी कर दिया जाएगा। इस प्रकार से आपका जन्म प्रमाण पत्र हेतु ऑफलाइन संशोधन पूरा हो जाता है।

निष्कर्ष :-

दोस्तो आज की हमारी पोस्ट कैसी लगी में आप लोगो से उम्मीद करता हूँ। की आपके लिए हमारी पोस्ट Bihar Birth Certificate Online Form 2021 In Hindi-बिहार जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें  जानकारी पूरी तरह समझ मे आ गई होगी। यदि आपके लिए किसी प्रकार की प्रोब्लेम्स हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स कंमेंट कर के जरूर पूछे हम आपकी पूरी तरह से मदद करेंगे।

यह पोस्ट की जानकारी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को facebook ,whatsapp par ज़रूर शेयर करें ताकि आपके दोस्त और रिश्तेदार भी इस Bihar Birth Certificate Online Form 2021 In Hindi-बिहार जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें लाभ उठा सके ।।धन्यवाद

Frequently Asked Questions (FAQ) :

Q: बिहार बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनाएं?

Ans :- आप बिहार बर्थ सर्टिफिकेट को अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या फिर नगर निगम में जाकर ऑफलाइन आवेदन करके बनवा सकते हैं या फिर आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं।

Q: बिहार बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कितना शुल्क लगता है?

Ans :- नए अपडेट के अनुसार आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए  पचासी रुपए का न्यूनतम शुल्क जमा करना होगा।

Q: क्या बिहार बर्थ सर्टिफिकेट में संशोधन कर सकते हैं?

Ans :-  यहां बिल्कुल आप आवश्यकता पड़ने पर इसमें ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से संशोधन कर सकते हैं।

Q: नवजात शिशु के जन्म के बाद कितने दिनों के भीतर भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए?

Ans :-  शिशु के जन्म के बाद कम से कम 21 दिनों के भीतर भीतर उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए।

Q: क्या जन्म प्रमाण पत्र बनवाना आवश्यक है?

Ans :- जी हां बिल्कुल जन्म प्रमाण पत्र आज के जमाने में बनाना बिल्कुल जरूरी है, क्योंकि नवजात शिशु का सबसे पहला कानूनी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र ही बनता है और आज के समय में इसकी मान्यता बहुत ही ज्यादा है और इसके बिना कोई भी कार्य सरकारी या फिर गैर सरकारी आसानी से पूरा नहीं हो सकता है।

Q: क्या बिहार जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन बनाया जा सकता है?

Ans :-  जी हां बिल्कुल आप बिहार बर्थ सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए अपना ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं और इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ें।

1 thought on “Bihar Birth Certificate Online Form 2021 In Hindi-बिहार जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें”

Leave a Comment