Airtel sim main puk kaise sahi kare | how to unlock puk code | puk code airtel

puk code airtel :- आपने देखा होगा अक्सर ऐसा होता है कि एयरटेल सिम कार्ड चलते-चलते अचानक से ही बंद हो जाता हैं। जिसके बाद मोबाइल की स्क्रीन पर लिख कर आता है कि enter puk code जिसके बाद अक्सर लोग ये समझ नहीं पाते हैं कि वो क्या करें। वो कई बार फोन को बंद कर के वापस से ऑन भी करते हैं पर इस से कोई असर नहीं पड़ता है। तो चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर क्या होता है airtlepuk codeऔर यो क्यों जरूरी होता है।

3 बार से ज्यादा अधिक  गलत पिन प्रयास करने पर आपके Sim में  PUK Code Block हो जाता है , जिसको   कस्टमर केयर वाले ही आपको फोन पर बताकर खोल सकते है ।

तो आज हम आपकी इसी परेशानी का हल निकालने जा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने एयरटेल नंबर का puk code कैसे जान सकते हैं। PUK यानी  Personal Unlocking Key  वो पासकोड होता है, तो आपकी लॉक हुई सिम को अनलॉक करने के लिए आवश्यक है।

ये PUK Number सभी मोबाइल सिम के लिए अलग अलग होता है और इसकी ज़रूरत आपको तब पड़ती है, जब आपने अपनी SIM कॉर्ड PIN बहुत बार ग़लत एंटर कर दिया है।

तो आइए जानते है Airtel की SIM के लिए puk code airtel जानने का तरीक़ा

एयरटेल का पीयूके जानने के लिए आपके पास 2 तरीके हैं। पहला ये की आप 198 पर कॉल कर के ये पूछ सकते हैं कि आपका पीयूके नंबर क्या हैं। वहां पर आपके पीयूके नंबर से जुड़ी सारी जानकारी दे दी जायेगी। लेकिन पहले Airtel रेप्रेज़ेंटटिव आपकी जानकारियों को वेरिफ़ाई करेगा। उसके बाद ही वो आपको आपके मोबाइल नम्बर का PUK कोड आपको बता देगा।

जब आप 198 पर कॉल करेगें तो आपसे सबसे पहला सवाल आपका नाम पूछा जायेगा तो वो आपको बिल्कुल सही बताना है। क्योंकि अगर आप से जरा-सी भी गलती हुई तो कस्टमर केयर वाले आपको पीयूके की जानकारी नहीं देगे। इसके बाद आपसे आपका पता पूछा जायेगा, ऐसे में आप वही पता कस्टमर केयर वाले को बताये जो आपने सिम लेते वक्त बताया था। अगर आपने सिम आधार कार्ड के जरिए लिया है, तो वहीं पता कस्टमर केयर वालों को बताये जो आधार पर लिखा है।

इसके बाद वो आपसे एक दो जानकारी मांगेगा, जिसे आपको बिल्कुल सही-सही तरीके से बताना है। सारी जानकारी सही तरीके से बताने के बाद वो आपको आपके सिम का पीयूके कार्ड बता देगा। अगर आपको ये तरीका कठिन लग रहा है, और आप इन सब सवालों के जवाब नहीं देना चाहतें हैं, तो इसका दूसरा तरीका भी है, जिसके जरिए आप पीयूके कोर्ड की जानकारी पा सकते हैं।

दूसरा तरीका ये है कि आप my airtel account पर visit करें। जिसके बाद आपको वहां पर जा कर आप अपना पीयूके ऑनलाइन जान सकते हो।

my airtel account परजाकर अपने Airtel अकाउंट में लोगिन करें, यदि आपकी SIM में संदेश आ रहे है तो OTP वाला विकल्प चुन कर आसानी से लोगिन करें।आपके लोगिन करते ही, आपको अपने मोबाइल की IMEI और PUK नम्बर आपके सामने हाज़िर मिलेगा।

क्यों जरूरी होता है पीयूके कोड –

पीयूके कोड को सिम की security माना जाता है। सभी सिम के पीयूके कोड अलग-अलग होते हैं। इसे सिम की सुरक्षा के लिए लगाया जाता है। ये एक तरीके से आपके सिम की पहचान भी होता है। इस से ही आपके सिम को पहचाना भी जाता है। अगर आप 10 बार तक गलत पीयूके कोड डाल देते हैं, तो आपका सिम हमेशा के लिए बंद हो जाता है। जिसके बाद आपको अपना सिम एक बार फिर से चालू करवाने के लिए एयरटेल के स्टोर पर जाना पड़ेगा। क्योंकि एयरटेल सिर्फ 10 बार ही आपको पीयूके कोड डालने का मौका देती है। इसके बाद वो आपके सिम को बंद कर देते हैं। जिसके बाद आपको नया सिम लेना पड़ता है।

ये इसलिए भी जरूरी है क्योंकि पीयूके कोड लगे होने की वजह से कोई भी आपके सिवा आपके सिम को इस्तेमाल नहीं कर पायेगा। अक्सर ऐसा होता कि फोन खो जाता है, जिसके बाद लोगों को सिम के गलत इस्तेमाल होने का डर सताने लगता है। ऐसे में अगर सिम कार्ड में पीयूके कोर्ड लगा होगा तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही होगी।

Jio PUK code unlock | jio puk code kaise khole | jio sim puk

PUK CODE ब्लॉक होने पर ये  सावधानियां बरते  –

जब भी आप के SIM कार्ड में PUK CODE ब्लॉक हो जाएं । तो आपको सबसे पहले अपने मोबाइल को यूज करना बंद कर देना चाहिए । और अपने मोबाइल में लगातार किसी गलत पासवर्ड को ट्राई करते नहीं रहना चाहिए । क्योंकि आपका सिम कार्ड केवल आठ चांस आपको देता है । अपना सही पासवर्ड डालने का। यदि आप हर बार गलत पासवर्ड डाल देते हैं । तो आपका SIM हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाता है। अगर आपने ये सभी सावधानियां नहीं बरती तो आपका सिम हमेशा के लिए बंद हो सकता है। जो कि आपके लिए एक बड़ी परेशानी होगी। ऐसे में कोशिश करें कि आप पीयूके के साथ ज्यादा छेड़छाड़ न करें। कभी भी दूसरे सिम का पीयूके कोर्ड अपने सिम में डालने की कोशिश न करें क्योंकि ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। सिर्फ अपने सिम का पीयूके कोर्ड ही अपने सिम में डालें।

Leave a Comment