Bhoomi Rashi Portal kya hai In Hindi 2021

Bhoomi Rashi Portal kya hai :- हमारे देश में भारत सरकार नए हाईवे या नए रोड को बनाने के लिए समय-समय पर बहुत सी परियोजनाएं लाती रहती है। ऐसी योजनाओं को भारत में भारत सरकार के आदेश पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा लाया जाता है।

ऐसी योजनाओं को जब सरकार द्वारा संचालित कर दिया जाता है , हम तो सबसे पहले हाईवे यार रोड बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य करना होता है। यह कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल का काम होता है , इस कारण से इसमें बहुत समय लग जाता है।

इनकी समस्याओं को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने एक आधिकारिक पोर्टल सुविधा आरंभ की है , जिसका नाम भूमि राशि पोर्टल है। तो आइए जानते हैं कि भूमि राशि पोर्टल क्या है, भूमि राशि पोर्टल की अधिग्रहण स्टेटस को कैसे चेक करें , इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है इत्यादि। इस महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए कृपया लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

अनुक्रम दिखाएँ

भूमि राशि पोर्टल क्या है ? Bhoomi Rashi Portal kya hai

यह योजना भारत में परिवहन विभाग के द्वारा जारी किया गया है। इस योजना के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को जमीन अधिग्रहण का मूल्य और उस जमीन से संबंधित व्यक्ति की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है।

भूमि राशि पोर्टल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सड़क पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को कठिनाई से मुक्त करना है , जिससे हाईवे , रोड जल्द से जल्द बन सके। यह भूमि राशि पोर्टल अधिग्रहण मामलों की प्रोसेसिंग पूरी तरह से डिजिटल रूप में होता है। भूमि राशि पोर्टल से भूमि अधिग्रहण मामलों को त्वरित भ्रष्टाचार मुक्त और दोषमुक्त तरीके से बड़ी ही आसानी से निपटा जा रहा है।

इस पोर्टल में लगभग 700000 गांव के राजस्व रिकॉर्ड को एकत्रित किया गया है। पहले के समय में जब यह काम कागजों के द्वारा होता था , तब लगभग इसी काम को करने में 3 से 6 महीने लग जाते थे , परंतु अब इस काम को करने के लिए ज्यादा से ज्यादा एक-दो सप्ताह ही लगते हैं।

पहले के समय में मुआवजा प्रदान कराने से पहले मुआवजा राशि को भूमि अधिग्रहण के अधिकारी के समक्ष रखनी होती थी , लेकिन भूमि राशि पोर्टल के आ जाने पर पैसा वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से सीधे व्यक्ति के खाते में जमा करा दी जाती है।

भूमि राशि पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट :-

Bhoomi Rashi Portal kya hai In Hindi 2021
Bhoomi Rashi Portal kya hai In Hindi 2021 2


आप के समय में भारत सरकार जब भी किसी प्रकार की योजना लागू है , तो उस योजना को ऑनलाइन तरीके से ही लोगों के समक्ष लाती है। ऐसे में भारत सरकार ने भूमि राशि पोर्टल को भी ऑनलाइन तरीके से ही लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर हम बहुत से कार्य कर सकते हैं , जैसे कि :-

  • भूमि अधिग्रहण स्टेटस को चेक करना
  • अपनी शिकायत दर्ज करना
  • Website :- bhoomirashi.gov.in

Bhoomi Rashi portal 2021 का मुख्य उद्देश्य –

इस पोर्टल के जरिए हमारे देश की सरकार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। इस पोर्टल के जरिए अधिग्रहण में लगने वाला समय बहुत ही कम होगा और हाईवे, रोड निर्माण के कार्यों में पहले के मुकाबले काफी ज्यादा तीव्रता आएगी। 

इस पोर्टल के जरिए भारत सरकार भूमि अधिकरण मामलों की पूरी तरीके से डिजिटल प्रोसेसिंग करेगी और सभी प्रकार के कार्य  डिजिटली रूप में होंगे । इस पोर्टल के लांच हो जाने से इसका सबसे बड़ा दूसरा फायदा भूमि अधिकरण संबंधित मामलों में स्वचालित तरीके से और पारदर्शिता से सही फैसले दिए जाएंगे और लगभग सभी फैसलों में पारदर्शिता भी शामिल रहेगी।

Bhoomi Rashi portal 2021 के लाभ –

दोस्तों हमने अब तक अपने आज के इस लेख में भूमि राशि पोर्टल के लाभ एवं इसके मुख्य उद्देश्यों के बारे में आपको विस्तार से जानकारी बताइए। भूमि राशि पोर्टल के बहुत सारे फायदे हैं और उनमें से कुछ इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित बताए गए हैं।

  • इस पोर्टल के लांच हो जाने से भूमि अधिग्रहण किए जाने वाले प्रक्रिया में काफी ज्यादा सरलता आ गई है।
  • भूमि राशि पोर्टल के जरिए भूमि अधिग्रहण तेज गति से संभव हो चुका है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से मुआवजे की धनराशि लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में ई-ट्रांसफर के माध्यम से पहुंच जाती है।
  • भूमि अधिग्रहण में दलाली के मामले बिल्कुल खत्म हो जाएंगे।
  • भूमि अधिग्रहण में बिचौलियों की मनमानी और बेईमानी पर इस पोर्टल के आ जाने से पूरी तरीके से रोक लग जाएगी।
  • इस पोर्टल के जरिए भूस्वामी को उसके भूमि का उचित और सही मूल्य प्राप्त हो सकेगा।
  • किसान भाई बहन और भूस्वामी भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से मुक्त हो जाएंगे।
  • भूमि राशि पोर्टल के माध्यम से भूस्वामी या संबंधित अधिकारी भू अधिग्रहण का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
  • मुआवजे से संबंधित शिकायत को भूस्वामी या फिर किसान भाई बहन भूमि अधिग्रहण के अधिकारी पोर्टल भूमि राशि पोर्टल पर बिल्कुल सरलता से और निशुल्क में कर सकेगा।

भूमि अधिग्रहण स्टेटस कैसे चेक करें :-

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    bhoomirashi.gov.in
  • आप ऊपर दिए गए लिंक से भी इस वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं।
  • वेब वेबसाइट जैसे ही ओपन हो जाती है तो आपके सामने बहुत से ऑप्शन दिखाई देते हैं।
  • आपको यहां से सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको एक फॉर्म फिल अप करना होगा।
  • इस फोन में आपको सबसे पहले state , district , Sub district , highway , land requirement इत्यादि को चुनना होगा।
  • यहां पर मांगी गई सभी जानकारियों को आपको भरना होगा।
  • इतना करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद जमीन से संबंधित जानकारी आपके सामने आ जाती है।

निष्कर्ष :-

यहां पर हमारे द्वारा आपको भूमि राशि पोर्टल से जुड़ी लगभग सभी जानकारियां बताई गई हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से सरकारी कर्मचारी भूमि अधिग्रहण संबंधित जानकारियां प्राप्त करते हैं और जल्द से जल्द कार्यवाही करके सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर देते हैं।

PM WANI Yojana Free Wifi Advantages Features And Registration Online 2020

FAQ:

Q: भूमि राशि पोर्टल को किसके माध्यम से लांच किया गया है?

Ans:-  इस लाभकारी पोर्टल को केंद्र सरकार ने सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की पहल से लॉन्च किया हुआ है।

Q: आखिर भूमि राशि पोर्टल भूमि अधिकरण के मामलों में किस प्रकार से लाभकारी सिद्ध हो रही है?

Ans:- इस पोर्टल के माध्यम से भूमि के मुआवजे की प्रक्रिया में त्वरिता और पारदर्शिता आएगी। भूमि अधिग्रहण का कार्य शीघ्र से शीघ्र पूरा हो सकेगा और इससे जुड़े हुए कार्य में काफी ज्यादा तेज गति भी देखने को मिलेगी।

Q: भूमि राशि पोर्टल 2021 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans :- इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://bhoomirashi.gov.in/ है।

Q: क्या भूमि राशि पोर्टल पर सभी प्रकार के भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रोजेक्ट की जानकारी उपलब्ध होती है?

Ans :- इस लाभकारी पोर्टल पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के साथ-साथ एनएचआईडीसीएल के प्रोजेक्ट की सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहती है।

Q: क्या भूमि राशि के पोर्टल पर मुआवजे की राशि को लाभार्थी के बैंक खातों में ई-ट्रांसफर के जरिए प्रदान की जाती है?

And :- जी हां बिल्कुल इसी प्रकार से मुआवजे की राशि को लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

1 thought on “Bhoomi Rashi Portal kya hai In Hindi 2021”

Leave a Comment